Sun Transit in Aries 2022: ज्योतिष के अनुसार हर ग्रह एक निश्चित समय अंतराल पर राशि परिवर्तन करता है और इस राशि परिवर्तन का प्रभाव सीधा प्रभाव मानव जीवन और पृथ्वी पर पड़ता है। आपको बता दें कि ग्रहों के राजा सूर्य ने मेष में 14 अप्रैल को गोचर कर लिया है और वह यहां 14 मई तक विद्यमान रहेंगे। ज्योतिष में सूर्य को मान- सम्मान और प्रतिष्ठा का कारक कहा जाता है। इसलिए सूर्य के राशि परिवर्तन का असर सभी राशियों पर पड़ेगा लेकिन 3 राशियां ऐसीं हैं जिनको यह गोचर लाभकारी साबित हो सकता है। आइए जानते हैं ये 3 राशियां कौन सीं हैं…
मिथुन राशि: आपकी राशि से सूर्य देव का गोचर शुभ फलदायी साबित हो सकता है। क्योकि सूर्य देव आपकी गोचर कुंडली के 11वें स्थान में गोचर किया है, जिसको इनकम का स्थान कहा जाता है। इसलिए इस दौरान आपकी आय में वृद्धि हो सकती है। साथ ही इनकम के नए- नए स्त्रोत भी बनेंगे। व्यवसायिक नए संबंध बन सकते हैं। जिससे भविष्य में लाभ हो सकता है। वहीं इस दौरान आप बिजनेस में नई डील फाइनल कर सकते हैं। साथ ही व्यापार में मुनाफा अच्छा हो सकता है।
कर्क राशि: आपकी राशि से सूर्य देव ने दशम भाव में गोचर किया है। जिसे जॉब और करियर का भाव कहा जाता है। इसलिए इस समय आपको नई जॉब का प्रस्ताव आ सकता है या फिर आपका इंक्रीमेंट और प्रमोशन हो सकता है। व्यापार में आपको इस दौरान अच्छा धनलाभ हो सकता है। साथ ही इस समय आपकी कार्यशैली में भी निखार आ सकता है। जिससे कार्यस्थल पर आपकी तारीफ हो सकती है। कर्क राशि के स्वामी चंद्र देव हैं और ज्योतिष के अनुसार चंद्र ग्रह और सूर्य देव में मित्रता का भाव है। इसलिए आपको सूर्य देव का गोचर आपके लिए शुभ फलदायी साबित हो सकता है।
मीन राशि: आपके लिए सूर्य देव का गोचर फायदेमंद साबित हो सकता है। क्योकि सूर्य देव ने आपके दूसरे भाव में गोचर किया है। जिसको धन और वाणी का भाव कहा जाता है। इसलिए इस समय आपको आकस्मिक धनलाभ हो सकता है। साथ ही अटका हुआ धन प्राप्त हो सकता है। जिन लोगों का करियर वाणी से संबंधित से उनको भी यह समय शानदार रहने वाला है। वाहन और जमीन, जायदाद के क्रय- विक्रय के लिए समय अच्छा है। राजनीति में सफलता मिल सकती है और कोई पद आपको मिल सकता है। साथ ही मीन राशि के लोगों पर शादी का प्रस्ताव आ सकता है। कुल मिलाकर आपके लिए सूर्य देव का गोचर लाभप्रद साबित हो सकता है।