वैदिक ज्योतिष के मुताबिक जब भी कोई ग्रह राशि परिवर्तन या किसी अन्य ग्रह के साथ युति बनाता है, तो इसका सीधा प्रभाव मानव जीवन पर पड़ता है। आपको बता दें कि मिथुन राशि में बेहद शुभ बुधादित्य योग का निर्माण होने जा रहा है। जो राजयोग की श्रेणी में आता है। इसलिए इस योग का प्रभाव सभी राशियों पर पड़ेगा, लेकिन 3 राशियां ऐसीं हैं जिनको इस योग के निर्माण से अच्छा धनलाभ हो सकता है। आइए जानते हैं कब और कैसे होगा इस योग का निर्माण…
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार 15 जून को सूर्य का मिथुन राशि में प्रवेश होने वाला है। वहीं 2 जुलाई को बुध ग्रह इस राशि में गोचर करने वाले हैं। जिससे मिथुन राशि में बुधादित्य का निर्माण होगा। ज्योतिष में सूर्य को मान- सम्मान और प्रतिष्ठा का कारक माना जाता है। तो वहीं बुध को बुद्धि और व्यापार का दाता कहा जाता है। इसलिए इस योग का असर लोगों के जीवन पर जरूर देखने को मिलेगा। आइए जानते हैं किन राशि वालों को यह योग शुभ साबित होने वाला है…
सिंह राशि: आप लोगों की राशि से बुधादित्य योग का निर्माण 11वें भाव में होगा। जिसे इनकम और लाभ का स्थान कहा गया है। इसलिए इस दौरान आपकी आय में अच्छी वृद्धि हो सकती है। साथ ही इनकम के नए- नए स्त्रोत भी बनेंगे। वहीं इस दौरान आपके नए व्यवसायिक संबंध बन सकते हैं। वहीं कारोबार में नई डील फाइनल कर सकते हैं। साथ ही इस दौरान व्यापार में मुनाफा अच्छा होगा। आपकी राशि सिंह पर सूर्य देव का आधिपत्य है और ज्योतिष के अनुसार बुध ग्रह और सूर्य देव में मित्रता का भाव है। इसलिए आपको यह योग शुभ फलदायी साबित हो सकता है।
कन्या राशि: आपकी राशि से बुधादित्य योग का निर्माण दशम स्थान में होगा। इसलिए इस दौरान आपके मान- सम्मान और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। साथ ही आपको कोई अवार्ड भी मिल सकता है। साथ ही इस समय आपको नई नौकरी का ऑफर भी आ सकता है या फिर अगर आप जॉब कर रहे हैं तो आपकी पदोन्नती हो सकती है। व्यापार में आपको इस दौरान अच्छा धनलाभ हो सकता है। साथ ही इस समय आपकी कार्यशैली में भी निखार देखने को मिलेगा। जिससे बॉस आपसे खुश हो सकते हैं और आपकी तारीफ हो सकती है। साथ ही इस समय आपको राजनीति में भी सफलता मिल सकती है। समाज में आपकी प्रतिष्ठा में भी बढ़ेगी। आप लोग एक पन्ना रत्न धारण कर सकते हैं, जो आपके लिए शुभ साबित रहेगा।
वृष राशि: आप लोगों के लिए बुधादित्य योग का निर्माण शुभ फलदायी साबित हो सकता है। क्योंकि बुधादित्य योग आपकी राशि से दूसरे स्थान में बनेगा। जिसको धन और वाणी का स्थान कहा जाता है। इसलिए इस समय आपको आकस्मिक धनलाभ की प्राप्ति हो सकती है। साथ ही अटका हुआ धन भी मिल सकता है। जिन लोगों का करियर वाणी से संबंधित हैं उनको भी यह समय शानदार रहने वाला है। वहीं वाहन और जमीन, जायदाद के क्रय- विक्रय के लिए समय अच्छा है। अगर आप राजनीति में सक्रिय हैं तो आपको सफलता मिल सकती है। साथ ही अगर आप व्यापार में निवेश करना चाह रहे हैं तो यह समय अनुकूल है। आप लोग एक ओपल रत्न पहन सकते हैं, जो आपके लिए लाभप्रद साबित हो सकता है।