ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जब भी कोई ग्रह राशि परिवर्तन या किसी अन्य ग्रह के साथ युति बनाता है, तो इसका सीधा असर मानव जीवन और पृथ्वी पर पड़ता है। आपको बता दें कि मेष राशि में बेहद शुभ बुधादित्य योग का निर्माण हुआ है। जिसका असर सभी राशियों पर पड़ेगा, लेकिन 3 राशियां ऐसीं हैं जिनको कि विशेष लाभ हो सकता है। आइए जानते हैं कब और कैसे हुआ है इस योग का निर्माण…

ऐसे हुआ बुधादित्य योग का निर्माण:

वैदिक पंचांग के अनुसार 14 अप्रैल को सूर्य का मेष राशि में गोचर हुआ है। इससे पहले 8 अप्रैल को बुध का मेष राशि में गोचर हुआ था। वहीं बुध मेष राशि में 25 अप्रैल तक विराजमान रहेंगे। ऐसे में सूर्य और बुध की युति से मेष राशि में बुधादित्य योग का निर्माण हुआ है। ज्योतिष में सूर्य को मान- सम्मान और प्रतिष्ठा का कारक माना जाता है। तो वहीं बुध को बुद्धि और व्यापार का दाता कहा जाता है। इसलिए इस योग का प्रभाव लोगों के जीवन पर जरूर देखने को मिलेगा। आइए जानते हैं किन लोगों को मिल सकता है फायदा…

मिथुन राशि: आपके लिए बुधादित्य योग का निर्माण लाभकारी सिद्ध हो सकता है। क्योकि आपकी गोचर कुंडली में बुधादित्य योग का निर्माण 11वें भाव में हुआ है, जिसे इनकम और आय का स्थान कहा जाता है।  इसलिए इस दौरान आपकी इनकम में वृद्धि हो सकती है। साथ ही आय के नए- नए स्त्रोत भी बनेंगे। व्यवसायिक नए संबंध बन सकते हैं। वहीं बिजनेस में नई डील फाइनल कर सकते हैं। साथ ही व्यापार में मुनाफा अच्छा होगा। साथ ही मिथुन राशि पर व्यापार के दाता बुध देव का आधिपत्य है। इसलिए आप लोगों को इस समय व्यापार में विशेष धनलाभ हो सकता है।

कर्क राशि: आपकी गोचर कुंडली में बुधादित्य योग का निर्माण दशम भाव में हुआ है। इसलिए इस दौरान आपके मान- सम्मान और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। साथ ही इस समय आपको नई जॉब का प्रस्ताव आ सकता है या फिर आपका इंक्रीमेंट और प्रमोशन हो सकता है। व्यापार में आपको इस दौरान अच्छा धनलाभ हो सकता है। साथ ही इस समय आपकी कार्यशैली में भी निखार आएगा। जिससे बॉस आपसे खुश हो सकते हैं। साथ ही इस समय आपको राजनीति में भी सफलता मिल सकती है। मतलब कोई पद भी आपको मिल सकता है।

मीन राशि: आपके लिए बुधादित्य योग का निर्माण शुभ फलदायी साबित हो सकता है। क्योकि बुधादित्य योग का निर्माण आपके दूसरे स्थान में हुआ है।  जिसको धन और वाणी का स्थान कहा जाता है। इसलिए इस समय आपको आकस्मिक धनलाभ हो सकता है। साथ ही अटका हुआ धन प्राप्त हो सकता है। जिन लोगों का करियर वाणी से संबंधित से उनको भी यह समय शानदार रहने वाला है। वाहन और जमीन, जायदाद के क्रय- विक्रय के लिए समय अच्छा है। राजनीति में सफलता मिल सकती है और कोई पद आपको मिल सकता है। वहीं मीन राशि पर गुरु ग्रह का आधिपत्य है और सूर्य- बुध का गुरु ग्रह से मित्रता का भाव है। इसलिए आपके लिए इस योग का निर्माण शुभ रह सकता है।