Shukra Vakri 2023: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, प्रेम और वैभव, सौंदर्य. के कारक ग्रह शुक्र 23 जुलाई, 2023 की सुबह 6 बजकर 01 मिनट पर सिंह राशि में वक्री होने जा रहे हैं। जब कोई ग्रह उल्टी चाल चलता है, तो वह वक्री कहलाता है। इस स्थिति में कई राशियों के जीवन में खुशियां आती है, तो कई लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। शुक्र के वक्री होने से कुछ राशियों के जीवन में भौतिक सुख की कमी हो सकती है। जानिए ऐसी कौन सी राशियां है जिन्हें आर्थिक, मानसिक, शारीरिक और पारिवारिक परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

वृषभ राशि

इस राशि में शुक्र चौथे भाव में वक्री होने वाले हैं। ऐसे में इस राशि के जातकों के जीवन में कई परेशानियां आ सकती है। कार्यक्षेत्र में काम को लेकर दबाव बढ़ सकता है। पदोन्नति की उम्मीद कर रहे जातकों को निराशा हाथ लग सकता है। परिवार पर अधिक पैसा खर्च हो सकता है। इसके साथ ही बिजनेस में किसी भी तरह का निवेश करने से बचना चाहिए, क्योंकि हानि का सामना करना पड़ सकता है। स्वास्थ्य की बात करें, तो आपके अनुकूल स्थितियां नहीं होगी। ऐसे में कई स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं उत्पन्न हो सकती है।

कर्क राशि

इस राशि में शुक्र दूसरे भाव में वक्री हो रहे हैं। ऐसे में इस राशि के जातकों को पारिवारिक समस्याओं का सामना करना पड़ सकताहै। बेवजह खर्च से परेशान हो सकते हैं। परिवार में किसी बात को लेकर अनबन हो सकती है। कार्यक्षेत्र में भी संतोष नहीं मिलेगा। काम के दबाव के साथ कई चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। इसके साथ ही स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए स्किन, दांत आदि का अधिक ख्याल रखें।

कन्या राशि

शुक्र का वक्री होना इस राशि के जातकों के लिए भी लाभकारी सिद्ध नहीं हो सकता है। पारिवारिक समस्याओं के साथ आर्थिक स्थिति पर बुरा असर पड़ सकता है। वाद-विवाद के कारण घर का माहौल बिगड़ सकता है। व्यापार की बात करें, तो थोड़ी मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है।

FAQ

कब शुक्र चलेंगे उल्टी चाल?

बता दें कि शुक्र 23 जुलाई से उल्टी चाल चलने लगेंगे।

शुक्र किन राशियों के है स्वामी?

शुक्र ग्रह वृषभ और तुला राशि का स्वामी है।

शुक्र किसका है कारक?

शुक्र को सौंदर्य, आकर्षण, सौभाग्य का कारक माना जाता है।

अगस्त 2023 में शुक्र का गोचर कब?

शुक्र 7 अगस्त को चंद्रमा की राशि कर्क में प्रवेश कर जाएंगे।