Saptahik Rashifal: इस साप्ताहिक भविष्यफल विशेष में आप अपनी राशिनुसार जान सकते हैं 04 अप्रैल से 10 अप्रैल का अपना साप्ताहिक राशिफल। इस भविष्यफल में आपको जीवन के अलग-अलग पहलुओं के लिहाज से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदान की जा रही है।
मेष राशि: यह सप्ताह आपके लिए लाभकारी साबित हो सकता है। क्योंकि मंगल ग्रह आपके 11वें भाव में गोचर करेंगे। जिसे आय और लाभ का स्थान कहा जाता है। इसलिए इस समय आपकी इनकम में बढ़ोतरी हो सकती है। साथ ही कारोबार में अच्छा मुनाफा हो सकता है। कार्यक्षेत्र में सफलता के योग हैं। प्रिंटिंग, इलेक्ट्रॉनिक, मीडिया आदि से जुड़े व्यवसाय में सफलता हासिल होगी। पति- पत्नी एक दूसरे की भावनाओं की कद्र करें। तो बेहतर होगा। साथ ही स्वास्थ्य कुछ नरम रहेगा। तनाव की वजह से सिर दर्द, माइग्रेन की समस्या रह सकती हैं।
वृष राशि: आपके लिए यह सप्ताह शुभ साबित हो सकता है। क्योकि आपकी राशि से मंगल का गोचर दशम स्थान में होगा, जिसे कर्म और करियर का भाव कहा जाता है। इसलिए इस समय आपको नई जॉब का प्रस्ताव आ सकता है। साथ ही अगर आप जॉब कर रहे हैं, तो आपका प्रमोशन हो सकता है। नए व्यवसायिक संबंध बन सकते हैं। साथ ही व्यापार का भी विस्तार हो सकता है। प्रापर्टी और वाहन के लेन- देन में भी फायदा हो सकता है। कार्यशैली में भी सुधार होने के संकेत हैं, जिससे आपकी ऑफिस में वाहवाही हो सकती है। दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा। साथ ही सेहत भी सामान्य रहेगी।
मिथुन राशि: आपको इस सप्ताह व्यापार में अच्छा मुनाफा हो सकता है। क्योंकि मंगल ग्रह आपकी गोचर कुंडली के नवम स्थान में गोचर करेंगे, जिसे भाग्य और विदेश स्थान कहा जाता है। इसलिए इस सप्ताह आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। साथ ही अटके हुए काम पूरे होंगे। वहीं इस दौरान आप किसी व्यवसायिक यात्रा पर भी जा सकते हैं। जिसका आपको भविष्य में फायदा हो सकता है। प्रतियोगी विद्यार्थियों को इस सप्ताह किस्मत का पूरा साथ मिलेगा। साथ ही किसी परीक्षा में सफलता मिल सकती है। पति-पत्नी के बीच आपसी सामंजस्य मधुर बना रहेगा। वहीं गले और चेस्च में इंफेक्शन हो सकता है।
कर्क राशि: इस सप्ताह आपको व्यापार में आपको अपनी मेहनत के अनुरूप उचित परिणाम हासिल होंगे, लेकिन सरकारी सेवारत लोगों के साथ व्यवहार करते समय सावधानी बरतें। अन्यथा नुकसान उठाना पड़ सकता है। साथ ही इस सप्ताह आपके सातवें भाव में शनि और आठवें भाव में बृहस्पति स्थित हैं। इसलिए नकारात्मकता को अपने ऊपर हावी न होने दें और खुद को जितना संभव हो, तरोताज़ा रखने के लिए अच्छी तरह से आराम दें। इससे आप न केवल अच्छा और रचनात्मक सोच पाएंगे, बल्कि आपकी सेहत के साथ-साथ आपकी कार्य क्षमता भी भी सुधार होता दिखाई देगा। जिससे आप कई निर्णय लेने में सक्षम होंगे। साथ ही घर-परिवार में सुख-शांति का माहौल रहेगा। सेहत सामान्य रहेगी।
सिंह राशि: इस सप्ताह आप कोई मनोनुकूल काम हो जाने से मानसिक और शारीरिक रूप से स्वस्थ और प्रसन्न महसूस करेंगे। व्यापार में स्थिति पहले से कुछ बेहतर रहेगी। जरूरी कागजात और फाइलें संभालकर रखें। ऑफिस में किसी गलती की वजह से अपमानित होना पड़ सकता है, सचेत रहें। साथ ही हर दस्तावेज़ पर हस्ताक्षर करने से पहले, आपको उन्हें तसल्ली बक्श आराम से पढ़ने की सलाह भी दी जाती है क्योंकि केतु आपके चौथे भाव में मौजूद है। पारिवारिक वातावरण सुखद और उत्तम रहेगा। जीवनसाथी के साथ संबंध मधुर रहेंगे। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।
कन्या राशि: इस सप्ताह आपको अच्छी सेहत के प्रति, पहले से ज्यादा सतर्कता बरतने की ज़रूरत होगी। इसके लिए आप बाहर के तले-भुने खाने की जगह, घर के बने स्वच्छ भोजन का ही इस्तेमाल करें। साथ ही सुबह- शाम घर से दूर तक, पैदल घूमें और ताज़ी हवा का आनंद लें। क्योंकि ऐसा करके ही आप, खुद को सेहतमंद रखने में सफल होंगे। साथ ही इस सप्ताह किसी नई मशीन अथवा तकनीक आदि का प्रयोग करने से पहले उसके बारे में उचित जानकारी जरूर प्राप्त करें। अपने स्टाफ तथा कर्मचारियों के साथ उचित तालमेल रखें। जीवनसाथी के साथ कुछ मतभेद हो सकते हैं। साथ ही कब्ज या पेट से संबंधित परेशानी हो सकती है।
तुला राशि: इस सप्ताह कार्यस्थल पर काम का अतिरिक्त बोझ आपकी खीज की वजह बनेगा। जिसके कारण आप खुद को मानसिक तनाव भी दे सकते हैं। वहीं आठवें भाव में राहु स्थिति इस बात की भी तरफ इशारा कर रही है कि इस दौरान आपके खर्चों में वृद्धि होने की आशंका है। वहीं बिजनेस में लाभकारी योजनाएं इस सप्ताह बनेंगी। साथ ही सावधान रहें, कोई महत्वपूर्ण उपलब्धि हाथ से निकल सकती है। ऑफिस के पेंडिंग काम समय से पूरे करने की कोशिश करें। अन्यथा उच्चाधिकारियों की नाराजगी सहन करनी पड़ सकती है। दांपत्य जीवन में कुछ खटास रह सकती है। शारीरिक और मानसिक थकान रह सकती है।
वृश्चिक राशि: इस सप्ताह कारोबार में आपको औसत लाभ मिलेगा। लेकिन अपनी व्यापारिक कार्य प्रणाली तथा योजनाओं को सार्वजनिक न करें। वरना आपके विरोधी ही आपके लिए नुकसानदायक स्थिति बना सकते हैं। कुछ मामलों में आपको भाग्य का पूरा साथ मिलता दिख रहा है। लेकिन पारिवारिक मामलो में कुछ परेशानियां देखने को मिल सकती है। इसलिए आपकी तालमेल बनाकर रहें, तो बेहतर होगा। धार्मिक और आध्यात्मिक क्रियाकलापों में व्यस्त रहने से भी सकारात्मकता आएगी। प्रॉपर्टी के लेनदेन संबंधी कोई गतिविधि हो सकती है। जिसमें आपको फायदा हो सकता है। प्रेम प्रसंगों में उलझकर अपने घर तथा कैरियर के प्रति लापरवाही ना बरतें। अन्यथा आपको मानहानि जैसी स्थिति का भी सामना करना पड़ सकता है। फेफड़ों से संबंधित कोई परेशानी हो सकती है।
धनु राशि: इस सप्ताह कारोबार में आपको अच्छा धनलाभ होगा। साथ ही इस सप्ताह आपका स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। इस दौरान आप ऊर्जा से भरे रहेंगे और अपने हर काम को दक्षता के साथ पूरा करने का, हर संभव प्रयास भी करेंगे। पिछले कुछ समय से चल रही किसी चिंता से भी राहत मिल सकती है। साथ ही ये हफ्ता सामान्य से उत्तम रहेगा क्योंकि शनि आपकी चंद्र राशि से दूसरे भाव में स्थित हैं। इस दौरान आपको कई अवसरों का उचित उपयोग करने के लिए अपने जीवनसाथी के परिवार या पैतृक संपत्ति से कुछ अचानक लाभ मिल सकता है। घर के किसी वरिष्ठ सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रहेगी। उनका उचित ध्यान रखें। (यह भी पढ़ें)- 30 साल बाद बना सूर्य और शनि का दुर्लभ योग, इन राशियों पर पड़ेगा विशेष प्रभाव, खुल सकते हैं किस्मत के नए द्वार
मकर राशि: इस सप्ताह दूसरे भाव यानी कि धन भाव में बृहस्पति स्थित होने के कारण इस कई माध्यमों से लगातार धन लाभ होता रहेगा। ऐसे में इस सप्ताह की शुरुआत में ही, आपको अपने आर्थिक जीवन में एक अच्छा प्लान व योजना बनाकर चलने की सलाह दी जाती है। तब ही आप कुछ सेविंग कर पाएंगे। व्यवसाय में पब्लिक रिलेशन को और अधिक स्ट्रांग बनाएं। मीडिया तथा एडवर्टाइजमेंट संबंधी कार्यों में भी अधिक ध्यान दें। वहीं घर का वातावरण खुशहाल रहेगा। खांसी, जुकाम जैसी समस्या हो सकती है। इसलिए गर्म पानी का सेवत करते रहें और सावधानी बरतें। (यह भी पढ़ें)- अप्रैल में 9 ग्रह गोचर करके बना रहे ‘धन राज योग’, इन 4 राशि वालों को धनलाभ के साथ तरक्की के भी प्रबल योग
कुंभ राशि: इस सप्ताह जॉब में आपकी इच्छा के विपरीत कोई कार्य भार मिल सकता है। जिसकी वजह से मन कुछ उदास रहेगा। लेकिन चिंता न करें चीजें जल्दी ही सामान्य हो जाएंगी। इस सप्ताह आप समाज के कई बड़े लोगों से मुलाक़ात करने के लिए अतिरिक्त प्रयास और ऊर्जा का इस्तेमाल करते दिखाई देंगे। परन्तु इस दौरान आपको ये समझना होगा कि सामाजिक मेलजोल बढ़ाने से ज्यादा, आपके लिए अपनी सेहत को प्राथमिकता देना ज़रूरी है। वरना सेहत खराब हो सकती है। जीवनसाथी के साथ संबंध मधुर रहेंगे। साथ ही सेहत सामान्य रहेगी। लेकिन किसी बात को लेकर तनाव रह सकता है।
मीन राशि: कारोबार को लेकर इस सप्ताह आपको कुछ परेशानियां उठानी पड़ सकतीं हैं। साथ ही कोई डील फाइनल होते- होते रह सकती है। इस सप्ताह किसी भी दस्तावेज पर हस्ताक्षर करने से पहले उसे ठीक पढ़ लें, तो बेहतर होगा। वहीं इस समय काम की क्वालिटी को और बेहतर बनाने की कोशिश करें। बॉस के साथ किसी प्रोजेक्ट को लेकर कहासुनी हो सकती हैं। जीवनसाथी के साथ कुछ तनाव हो सकता है। इस सप्ताह ज्यादा तनाव का असर ब्लड प्रेशर और डायबिटीज की समस्या को बढ़ा सकता है। (यह भी पढ़ें)- ग्रहों के राजा सूर्य अपनी उच्च राशि मेष में करेंगे प्रवेश, इन 3 राशि वालों की चमक सकती है किस्मत