Monthly Horoscope July 2022, मासिक राशिफल जुलाई 2022: जुलाई का महीना ग्रहों की चाल की दृष्टि से सभी राशि के जातकों के लिए विशेष है। क्योंकि इस महीने 5 ग्रहों का चाल में बदलाव होने जा रहा है। आपको बता दें कि सबसे पहले बुध देव 2 जुलाई को अपनी स्वराशि मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे। इसके बाद शुक्र देव भी मिथुन राशि में गोचर करेंगे। साथ ही सूर्य देव 16 जुलाई को कर्क राशि में प्रवेश करेंगे। वहीं फिर 12 जुलाई को शनि देव और 29 जुलाई को गुरु बृहस्पति वक्री अवस्था में गोचर करेंगे। साल 2022 का सातवां महीना शिक्षा, करियर, जॉब, बिजनेस, लव रिलेशन और दांपत्य जीवन आदि के लिए कैसा रहेगा, आइए जानते हैं सभी राशियों का मासिक राशिफल।

मेष राशि:

  • इस महीने करियर और कारोबार से जुड़ी कोई शुभ सूचना प्राप्त हो सकती है।
  • नई नौकरी का प्रस्ताव आ सकता है, मनचाहा प्रमोशन या तबादला मिल सकता है।
  • इस महीने व्यवसाय के सिलसिले में लंबी या छोटी दूरी की यात्रा संभव है।
  • भूमि-भवन के क्रय-विक्रय से लाभ हो सकता है।
  • इस महीने आपको क्रोध और अहंकार करने से बचना होगा, अन्यथा आपकी प्रतिष्ठा में भी कमी आ सकती है।
  • लव पार्टनर के साथ नजदीकियां बढ़ेंगी। वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा।

वृष राशि:

  •  इस महीने आपको आकस्मिक धनलाभ हो सकता है।
  • कारोबार में कोई महत्वपूर्ण डील फाइनल हो सकती है। जिससे अच्छा धनलाभ हो सकता है।
  • इस महीने इष्टमित्र या प्रभावी व्यक्ति की मदद से लंबे समय से अटके काम पूरे हो सकते हैं।
  • परीक्षा-प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे विद्यार्थियों को कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। 
  • इस महीने नौकरीपेशा लोगों को अनचाही या फिर अतिरिक्त काम की जिम्मेदारी मिल सकती है।
  • जीवनसाथी के साथ संबंध मधुर रहेंगे और जीवनसाथी का साथ मिलेगा।

मिथुन राशि:

  • इस महीने करियर में आपकी सुनहरी सफलता मिल सकती है। 
  • वहीं जो लोग अविवाहित हैं उनको इस महीने शादी का प्रस्ताव आ सकता है।
  • जो लोग एक्पोर्ट और इंपोर्ट का काम करते हैं, उन लोगों  को अच्छा धनलाभ हो सकता है।
  • बीमारियों को लेकर आपको सतर्कता बरतनी चाहिए।
  • इस महीने गर्भवती महिलाओं को इस समय थोड़ा संभलकर रहना चाहिए।

कर्क राशि:

  • इस महीने खर्च थोड़े ज्यादा हो सकते हैं, जिससे आपको बजट बिगड़ सकता है।
  • इस महीने व्यापार का विस्ताव हो सकता है।
  • महीने की शुरुआत में जीवनसाथी के साथ किसी बात को लेकर अनबन हो सकती है।
  • इस महीने खान- पान का विशेष ध्यान रखें, अन्यथा पेट से संबंधित परेशानी हो सकती है।
  • महीने के अंत में व्यापार में नए ऑर्डर प्राप्त हो सकते हैं।

सिंह राशि:

  • इस महीने आपकी इनकम में बढ़ोतरी हो सकती है।
  • व्यापार और करियर में सुनहरी सफलता मिल सकती है।
  • इस महीने आय के साधनों में वृद्धि होगी। 
  •  इस समय आपको उधार दिया हुआ धन वापस मिल सकता है। 
  • जीवनसाथी के संबंध मधुर रहेंगे।

कन्या राशि:

  • इस महीने शेयर बाजार और सट्टा, लॉटरी से अच्छा धनलाभ हो सकता है।
  •  मीडिया, एजूकेशन, शिक्षक, या आप स्कूल, कॉलेज के संचालक है तो आपको यह महीना शानदार रहने वाला है।
  • जीवनसाथी की सेहत को लेकर थोड़ी परेशानी हो सकती है। 
  • इस महीने आकस्मिक धनलाभ के भी योग बने हुए हैं।

तुला राशि: 

  • जुलाई का महीना अत्यंत ही शुभ और सफल साबित हो सकता है। 
  • इस महीने कार्यक्षेत्र में सीनियर आपके कामकाज की तारीफ करेंगे। 
  • उच्च पद की प्राप्ति या फिर महत्वपूर्ण जिम्मेदारी भी मिल सकती है। 
  • इस महीने आप सुख-सुविधा से जुड़ी चीज खरीद सकते हैं।
  • इस माह कोर्च कहचरी से जुड़े विवाद में सफलता मिल सकती है।
  • वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा।

वृश्चिक राशि:

  • इस महीने की शुरुआत में कुछ मामलों को लेकर तनाव हो सकता है।
  • प्रेम संबंध में भी गलतफहमियां पैदा हो सकती हैं। 
  • शत्रु आपके खिलाफ षढयंत्र रच सकते हैं। इसलिए सावधान रहें।
  • नौकरीपेशा लोगों की आय के नए स्रोत बनेंगे। 
  • खान-पान और दिनचर्या सही रखें। अन्यथा पेट से संबंधित रोग हो सकते हैं।
  • इस महीने धन संबंधी लेनदेन को लेकर अधिक सतर्क रहने की आवश्यकता है।

धनु राशि:

  • इस महीने करियर में मनचाही सफलता प्राप्त हो सकती है।
  • अविवाहित लोगों को विवाह का प्रस्ताव आ सकता है।
  • इस महीने परिवार के साथ लंबी या छोटी दूरी की यात्रा कर सकते हैं।
  • इस महीने गुप्त शत्रुओं से सावधान रहें। 
  •  प्रेम प्रसंग में कुछ गलतफहमियां पैदा हो सकती है।
  •  जीवनसाथी की सेहत को लेकर मन चिंतित रह सकता है।
  •  इस महीने गर्भवती महिलाओं को थोड़ी सावधानी बरतने की जरूरत है। 

मकर राशि:

  • आप लोगों के लिए लिए जुलाई का महीना मिलाजुला रहने वाला है।
  • इस महीने अगर आप व्यापार में निवेश करना चाह रहे हैं, तो टाल दें। क्योंकि अभी स्थिति अनुकूल नहीं है।
  • वाहन सावधानीपूर्वक चलाएं, दुर्घटना के योग बने हुए हैं।
  • व्यापार के कागजों को संभालकर रखें, अन्यथा धोखा हो सकता है।
  • इस महीने आपको मौसमी बीमारियों से सचेत रहने की आवश्यकता है।

कुंभ राशि: 

  • यह महीना आप लोगों के लिए मनचाही सफलता और नए अवसर प्रदान करने वाला साबित हो सकता है।
  • माह की शुरुआत में सुख-सुविधा से जुड़ी कोई चीज आप खरीद सकते हैं।
  • अगर आप शेयर बाजार या सट्टा, लॉटरी में निवेश करना चाह रहे हैं, तो सावधानी पूर्वक करें।
  • प्रेम संबंध में नजदीकियां और विश्वास बढ़ेगा। दांपत्य जीवन भी सुखमय बना रहेगा।
  • इस महीने  कोई पुराना रोग एक बार फिर उभर सकता है। साथ ही वाहन सावधानीपूर्वक चलाएं।

मीन राशि:

  • इस महीने आपको समाज में मान- सम्मान और प्रतिष्ठा की प्राप्ति हो सकती है।
  •  कार्यक्षेत्र में आपको नई जिम्मेदारी मिल सकती है।
  •  कार्यक्षेत्र में आपके काम की तारीफ हो सकती है। वरिष्ठजनों का सहयोग मिल सकता है।
  •  आर्थिक स्थिति में सुधार देखने को मिल सकता है। 
  • व्यापार में अच्छा धनलाभ हो सकता है। 
  • व्यवसाय के सिलसिले में की गई यात्राएं सुखद एवं लाभदायक साबित होंगी।