Monthly Horoscope January 2025: साल का पहला माह जनवरी आरंभ हो चुका है। इस माह कइई ग्रह और नक्षत्र अपनी स्थितियां बदलने वाले हैं। जिसका असर हर राशि के जातकों के जीवन में किसी न किसी तरह से अवश्य पड़ सकता है। जनवरी माह में ग्रहों की स्थिति में बदलाव के साथ-साथ कई राजयोगों का निर्माण हो रहा है। वैदिक पंचांग करे अनुसार, जनवरी माह मे बुध 2 बार राशि परिवर्तन करेंगे। वह धनु और मकर राशि में संचार करेंगे। दैत्यों के गुरु शुक्र माह के अंत में मीन राशि में संचार करेंगे। पूरे माह वह कुंभ राशि में रहने वाले हैं। इसके साथ ही धनु, मकर राशि में सूर्य विराजमान रहें। इसके साथ ही मंगल की बात करें, तो वह अपनी नीच राशि कर्क में रहेंगे। इसके बाद 21 जनवरी को मिथुन राशि में प्रवेश कर जाएंगे। इसके साथ ही 18 जनवरी को बुध धनु राशि में अस्त भी हो जाएंगे। इसके अलावा अन्य ग्रहों की स्थिति की बात करें, तो शनि कुंभ, राहु मीन, केतु कन्या और गुरु वृषभ राशि में विराजमान रहेंगे। जानें ज्योतिषी सलोनी चौधरी से जानें मेष, वृषभ, कर्क, सिंह, मिथुन, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि का मासिक राशिफल…
जनवरी माह में बनने वाले राजयोगों की बात करें, तो शनि कुंभ राशि में रहकर शश राजयोग, मंगल नीच राशि कर्क में रहकर धन लक्ष्मी राजयोग, मीन राशि में राहु-शुक्र की युति, मकर राशि में सूर्य-बुध की युति से बुधादित्य योग और मकर राशि में सूर्य-चंद्रमा और बुध की युति से त्रिग्रही योग का निर्माण हो रहा है। इसके अलावा सूर्य-गुरु षडाष्टक योग, मंगल-यम प्रतियुति और सूर्य-अरुण नवपंचम राजयोग का निर्माण कर रहे हैं।
मेष राशि मासिक राशिफल
यह महीना आपके करियर में उन्नति का अवसर लेकर आएगा, नए प्रोजेक्ट्स में सफलता मिलेगी। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और पारिवारिक विवाद सुलझने की संभावना है। समाज में मान-सम्मान की वृद्धि होगी। इसके साथ ही आपको कई बड़ी इच्छा पूरी हो सकती है।
वृषभ राशि मासिक राशिफल
इस महीने कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां मिलेंगी। आपके अंदर नेतृत्व करने का क्षमता बढ़ेगी, जिससे सहकर्मी के साथ-साथ उच्च अधिकारी भी अति प्रसन्न होंगे। आपको बोनस और अवार्ड भी मिल सकता है। व्यापार में लाभ के योग बन रहे हैं। बिजनेस में आपके द्वारा बनाई गई रणनीति कामयाब हो सकती है। , घरेलू माहौल सुखद रहेगा और किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है।
मिथुन राशि मासिक राशिफल
कार्यस्थल में आपके काम की तारीफ हो सकती है। इसके साथ ही नौकरी में तरक्की के योग बन रहे हैं। लंबे समय से रुके काम पूरे हो सकते हैं। इसके साथ ही धन निवेश सोच-समझकर करें, वरना हानि हो सकती है। परिवार में नई खुशखबरी मिल सकती है और सामाजिक संबंध मजबूत होंगे। परिवार के साथ अच्छा समय बीतने वाला है।
कर्क राशि मासिक राशिफल
कर्क राशि के जातकों के लिए जनवरी माह काफी खास जाने वाला है। घर में चली आ रही समस्याएं अब समाप्त हो सकती है। पारिवारिक जीवन में शांति रहेगी अध्यात्म की ओर आपका झुकाव काफी अधिक हो सकता है। इसके साथ ही किसी धार्मिक कार्यक्रम में भाग लेने का अवसर मिलेगा। कार्यक्षेत्र में सकारात्मक बदलाव होंगे। धन संचय पर ध्यान दें।
सिंह राशि मासिक राशिफल
सिंह राशि के जातकों के लिए जनवरी माह में कुछ नया होने वाला है। भौतिक सुखों की प्राप्ति हो सकती है। कार्यस्थल पर आपकी नेतृत्व क्षमता सराही जाएगी। इसके साथ ही आपके काम को उच्च अधिकारी प्रसन्न हो सकते हैं। बिजनेस के मामले पर भी इस माह काफी लाभ मिलने के योग बन रहे हैं। नई परियोजनाओं में सफलता मिलेगी, घरेलू जीवन आनंदमय रहेगा और सामाजिक दायरा बढ़ेगा।
कन्या राशि मासिक राशिफल
कन्या राशि के जातकों के लिए जनवरी माह मिला-जुला जाने वाला है। इस राशि के जातकों के द्वारा की गई करियर में कड़ी मेहनत का फल मिलेगा। ऐसे में आप खुश नजर आ सकते हैं। इसके अलावा आर्थिक स्थिति अच्छी हो सकती है। लेकिन बेकार के खर्चों से परेशान हो सकते हैं। इसलिए खर्चों पर नियंत्रण रखें। परिवार के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा और स्वास्थ्य में सुधार होगा।
तुला राशि मासिक राशिफल
तुला राशि के जातकों के लिए साल 2025 का पहला माह जनवरी काफी खास जाने वाला है। इस राशि के जातकों को कोई अच्छी खबर मिल सकती है। साझेदारी के काम में सफलता मिलेगी। आर्थिक स्थिति में स्थिरता आएगी। इसके अलावा जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा और परिवार के साथ यात्रा के योग बन रहे हैं।
वृश्चिक राशि मासिक राशिफल
जनवरी माह में करियर में नई संभावनाएं मिलेंगी। इसके साथ ही धन लाभ के अवसर बनेंगे। आप धन की बचत करने में भी कामयाब हो सकते हैं। रिश्तों में मधुरता आएगी और घर में किसी शुभ कार्य का आयोजन हो सकता है।
धनु राशि मासिक राशिफल
यह महीना आपके लिए नए अनुभवों का होगा। आपको हर एक कदम में खूब लाभ मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में कई यात्राओं के होने के संकेत मिल रहे हैं। लेकिन इनसे आपके करियर पर अच्छा प्रभाव पड़ सकता है। आर्थिक स्थिति संतुलित रहेगी और परिवार के साथ यादगार पल बिताएंगे।
मकर राशि मासिक राशिफल
मकर राशि के जातकों के लिए जनवरी माह खुशियों वाला साबित हो सकता है। इस राशि के जातकों को बिजनेस और करियर में खूब लाभ मिलने वाला है। करियर में नई ऊंचाइयां छूने का समय है। आपके काम की सराहना की जाएगी। इसके अलावा पहले किए गए निवेश से अब आपको अच्छा धन लाभ हो हो सकता है। इसके अलावा आत्मविश्वास और साहस की वृद्धि होगी। घर में खुशी का माहौल रहेगा।
कुंभ राशि मासिक राशिफल
कुंभ राशि के जातकों के लिए भी जनवरी 2025 काफी खास दाने वाला है। शनिदेव की कृपा से आपको हर क्षेत्र में सफलता प्राप्त हो सकती है। नए विचारों और योजनाओं को अमल में लाने का समय है। आर्थिक स्थिति अच्छी रहने वाली है। इसके साथ ही बचत करने में कामयाब हो सकते हैं। दोस्तों के साथ समय बिताएंगे. जो यादगार हो सकता है। दांपत्य जीवन की बात करें, तो रिश्तों में विश्वास बढ़ेगा।
मीन राशि मासिक राशिफल
मीन राशि के जातकों के लिए जनवरी माह काफी लकी जाने वाली है। कार्यक्षेत्र में रचनात्मकता दिखाने का मौका मिलेगा। धन संबंधी फैसले सोच-समझकर लें। परिवार के साथ संबंध मजबूत होंगे और आध्यात्मिकता में रुचि बढ़ेगी।