Monthly HoroscopeJune 2025 (मासिक राशिफल जून 2025): ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति के हिसाब से जून माह काफी खास जाने वाला है। ऐसे में कुछ राशियों को बंपर लाभ मिल सकता है। साल 2025 का छठा माह ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक काफी खास हो सकता है। इस माह ग्रह की स्थिति में काफी बदलाव देखने को मिलने वाला है। जून माह में बुध, मंगल, शुक्र और सू्र्य राशि परिवर्तन करने वाले हैं। जून के आरंभ में यानी 6 जून को बुध मिथुन राशि और 22 जून को कर्क राशि में प्रवेश कर जाएंगे। इसके साथ ही 7 जून को मंगल सिंह राशि में प्रवेश कर जाएंगे। जहां पर केतु के साथ युति करेंगे। इसके साथ ही 9 जून को गुरु बृहस्पति मिथुन राशि में अस्त होंगे। 11 जून को बुध मिथुन राशि में उदित होंगे। इसके साथ ही सूर्य 15 जून को मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे। इसके साथ ही माह के अंत में शुक्र वृषभ राशि में गोचर कर जाएंगे। शनि की बात करें, तो वह मीन राशि में और राहु कुंभ राशि में विराजमान रहेंगे। ज्योतिषी सलोनी चौधरी के अनुसार, ग्रहों की ऐसी स्थिति कई राशि के जातकों के जीवन में खुशियां लेकर आ सकता है। आइए जानते हैं मेष, वृषभ, कर्क, सिंह, मिथुन, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि का मासिक राशिफल…
जून माह में बनने वाले राजयोगों की बात करें, तो वृषभ और मिथुन राशि में सूर्य-बुध की युति से बुधादित्य राजयोग, सिंह राशि में मंगल-केतु की युति से कुंज केतु योग, मिथुन राशि में बुध और गुरु की युति हो रही है। इसके अलावा चंद्रमा की स्थिति में बदलाव के कारण गजकेसरी, महालक्ष्मी, विष, ग्रहण, कलात्मक योग जैसे शुभ-अशुभ राजयोगों का निर्माण हो रहा है।
मेष राशि मासिक राशिफल
जून का महीना आपके लिए ऊर्जा से भरपूर रहेगा। करियर में अच्छे अवसर मिल सकते हैं। वरिष्ठों से सहयोग मिलेगा। घर में कोई शुभ कार्य हो सकता है। आर्थिक मामलों में सावधानी रखें, खर्च बढ़ सकते हैं। सेहत सामान्य रहेगी लेकिन पेट से जुड़ी समस्या हो सकती है। रिश्तों में मधुरता बनी रहेगी।
वृषभ राशि मासिक राशिफल
यह महीना आपके लिए मिलाजुला रहेगा। काम में मेहनत अधिक करनी पड़ेगी लेकिन फल धीरे मिलेगा। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी। परिवार के साथ समय बिताना सुखद रहेगा। किसी पुराने दोस्त से मुलाकात हो सकती है। प्रेम संबंधों में नई शुरुआत हो सकती है।
मिथुन राशि मासिक राशिफल
इस महीने आप नए काम की शुरुआत कर सकते हैं। नौकरी में तरक्की के योग बन रहे हैं। व्यापार में लाभ मिलेगा। परिवार में किसी सदस्य की सेहत बिगड़ सकती है, ध्यान रखें। छात्रों के लिए समय अनुकूल है। मानसिक शांति बनी रहेगी।
कर्क राशि मासिक राशिफल
यह समय आत्मनिरीक्षण का है। काम में मन कम लगेगा लेकिन धैर्य रखें, समय बदलेगा। भावनात्मक रूप से कमजोर महसूस कर सकते हैं। करीबी लोग सहारा बनेंगे। धन की स्थिति स्थिर है। प्रेम जीवन में थोड़ी खटास हो सकती है, संवाद से हल निकालें।
सिंह राशि मासिक राशिफल
सिंह राशि वालों के लिए जून उत्साह से भरा रहेगा। नया काम शुरू करने का अच्छा समय है। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। विदेश यात्रा या लंबी यात्रा के योग बन रहे हैं। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। प्रेम संबंधों में मिठास बढ़ेगी।
कन्या राशि मासिक राशिफल
इस माह आपको मेहनत का पूरा फल मिलेगा। कार्यस्थल पर तारीफ होगी। स्वास्थ्य में सुधार आएगा। परिवार में सामंजस्य बना रहेगा। छात्रों के लिए सफलता का समय है। निवेश सोच-समझकर करें। रिश्तों में मधुरता लानी होगी।
तुला राशि मासिक राशिफल
तुला राशि के जातकों को इस माह संतुलन बनाए रखना होगा। काम और निजी जीवन में तालमेल जरूरी है। आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी लेकिन खर्चों पर ध्यान दें। पार्टनर के साथ मतभेद हो सकते हैं, समझदारी से सुलझाएं। सेहत ठीक रहेगी।
वृश्चिक राशि मासिक राशिफल
आपकी योजनाएं सफल होंगी। आत्मविश्वास बढ़ेगा। नया वाहन या संपत्ति खरीद सकते हैं। व्यापार में लाभ मिलेगा। घर-परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। सेहत भी अच्छी रहेगी।
धनु राशि मासिक राशिफल
इस माह आप आध्यात्म की ओर आकर्षित हो सकते हैं। भाग्य का साथ मिलेगा। नौकरी और व्यापार में उन्नति के योग हैं। उच्च शिक्षा के इच्छुक छात्रों के लिए अच्छा समय है। परिवार में बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। यात्रा के योग बन सकते हैं।
मकर राशि मासिक राशिफल
आपका ध्यान अपने करियर पर रहेगा। मेहनत रंग लाएगी। परिवार में किसी सदस्य की सेहत चिंता का कारण बन सकती है। धन निवेश सोच-समझकर करें। प्रेम संबंधों में स्थिरता आएगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा।
कुंभ राशि मासिक राशिफल
इस महीने आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। मनचाहा काम पूरा हो सकता है। भाग्य आपके पक्ष में रहेगा। पारिवारिक सहयोग मिलेगा। मित्रों से संबंध मजबूत होंगे। सेहत का ध्यान रखें, खानपान संतुलित रखें।
मीन राशि मासिक राशिफल
जून आपके लिए सकारात्मक रहेगा। रुके हुए काम पूरे होंगे। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। नौकरी में पदोन्नति के योग हैं। परिवार का माहौल शांत रहेगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। नई शुरुआत के लिए समय अनुकूल है।
वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, इस साल देवताओं के गुरु बृहस्पति अतिचारी चाल में चलेंगे। वैसे वह एक राशि में एक साल रहते हैं। लेकिन अतिचारी चाल होने के कारण वह इस साल मिथुन, कर्क और दोबारा मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे। ऐसे में किसी न किसी ग्रह के साथ युति या फिर दृष्टि पड़ती रहेगी। ऐसे ही साल के अंत में शुक्र धनु राशि में होंगे और वह गुरु बृहस्पति के साथ समसप्तक राजयोग का निर्माण करेंगे। इस राजयोग का निर्माण होने से इन तीन राशियों को बंपर लाभ मिल सकता है। जानें इन लकी राशियों के बारे में
धर्म संबंधित अन्य खबरों के लिए क्लिक करें
डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।