वैदिक ज्योतिष में शनि देव का विशेष महत्व है। शनि देव सूर्य पुत्र हैं और ज्योतिष में शनि देव को कर्मफल दाता माना जाता है। शनि देव प्रकृति में संतुलन प्रदान करते हैं। शनि देव को न्याय प्रिय हैं। शनि देव व्यक्ति को कर्मों के आधार पर फल प्रदान करते हैं। शनिवार का दिन शनि देव को समर्पित है। यहां हम आपको बताने जा रहे हैं ऐसी चीजों के बारे में, कि अगर वो चीज आपको शनिवार की सुबह दिखाई दे जाएं तो समझ लीजिए आप पर शनि देव की कृपा होने वाली हैं। मतलब आपको सभी कष्टों से मुक्ति मिलने वाली है। आइए जानते हैं इन चीजों के बारे में…

शनिवार की सुबह दिख जाए भिखारी:
अगर शनिवार की सुबह कोई भिखारी या निर्धन व्यक्ति आपके घर पर आ जाए या दिख जाए। तो इसे शुभ संकेत माना जाता है। साथ ही आपको भिखारी की उचित मदद करनी चाहिए। ऐसा  करने से शनि देव प्रसन्न होते हैं। वहीं कुछ लोग शनिवार के दिन घर आए भिखारी या गरीब को भगा देते हैं। ऐसा करने से शनिदेव रुष्ट होते हैं और ऐसे लोगों पर अपना प्रकोप दिखाते हैं।

दिख जाए सफाई कर्मचारी:
शनिवार की सुबह सफाई कर्मचारी का दिखाई देना भी शुभ माना जाता है। वहीं अगर आपके घर पर कोई सफाई कर्मचारी काम करता है तो उसे कुछ पैसे जरूर  देने चाहिए। ऐसा करने से आपके धन में वृद्धि होगी। साथ ही उन्नति के मार्ग भी खुलेंगे।

दिख जाए काला कुत्ता:
शनिवार के दिन काला कुत्ता दिखना भी शुभ संकेत माना जाता है। कुत्ता भैरो भगवान का वाहन माना जाता है। कुत्ते को खाना खिलाने वाले लोगों से शनिदेव विशेष रूप से प्रसन्न रहते हैं। इसलिए अगर शनि मंदिर के पास काला कुत्ता दिखाई दे तो काले कुत्ते को तेल चुपड़ी रोटी जरूर खिलाएं। इससे ना केवल शनि देव बल्कि राहु और केतु भी प्रसन्न होतेे हैं।

काले कौवे को देखना:
शनिवार के दिन काले कौवे को घर के आगन पर पानी पीते देखना बहुत शुभ माना जाता है। साथ ही अगर कोई कौवा शनिवार के दिन आपके घर पर आकर बैठ जाए तो समझ लीजिए आपको कोई शुभ समाचार मिलने वाला है। वहीं अगर कोई कौवा आपके सिर पर बैठकर चोच मारता है तो समझ लीजिए शनि देव आपसे नाराज हैं। इसलिए आपको शनि मंदिर में जाकर शनि देव से मांफी मांगनी चाहिए।

काली गाय के दर्शन होगा:
शनिवार के दिन यदि आप किसी महत्वपूर्ण कार्य से जा रहे हैं और रास्ते में आपको काली गाय के दर्शन हो जाएं तो आपको कार्य में जरूर सफलता मिल सकती है। साथ ही शनिवार के दिन आपके घर पर काली गाय आ जाए तो यह भी बहुत शुभ संकेत है।