Aaj Ka Tarot Rashifal 17 January 2026 (आज का टैरो राशिफल 17 जनवरी 2026): आज 17 जनवरी 2026 का टैरो राशिफल: बुध मकर राशि में प्रवेश कर रहे हैं, जिससे चतुर्ग्रही योग और बुधादित्य, लक्ष्मी नारायण राजयोग बन रहे हैं। मेष राशि के लिए नई ऊर्जा, वृषभ के लिए लचीलापन, मिथुन के लिए भावनात्मक पहल, कर्क के लिए संवेदनशीलता, सिंह के लिए नेतृत्व, कन्या के लिए संदेह, तुला के लिए फैसला, वृश्चिक के लिए बदलाव, धनु के लिए रोमांच, मकर के लिए स्थिरता, कुंभ के लिए नई शुरुआत और मीन के लिए अंतर्ज्ञान महत्वपूर्ण हैं।
माघ माह के कृष्ण पक्ष चतुर्दशी तिथि के साथ शनिवार का दिन है। टैरो गुरु दीपाली रावतानी के मुताबिक आज ग्रहों के राजकुमार बुध मकर राशि में प्रवेश करने वाले हैं। जहां पर शुक्र, बुध और मंगल से संयोग करके चतुर्ग्रही योग का निर्माण हो रहा है। इसके साथ ही आज बुधादित्य, लक्ष्मी नारायण राजयोग का निर्माण हो रहा है। टैरो कार्ड्स के आधार पर आज का दिन कुछ राशि के जातकों को किस्मत का पूरा साथ मिल सकता है। जानें मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ से मीन तक का आज का टैरो राशिफल…
मेष राशि। ऐस ऑफ वैंड्स (Aries Tarot Horoscope)
आज आपके भीतर नई ऊर्जा और जोश का संचार होगा। कोई नया विचार, योजना या रचनात्मक शुरुआत मन में जन्म ले सकती है। जोखिम लेने की इच्छा प्रबल रहेगी। उत्साह के साथ-साथ थोड़ी योजना भी जरूरी है, तभी यह चिंगारी बड़ी सफलता में बदलेगी।
वृषभ राशि। फोर ऑफ पेंटाकल्स( Taurus Tarot Horoscope)
सुरक्षा और नियंत्रण की भावना आज हावी रह सकती है। धन, भावनाओं या किसी रिश्ते को लेकर आप जरूरत से ज्यादा पकड़ बनाए हुए हैं। समझदारी यही है कि जहां आवश्यक हो, वहां लचीलापन दिखाएं। यही आगे बढ़ने का रास्ता खोलेगा।
मिथुन राशि। पेज ऑफ कप्स(Gemini Tarot Horoscope)
दिल से जुड़ी कोई छोटी लेकिन खास बात सामने आ सकती है। कोई संदेश, माफी या भावनात्मक पहल मन को छू सकती है। रचनात्मकता और भावनात्मक ईमानदारी आज आपके लिए शुभ संकेत हैं।
कर्क राशि। क्वीन ऑफ कप्स (Cancer Tarot Horoscope)
संवेदनशीलता और करुणा आपकी पहचान बनेगी। दूसरों की भावनाओं को समझने और सहारा देने में आप आगे रहेंगे। ध्यान रखें, दूसरों के बोझ में खुद को न भूलें स्वयं की देखभाल भी उतनी ही जरूरी है।
सिंह राशि। किंग ऑफ वैंड्स (Leo Tarot Horoscope)
नेतृत्व और आत्मविश्वास आज आपकी ताकत है। किसी महत्वपूर्ण निर्णय या प्रोजेक्ट में आप मार्गदर्शक की भूमिका निभा सकते हैं। आपकी ऊर्जा और दृष्टि लोगों को प्रेरित करेगी। बस अहंकार से दूरी बनाए रखें।
कन्या राशि। एट ऑफ स्वॉर्ड्स (Virgo Tarot Horoscope)
मन में संदेह और उलझन हावी हो सकती है। आप खुद को सीमाओं में बंधा हुआ महसूस कर सकते हैं, जबकि वास्तविकता में रास्ते खुले हैं। सोच बदलते ही समाधान सामने आने लगेंगे।
तुला राशि। टू ऑफ स्वॉर्ड्स(TulaTarot Horoscope)
कोई जरूरी फैसला टलता चला आ रहा है। मन और दिमाग के बीच द्वंद्व बना रहेगा। सच्चाई से मुंह मोड़ने के बजाय उसका सामना करें। स्पष्टता वहीं से आएगी।
वृश्चिक राशि। डेथ (Scorpio Tarot Horoscope)
गहरे बदलाव का संकेत है। किसी पुराने भाव, आदत या स्थिति का अंत जरूरी हो गया है। यह परिवर्तन भले ही कठिन लगे, लेकिन यही आपको नई शुरुआत की ओर ले जाएगा।
धनु राशि। नाइट ऑफ वैंड्स(Sagittrius Tarot Horoscope)
रोमांच और तेजी से आगे बढ़ने की चाह रहेगी। नए अनुभव, यात्रा या साहसिक कदम संभव हैं। उत्साह को दिशा दें, वरना जल्दबाजी नुकसान पहुंचा सकती है।
मकर राशि। किंग ऑफ पेंटाकल्स (Capricorn Tarot Horoscope)
स्थिरता और व्यावहारिक सोच से दिन मजबूत रहेगा। आर्थिक फैसले, निवेश या पारिवारिक जिम्मेदारियों में आपकी पकड़ मजबूत होगी। आपकी समझदारी दूसरों का भरोसा जीतेगी।
कुंभ राशि। द फूल(Aquarius Tarot Horoscope)
नई शुरुआत का सुनहरा अवसर है। बिना डर और पूर्वाग्रह के आगे बढ़ें। भविष्य भले ही स्पष्ट न हो, लेकिन यह यात्रा आपको नई संभावनाओं से जोड़ेगी।
मीन राशि। हाई प्रीस्टेस(Pisces Tarot Horoscope)
अंतर्ज्ञान आज आपका सबसे बड़ा मार्गदर्शक है। सपने, संकेत और मन की आवाज़ पर ध्यान दें। सभी योजनाएं साझा करना जरूरी नहीं। कुछ बातें शांति से परिपक्व होने दें।
डिसक्लेमर- इस लेख को विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।
