Aaj Ka Tarot Rashifal 16 January 2026 (आज का टैरो राशिफल 16 जनवरी 2026): आज माघ मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि के साथ शुक्रवार का दिन है। आज चंद्रमा धनु राशि में विराजमान होंगे। वहीं ग्रहों के सेनापति मंगल मकर राशि में प्रवेश कर जाएंगे। जहां पर पहले से ही शुक्र, सूर्य विराजमान है, जिससे त्रिग्रही योग के साथ मंगल आदित्य राजयोग का निर्माण होगा। टैरो मेंटर दीपाली रावतानी के अनुसार आज का दिन कई राशि के जातकों के जीवन में सकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है। मासिक शिवरात्रि औ प्रदोष व्रत होने से कुछ राशियों पर शिव-पार्वती जी की विशेष कृपा हो सकती है। जानें मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ से मीन तक का आज का टैरो राशिफल…

मेष-फाइव ऑफ वैंड्स (Aries Tarot Horoscope)

आज छोटी-छोटी नोकझोंक या प्रतिस्पर्धा आपको बेचैन कर सकती है। हर बहस में कूदना जरूरी नहीं। ऊर्जा बिखरने के बजाय अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित करें। टकराव नहीं, एकाग्रता ही आगे बढ़ने का रास्ता है।

वृषभ -फोर ऑफ कप्स( Taurus Tarot Horoscope)

मन में हल्की उदासी या असंतोष रह सकता है। बीते अनुभवों के कारण आप नए अवसरों को नजरअंदाज कर सकते हैं। नजरिया बदलें, जो नया आ रहा है, वही आपके लिए ताजगी ला सकता है।

मिथुन- सेवन ऑफ कप्स(Gemini Tarot Horoscope)

कई विकल्प और विचार आपको भ्रमित कर सकते हैं। आज कल्पना और हकीकत के बीच फर्क समझना जरूरी है। तथ्यों पर टिके रहें और व्यावहारिक निर्णय लें, तभी स्पष्टता मिलेगी।

कर्क- टेन ऑफ कप्स( Cancer Tarot Horoscope)

भावनात्मक सुख और पारिवारिक सामंजस्य का दिन है। रिश्तों में खुशी, अपनापन और संतोष महसूस होगा। अपनों के साथ बिताया गया समय दिल को सुकून देगा।

सिंह-सिक्स ऑफ वैंड्स(Leo Tarot Horoscope)

आज आपकी मेहनत की सराहना होगी। सफलता और पहचान मिलने से आत्मविश्वास बढ़ेगा। जश्न मनाएं, लेकिन विनम्रता बनाए रखें। यही आपकी असली ताकत है।

कन्या-द हर्मिट(Virgo Tarot Horoscope)

अंतर्मुखी होने और खुद से जुड़ने का दिन है। थोड़ी दूरी और शांति आपको सही दिशा दिखा सकती है। यह विराम आगे के फैसलों को और समझदारी भरा बनाएगा।

तुला- टू ऑफ कप्स(Libra Tarot Horoscope)

रिश्तों में संतुलन और मधुरता का संयोग है। प्रेम, साझेदारी या किसी पुराने मतभेद का समाधान संभव है। ईमानदार संवाद से संबंध और मजबूत होंगे।

वृश्चिक- ऐस ऑफ कप्स(Scorpio Tarot Horoscope)

दिल के स्तर पर नई शुरुआत का संकेत है। प्रेम, करुणा और भावनात्मक उपचार का समय है। खुद को खुलकर व्यक्त करें। यही आपको हल्कापन देगा।

धनु- टेम्परेंस( Sagittrius Tarot Horoscope)

संयम और संतुलन आज आपके मार्गदर्शक होंगे। किसी भी मामले में अतिशयोक्ति से बचें। धैर्य के साथ लिया गया कदम आपको मानसिक शांति देगा।

मकर – थ्री ऑफ पेंटाकल्स(Capricorn Tarot Horoscope)

टीमवर्क और सहयोग से सफलता मिलेगी। मिलकर काम करने से नए विचार और बेहतर परिणाम सामने आएंगे। सामूहिक प्रयास आपकी पहचान बनाएंगे।

कुंभ- एट ऑफ स्वॉर्ड्स(Aqarius Tarot Horoscope)

मन में बंधन या असमंजस महसूस हो सकता है। ध्यान रखें, सीमाएं बाहरी नहीं बल्कि मानसिक हैं। सोच बदलते ही रास्ते खुलने लगेंगे।

मीन- नाइन ऑफ कप्स(Pisces Tarot Horoscope)

संतोष और कृतज्ञता का दिन है। मन की कोई इच्छा पूरी हो सकती है या अंदरूनी खुशी महसूस होगी। जो मिला है, उसका आनंद लें। यही सच्ची समृद्धि है।

मेष वार्षिक टैरो राशिफल 2026वृषभ वार्षिक टैरो राशिफल 2026
मिथुन वार्षिक टैरो राशिफल 2026कर्क वार्षिक टैरो राशिफल 2026
सिंह वार्षिक टैरो राशिफल 2026कन्या वार्षिक टैरो राशिफल 2026
तुला वार्षिक टैरो राशिफल 2026वृश्चिक वार्षिक टैरो राशिफल 2026
धनु वार्षिक टैरो राशिफल 2026मकर वार्षिक टैरो राशिफल 2026
कुंभ वार्षिक टैरो राशिफल 2026मीन वार्षिक टैरो राशिफल 2026

डिसक्लेमर- इस लेख को विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें