वैदिक ज्योतिष में चातुर्मास मास का विशेष महत्व है। इस साल चातुर्मास का शुरुआत 10 जुलाई से हो रही है। शास्त्रों के अनुसार इस दिन से भगवान विष्णु क्षीरसागर में चार महीनों के लिए शयन करने के लिए चले जाते हैं। जिस कारण शादी, गृहप्रवेश, नामकरण संस्कार, मुंडन संस्कार जैसे शुभ कार्यों पर रोक लग जाती है। लेकिन चातुर्मास में कई ग्रह राशि परिवर्तन करने जा रहे हैं, जिसका प्रभाव सभी राशियों पर पड़ेगा। लेकिन 3 राशियां ऐसी हैं, जिनको इस दौरान विशेष धनलाभ हो सकता है। आइए जानते हैं ये राशियां कौन सी हैं…

मेष राशि: आप लोगों के लिए चातुर्मास लाभकारी साबित हो सकता है। इस समय आपको नई नौकरी प्रस्ताव आ सकता है। वहीं अगर आप नौकरी कर रहे हैं तो आपका प्रमोशन और इंक्रीमेंट हो सकता है। उन्नति के नये रास्ते खुलेंगे। आय में अच्छी बढ़ोतरी हो सकती है। व्यापार का विस्तार हो सकता है। साथ ही नए व्यवसायिक संबंध बन सकते हैं। जो आपके लिए हितकर साबित होंगे। वहीं अगर आपका व्यापार विदेश से जुड़ा हुआ है तो आपको अच्छा धनलाभ हो सकता है।

कन्या राशि: चातुर्मास आपके लिए फेवरेबल रहेगा। इस दौरान आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। साथ ही अटके हुए काम बनेंगे। वहीं इस समय आपको आकस्मिक धनलाभ हो सकता है। साथ ही उधार दिया हुआ धन इस समय आपको मिल हो सकता है। इस समय आपकी आर्थिक स्थिति भी मजबूत होगी। साथ ही जिन लोगों का करियर वाणी के क्षेत्र से जुड़ा हुआ है, (मीडिया, फिल्म लाइन, मार्केटिंग) उन लोगों को यह समय शानदार रहने वाला है।

वृश्चिक राशि: आप लोगों के लिए चातुर्मास किसी वरदान से कम साबित नहीं होगा। इस समय आपको करियर और व्यापार में आपको आशातीत सफलता मिल सकती है। साथ ही जीवनसाथी के साथ संबंधों में मधुरता आएगी। घर में कोई धार्मिक और मांगलिक कार्य का आयोजन हो सकता है। व्यापार में अच्छा धनलाभ हो सकता है। साथ ही व्यापार में नए ऑर्डर प्राप्त हो सकते हैं। परिवार में खुशी का माहौल बना रहेगा। जो विद्यार्थी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं उन्हें इस दौरान सक्सेस हाथ लग सकती है। वो परीक्षा में पास हो सकते हैं।