Budh Planet Gochar 2022: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार हर ग्रह एक निश्चित समय अंतराल पर राशि परिवर्तन करता है और इसका सीधा प्रभाव मानव जीवन और पृथ्वी पर पड़ता है। आपको बता दें कि बुद्धि और व्यापार के दाता बुध देव ने 25 अप्रैल को वृष में प्रवेश कर लिया है। वैदिक ज्योतिष के मुताबिक जब- जब बुध देव राशि परिवर्तन करते हैं तो इनका प्रभाव व्यापार, शेयर बाजार, अर्थव्यवस्था पर पड़ता है। इसलिए बुध ग्रह के गोचर का असर वैसे तो सभी राशियों पर पड़ेगा। लेकिन 3 राशियां ऐसीं हैं, जिनको यह गोचर लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। आइए जानते हैं ये 3 राशियां कौन सीं हैं…

मेष राशि: आपकी राशि से बुध देव का गोचर दूसरे भाव में हुआ है। जिसे धन और वाणी का स्थान कहा जाता है। इसलिए इस दौरान आपको आकस्मिक धन की प्राप्ति हो सकती है। व्यापार में अच्छा धनलाभ हो सकता है। साथ ही बिजनेस में कोई बड़ी नई डील फाइनल हो सकती है। वहीं जो लोग वाणी के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं, जैसे- वकील, मार्केटिंग के वर्कर और शिक्षक, उनको ये समय लाभकारी सिद्ध रह सकता है। साथ ही बुध ग्रह आपके तीसरे और छठे भाव के स्वामी हैं। इसलिए इस समय आपके पराक्रम और साहस में वृद्धि होगी। शत्रु परास्त होंगे। वहीं इस समय आपको भाई- बहन का पूर्ण सहयोग प्राप्त हो सकता है। वहीं जो लोग रिसर्च के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं उनको इस दौरान अच्छी सफलता मिल सकती है।

कर्क राशि: बुध का गोचर आप लोगों के लिए लाभकारी साबित हो सकता है। क्योकि बुध ग्रह ने आपके 11वें भाव में गोचर किया है। जिसे इनकम और लाभ का भाव कहते हैं। इसलिए इस समय आपकी इनकम में अच्छी बढ़ोतरी के संकेत हैं। साथ ही कारोबार और करियर में अच्छी सफलता मिल सकती है। वहीं आप बिजनेस में कोई नए उपक्रम पर निवेश भी कर सकते हैं। जिसमें आपको अच्छा धनलाभ हो सकता है। साथ ही वहीं बुध ग्रह आपके चतुर्थ भाव के स्वामी भी हैं। जिसे सुख, माता और वाहन का भाव कहा जाता है। इसलिए इस समय आप वाहन और प्रापर्टी खरीदने का भी मन बना सकते हैं। वहीं इस समय आपको माता का भी पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा।साथ ही बुध देव आपके पराक्रम भाव के स्वामी है। इसलिए इस समय आपके पराक्रम और साहस में वृद्धि के संकेत हैं और गुप्त शत्रुओं का नाश होगा।

सिंह राशि: आप लोगों के लिए बुध देव का गोचर शुभ फलदायी साबित हो सकता है। क्योकि बुध देव ने आपके दशम स्थान में गोचर किया है।  जिसे कार्यक्षेत्र और जॉब का स्थान कहा जाता है। इसलिए इस समय आपको नई नौकरी का प्रस्ताव आ सकता है। साथ ही अगर आप नौकरी कर रहे हैं तो आपका प्रमोशन और अप्रेजल हो सकता है। बिजनेस में विस्तार हो सकता है। साथ ही कारोबार में नए संबंध भी बन सकते हैं। जिससे आपको भविष्य में लाभ के संकेत हैं। वहीं इस समय आपकी कार्यशैली में सुधार आएगा, जिससे आपकी कार्यस्थल पर वाहवाही हो सकती है। साथ ही कार्यक्षेत्र में वरिष्ठजनों का आपको सहयोग प्राप्त हो सकता है। वहीं बुध ग्रह आपके धन और वाणी भाव के स्वामी हैं, इसलिए इस समय आपको आकस्मिक धनलाभ के योग बनेंगे। कहीं अगर आपका धन फंसा हुआ था तो वो प्राप्त हो सकता है। शेयर मार्केट में निवेश से फायदा हो सकता है।