Numerology Prediction In Hindi, Mulank, Aaj Ka Ank Jyotish 31 March 2025: आज  चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि 9 बजकर 11 मिनट तक है, वहीं उसके बाद तृतीया तिथि शुरू हो जाएगी। साथ ही आज रवि योग का निर्माण हो रहा है। ऐसे में आज मूलांक 1 से जुड़े लोगों को कार्यस्थल पर नई जिम्मेदारी मिल सकती है। साथ ही मूलांक 2 वालों को कारोबार में अच्छा धनलाभ हो सकता है। ज्योतिषी चिराग दारूवाला से जानें मूलांक 1 से लेकर मूलांक 9 तक के जातकों का आज का अंक राशिफल

नंबर 1 (किसी भी महीने की 1, 10, 19 और 28 तारीख को जन्मे लोग)

गणेशजी कहते है की मूलांक 1 वालों के लिए आज का दिन अच्छा है। पैसों के मामले में दिन अनुकूल है। कार्यक्षेत्र में अपनी बुद्धि और चतुराई से आप कुछ लाभ कमाएंगे और अपना नाम रोशन करेंगे। कार्यस्थल पर आपका नाम और प्रतिष्ठा दोनों बढ़ेगी। परिवार के दृष्टिकोण से दिन सुखमय बीतेगा। जीवनसाथी के साथ आज अच्छे और मजबूत संबंध स्थापित होंगे।

नंबर 2 (किसी भी महीने की 2, 11, 20 और 29 तारीख को जन्मे लोग)

गणेशजी कहते है की मूलांक 2 वालों के लिए आज का दिन अनुकूल है। पैसों के मामले में दिन बेहतरीन है। अपनी बहन या बेटी से सलाह लेकर पैसा निवेश करें, यह आपके लिए लाभदायक साबित होगा। व्यापार के लिए दिन अच्छा है, आज का दिन आपके लिए तरक्की से भरा रहेगा। आप व्यापार में वृद्धि के लिए कुछ नए रास्ते भी सोच सकते हैं। परिवार की बात करें तो दिन सामान्य है। आप परिवार के सदस्यों के साथ कुछ मनोरंजन कार्यक्रम भी आयोजित कर सकते हैं। आज आप अपने जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बिताएंगे।

नंबर 3 (किसी भी महीने की 3, 12, 21 और 30 तारीख को जन्मे लोग)

गणेशजी कहते है की मूलांक 3 वालों के लिए आज का दिन बहुत बढ़िया है। धन आगमन के योग हैं। अचानक धन आगमन से आप आंतरिक रूप से खुश हो सकते हैं। व्यापार के लिए समय अच्छा है। आप कोई नया काम शुरू कर सकते हैं, जिसमें पैसा लगाना आपके लिए फायदेमंद साबित होगा। परिवार के दृष्टिकोण से दिन अनुकूल है। रक्षाबंधन पर अपनी बहन को कुछ उपहार दें, यह उपाय आपके परिवार की खुशियों को बढ़ाने में मददगार साबित होगा। आप अपने जीवनसाथी के साथ घर पर कोई धार्मिक कार्यक्रम आयोजित करने पर विचार कर सकते हैं। कुल मिलाकर दिन अनुकूल है।

नंबर 4 (किसी भी महीने की 4, 13, 22 और 31 तारीख को जन्मे लोग)

गणेशजी कहते है की मूलांक 4 वालों के लिए दिन सामान्य से खराब है। आपको कठिनाइयों और बाधाओं का सामना करना पड़ेगा। अचानक आपके काम बिगड़ने लगेंगे। धन के दृष्टिकोण से समय अनुकूल नहीं है। कहीं भी पैसा निवेश न करें। परिवार की बात करें तो वहां भी आपको परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। आपके पिता की तबीयत अचानक खराब हो सकती है। इस वजह से आप मानसिक रूप से काफी परेशान रह सकते हैं। जीवनसाथी के साथ भी रिश्ते खराब हो सकते हैं, इसलिए आपको शांत रहना चाहिए और अपनी भाषा को थोड़ा नरम रखना चाहिए।

नंबर 5 (किसी भी महीने की 5, 14 और 23 तारीख को जन्मे लोग)

गणेशजी कहते है की मूलांक 5 वालों के लिए आज का दिन काफी अच्छा है। आपके द्वारा सोचे गए सभी काम पूरे होंगे। व्यापार के लिए दिन अच्छा है। आप साझेदारी में कोई नया काम शुरू कर सकते हैं, जिससे आपको भविष्य में आर्थिक लाभ के योग बनेंगे। परिवार में खुशियों भरा माहौल बना रहेगा। आप परिवार के सदस्यों के साथ कहीं बाहर घूमने जाने के बारे में भी सोच सकते हैं। जीवनसाथी के साथ अच्छे और मजबूत रिश्ते बनेंगे।

नंबर 6 (किसी भी महीने की 6, 15 और 24 तारीख को जन्मे लोग)

गणेशजी कहते है की मूलांक 6 वालों के लिए आज का दिन सामान्य है। पैसों के मामले में दिन कुछ खास नहीं लेकर आया है। आपको पैसों की कमी हो सकती है, आप मानसिक रूप से काफी परेशान रह सकते हैं। इस वजह से परिवार के सदस्यों के साथ वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। इसलिए सलाह है कि अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें और सौम्य भाषा का प्रयोग करें। जीवनसाथी के साथ दिन बढ़िया रहेगा। जीवनसाथी से आपको पूरा सहयोग मिलेगा।

नंबर 7 (किसी भी महीने की 7, 16 और 25 तारीख को जन्मे लोग)

गणेशजी कहते है की मूलांक 7 वालों के लिए आज का दिन सामान्य है। आपके चल रहे कामों में अनावश्यक रुकावटें आ सकती हैं, जिससे आपको खुशी की कमी महसूस होगी। पैसों के मामले में दिन सामान्य है। सोच-समझकर पैसा निवेश करें, पैसे फंसने की संभावना है। अपना खास ख्याल रखें क्योंकि ऐसा लगता है कि पैरों की कोई समस्या आपको पूरा दिन परेशान कर सकती है। आपका पारिवारिक जीवन सामान्य है। जीवनसाथी से कुछ बहस हो सकती है, इसलिए धैर्य रखें।

नंबर 8 (किसी भी महीने की 8, 17 और 26 तारीख को जन्मे लोग)

गणेशजी कहते है की मूलांक 8 वालों के लिए आज का दिन सामान्य से ज़्यादा खराब है। आपको अनावश्यक परेशानियों का सामना करना पड़ेगा और पूरा दिन भागदौड़ करनी पड़ेगी। पैसों के मामले में दिन सामान्य नहीं है। आपको आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। परिवार में दिन तनाव भरा रहेगा। आज परिवार के सदस्यों के साथ अनावश्यक मनमुटाव हो सकता है। जीवनसाथी के साथ बहस हो सकती है। इसलिए शांत रहने और धैर्य से काम लेने की कोशिश करें।

नंबर 9 (किसी भी महीने की 9, 18 और 27 तारीख को जन्मे लोग)

गणेशजी कहते है की मूलांक 9 वालों के लिए दिन अच्छा है। किस्मत आपका पूरा साथ देती हुई नज़र आ रही है। पैसों के मामले में दिन बेहतरीन है। पैसों के मामले में सामान्य से ज़्यादा मुनाफ़ा होगा। परिवार के लिए दिन बढ़िया है। परिवार में दिनभर खुशियों का माहौल रहेगा। जीवनसाथी के साथ आप स्नेहपूर्ण दिन बिताएंगे।

यह भी पढ़ें…

मेष राशि का वर्षफल 2025
वृष राशि का वर्षफल 2025
मिथुन राशि का वर्षफल 2025कर्क राशि का वर्षफल 2025
सिंह राशि का वर्षफल 2025
कन्या राशि का वर्षफल 2025
तुला राशि का वर्षफल 2025वृश्चिक राशि का वर्षफल 2025
धनु राशि का वर्षफल 2025मकर राशि का वर्षफल 2025
कुंभ राशि का वर्षफल 2025मीन राशि का वर्षफल 2025