Anant Chaturdashi 2022 Puja Upay: 9 सितंबर 2022 को भाद्रपद शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी को अनंत चतुर्दशी मनाई जा रही है। हिंदू धर्म में उदया तिथि को प्राथमिकता दी जाती है इसलिए अनंत चतुर्दशी कल मनाई जाएगी। साथ ही कल गणपति बप्पा की विदाई भी की जाएगी।
इस दिन भगवान विष्णु के अनंत रूप की पूजा की जाती है। विधि के अनुसार पूजा करने और राशि के अनुसार उपाय करने से भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी बहुत प्रसन्न होती हैं। यह जीवन को अपार धन और खुशियों से भर देता है। आइए जानते हैं अनंत चतुर्दशी की राशि के अनुसार उपाय-
मेष राशि और वृषभ राशि
भगवान अनंत यानी श्री विष्णु की पूजा में हल्दी से रंगे सफेद कपड़े को रखें और ‘ॐ अनन्ताय नम:. ‘ मंत्र का जाप करें। पूजा के पश्चात कपड़े को धन के स्थान पर रखें। वृषभ राशि के जातकों को भगवान अनन्त की पूजा करते समय गंध, पुष्प अर्पित करते हुए ‘ॐ अनन्ताय नम:’ मंत्र का जाप करना चाहिए। इस दौरान पूजा में कच्चे केले का भोग लगाना चाहिए।
मिथुन राशि और कर्क राशि
मिथुन राशि के जातकों को भगवान विष्णु के अनन्त स्वरूप की विधि से पूजा करनी चाहिए और साथ ही ‘ॐ अनन्ताय नम:’ मंत्र का जाप करें। कर्क राशि के जातकों को पूजा करते समय ‘ॐ अनन्ताय नम:’ मंत्र का जाप करना चाहिए। शाम को सुपात्र ब्राह्मण को दान करें।
सिंह राशि और कन्या राशि
सिंह राशि के जातकों को पूजा के दौरान 2 कच्चे केले या पके केले पर अलग-अलग मौली लपेटकर भगवान को अर्पित करना चाहिए। पूजा के दौरान ‘ॐ अनन्ताय नम:’ मंत्र का जाप करना चाहिए, पूजा के पश्चात केले किसी मन्दिर में दे आएं। कन्या राशि के जातकों को पूजा में गेहूं का कटोरा भरकर उस पर हल्दी की एक गांठ रखते हुए ‘ॐ अनन्ताय नम:’ मंत्र का जाप करते रहें। फिर पूजा के बाद इसे कटोरी समेत किसी मन्दिर में दान कर दें।
तुला राशि और वृश्चिक राशि
पूजा में हल्दी, केसर या कुमकुम से रंगा हुआ 14 गाठों वाला धागा (अनंत रक्षासूत्र) अपनी बाजू पर ‘ॐ अनन्ताय नम:’ जाप करते हुए बांधें। इससे आपकी हर मनोकामना पूरी हो सकती है।
धनु राशि और मकर राशि
प्रात: काल स्नान के बाद पीतल का कलश जल से भरकर उसमें दूर्वा रख दें। फिर कलश पर हल्दी से स्वस्तिक का चिन्ह बनाकर रोली-चावल से कलश की पूजा करें। भगवान विष्णु को पीले फूल अर्पित करें। ‘ॐ अनन्ताय नम:’ मंत्र का 108 बार जाप करें. जाप के बाद फिर से पुष्प अर्पित करें।
कुंभ राशि और मीन राशि
एकाक्षी नारियल पर रोली के साथ तिलक लगाकर भगवान विष्णु को अर्पित करें। ‘ॐ अनंताय नमः’ मंत्र का 21 बार जाप करें। फिर यह नारियल अपने बच्चे को दें, नहीं तो तिजोरी में रख दें। मीन राशि के जातक भगवान विष्णु के आगे घी का दीपक जलाकर विधि-पूर्वक ‘ॐ अनन्ताय नम:’ मंत्र का जाप कर पूजा करें।