Rahu Transit 2022: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार हर ग्रह एक निश्चित समय अंतराल पर एक राशि से दूसरी राशि में प्रवेश करता है। इस गोचर का प्रभाव मानव जीवन और पृथ्वी पर पड़ता है। साथ ही यह राशि परिवर्तन किसी के लिए लकी रहता है तो किसी के लिए अनलकी। आपको बता दें कि छाया ग्रह राहु 12 अप्रैल को मंगल की स्वरासि मेष राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं।
वैदिक ज्योतिष में राहु ग्रह को शेयर, यात्राएं, विदेश यात्रा, महामारी, राजनीति आदि का कारक कहा गया हैं और राहु ग्रह के राशि परिवर्तन से इन क्षेत्रों पर प्रभाव पड़ता है। इसलिए राहु देव के गोचर का प्रभाव वैसे तो सभी राशियों पर पड़ेगा। लेकिन 3 राशियां ऐसीं हैं, जिनको यह गोचर लाभकारी सिद्ध हो सकता है। आइए जानते हैं, ये 3 राशियां कौन सी हैं।
मिथुन राशि: इस राशि के लोगों के 12 अप्रैल से अच्छे दिन शुरू हो सकते हैं। क्योंकि राहु ग्रह आपकी राशि से 11वें भाव में गोचर करने जा रहे हैं। जिसको इनकम और लाभ का भाव कहते हैं। इसलिए इस समय आपको इनकम के नए स्त्रोत बन सकते हैं। विदेश से अच्छा धनलाभ हो सकता है। कारोबार में मुनाफे के संकेत हैं। साथ ही इस समय आपको कोई नई नौकरी का प्रस्ताव भी आ सकता है। वहीं अगर आप शेयर मार्केट में पैसा लगाना चाहते हैं, तो निवेश कर सकते हैं। लाभ के संकेत दिख रहे हैं। भाग्य का भी इस समय आपको अच्छा साथ मिल सकता है।
कर्क राशि: आपके लिए राहु देव का गोचर लाभकारी सिद्ध हो सकता है। क्योकि राहु देव आपकी राशि से दशम स्थान में गोचर करने जा रहे हैं। जिसे करियर और जॉब का स्थान कहा जाता है। इसलिए इस समय आपको नई नौकरी का प्रस्ताव आ सकता है। साथ ही प्रमोशन के भी योग हैं। व्यापार में आशातीत सफलता मिल सकती है। अगर आप नया व्यापार शुरू करना चाह रहे हैं तो वो भी शुरू कर सकते हैं। शेयर बाजार में भी फायदा हो सकता है। जो लोग राजनीति में प्रयासरत थे उनको भी सफलता मिल सकती है। (यह भी पढ़ें)- नवरात्रि पर राशि अनुसार करें कन्या पूजन और दें ये उपहार, माता रानी पूरी करेंगी सभी मनोकामनाएं
सिंह राशि: आपकी गोचर कुंडली में राहु देव का राशि परिवर्तन नवम भाव मे होगा, जिसे भाग्य और विदेश स्थान का भाव माना गया है। इसलिए इस दौरान आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। साथ ही जो काम बहुत दिनों से अटके हुए थे वो बन सकते हैं। विदेश यात्रा का भी योग बन सकता है। या फिर व्यवसायिक यात्रा भी हो सकती है। साथ ही कारोबार में अच्छा मुनाफा हो सकता है। इस समय आपके पराक्रम में वृद्धि होगी और गुप्त शत्रुओं का नाश होगा। अगर आप शेयर और लॉटरी में पैसा लगाते हैं, तो यह निवेश के लिए अनुकूल है। फायदा हो सकता है। (यह भी पढ़ें)- 29 अप्रैल को गोचर करेंगे कर्मफल दाता शनिदेव, इन 3 राशि वालों को हो सकता जबरदस्त धनलाभ