Rahu Planet Gochar 2022:  ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक हर ग्रह एक निश्चित समय अंतराल पर गोचर करता है। इस गोचर का प्रभाव मानव जीवन पर पूर्ण रूप से पड़ता है और यह गोचर किसी व्यक्ति के लिए शुभ रहता है तो किसी के लिए अशुभ।आपको बता दें कि मायावी ग्रह राहु ने 12 अप्रैल को मेष में प्रवेश कर लिया है।

वैदिक ज्योतिष में राहु ग्रह को शेयर, यात्राएं, विदेश यात्रा, महामारी, राजनीति आदि का कारक कहा गया हैं और राहु देव के राशि परिवर्तन से इन क्षेत्रों पर विशेष प्रभाव पड़ता है। इसलिए राहु देव के राशि परिवर्तन का असर वैसे तो सभी राशियों पर पड़ेगा। लेकिन 3 राशियां ऐसीं हैं, जिनको यह गोचर लाभप्रद साबित हो सकता है। आइए जानते हैं, ये 3 राशियां कौन सीं हैं।

मिथुन राशि: आपकी गोचर कुंडली से राहु देव ने 11वें भाव में प्रवेश किया है। जिसे इनकम और लाभ का स्थान कहा जाता है। इसलिए इस समय आपको व्यापार में अच्छा मुनाफा हो सकता है। साथ ही आय के नए स्त्रोत बन सकते हैं। अगर आपका व्यापार विदेश से जुड़ा हुआ है तो अच्छा धनलाभ हो सकता है। वहीं इस दौरान करियर और व्यापार में सफलता के योग हैं। मिथुन राशि के स्वामी बुध ग्रह हैं और वैदिक ज्योतिष में बुध को व्यापार का दाता कहा जाता है। इसलिए इस समय आपको व्यापार में आशातीत सफलता मिल सकती है। वहीं अगर आप शेयर बाजार में निवेश कर सकते हैं। धनलाभ के प्रबल संकेत दिख रहे हैं। वहीं राजनीति में भी इस दौरान आपको अच्छी सफलता मिल सकती है।

कर्क राशि: आपके लिए राहु ग्रह का गोचर लाभप्रद साबित हो सकता है क्योकि राहु ग्रह ने आपकी राशि से दशम भाव में गोचर किया है। जिसे कर्मक्षेत्र और नौकरी का स्थान कहा जाता है। इसलिए इस दौरान आपको नई नौकरी का ऑफर आ सकता है। साथ ही जो लोग जॉब में पहले से कार्यरत हैं उनका प्रमोशन या इंक्रीमेंट भी हो सकता है। कारोबार में आशातीत सफलता मिल सकती है। अगर आप नया व्यापार शुरू करना चाह रहे हैं तो वो भी शुरू कर सकते हैं। शेयर मार्केट में भी आपको धनलाभ हो सकता है। वहीं इस दौरान आपको वाहन और प्रापर्टी का सुख प्राप्त हो सकता है। कर्क राशि पर चंद्रमा ग्रह का आधिपत्य है। इसलिए यह देखना होगा कि कुंडली में चंद्रमा किस राशि में आपको विद्यमान हैं। साथ ही चंद्र और राहु ग्रह में आपस में कैसा संबंध है।

मीन राशि: आपकी राशि से राहु ग्रह ने दूसरे स्थान में गोचर किया है। जिसे धन और वाणी का भाव कहा जाता है। इसलिए इस समय आपको धन प्राप्ति के योग बनेंगे। साथ ही आकस्मिक धनलाभ भी हो सकता है।  साथ ही करियर और व्यापार में आशातीत सफलता मिलेगी। वहीं इस समय आपके पराक्रम में वृद्धि होगी और गुप्त शत्रुओं का नाश होगा। अगर आप राजनीति में प्रयासरत हैं तो आपको सफलता मिल सकती है। अगर आप शेयर और लॉटरी में निवेश करना चाहते हैं तो कर सकते हैं।  लाभ के संकेत हैं। मीन राशि के स्वामी गुरु बृहस्पति हैं। इसलिए जिन लोगों का व्यापार गुरु ग्रह से जुड़ा हुआ है उनको इस दौरान अच्छा धनलाभ हो सकता है। साथ ही यहां यह भी देखना होगा कि आपकी कुंडली में गुरु ग्रह और राहु देव में आपस में कैसा संबंध है।