Rahu Gochar 2022: ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक जब भी कोई ग्रह गोचर करता है। तो सीधा असर मानव जीवन और पृथ्वी पर पड़ता है। आपको बता दें राहु ग्रह 12 अप्रैल को मंगल की स्वराशि मेष में प्रवेश करने जा रहे हैं। ज्योतिष में राहु ग्रह को एक मायावी और छाया ग्रह माना जाता है। साथ ही ज्योतिष में राहु ग्रह को शेयर, यात्राएं, विदेश यात्रा, महामारी, राजनीति आदि का कारक कहा गया हैं। राहु के राशि परिवर्तन का असर वैसे तो सभी राशियों पर पड़ेगा। लेकिन 3 राशियां ऐसी हैं, जिनको शेयर और व्यापार में अच्छा धनलाभ हो सकता है। आइए जानते हैं, ये 3 राशियां कौन सी हैं।

मिथुन राशि: आपके लिए राहु का गोचर शुभ फलदायी साबित हो सकता है। क्योंकि राहु देव आपके इनकम और लाभ के स्थान में गोचर करेंगे। इसलिए इस समय आपको व्यापार में मुनाफा हो सकता है। साथ ही इनकम के नए स्त्रोत बनेंगे। वहीं इस समय आपको आपकी मेहनत का पूर्ण फल मिलने के आसार रहेंगे। मिथुन राशि के स्वामी बुध देव हैं और ज्योतिष में बुध को व्यापार का दाता कहा जाता है। इसलिए इस समय आपको कारोबार में आशातीत सफलता मिल सकती है। वहीं अगर आप शेयर बाजार में पैसा लगाना चाहते हैं, तो निवेश कर सकते हैं। लाभ के संकेत दिख रहे हैं।

कर्क राशि: आपकी राशि से राहु का गोचर दशम भाव में होगा। जिसको जॉब और करियर का भाव कहा जाता है। इसलिए इस समय आपको नई नौकरी का प्रस्ताव आ सकता है। साथ ही अगर आप जॉब कर रहे हैं तो आपका प्रमोशन हो सकता है। नए व्यवसायिक संबंध बन सकते हैं। कारोबार का विस्तार हो सकता है। आपकी आर्थिक स्थिति भी इस समय सुधर सकती है। अगर आप शेयर बाजार में निवेश करना चाह रहे हैं तो यह समय अनुकूल है। व्यापार मेंं कोई डील भी फाइनल हो सकती है जिससे आपको भविष्य में फायदा हो सकता है। (यह भी पढ़ें)- Gudi Padwa 2022: कब है गुड़ी पड़वा, क्यों मनाते है यह पर्व? जानिये इससे जुड़ी 10 दिलचस्प बातें

कुंभ राशि: राहु ग्रह के गोचर से आपको अच्छा धनलाभ हो सकता है। अगर आपका व्यापार विदेश से जुड़ा हुआ है तो अच्छा मुनाफा हो सकता है। इस समय आपको अटके हुए काम  पूरे होंगे। साथ ही नया व्यापार शुरू करने के लिए समय अच्छा है। किस्मत का इस समय पूरा साथ मिलेगा। आपको बात दें कि कुंभ राशि के स्वामी शनि देव हैं और ज्योतिष के अनुसार शनि देव और राहु ग्रह में मित्रता का भाव है। इसलिए इस गोचर से आपको  शेयर और व्यापार में अच्छा लाभ हो सकता है। (यह भी पढ़ें)- Gemology: शनि, राहु और केतु तीनों ग्रहों के प्रकोप से बचा सकता है यह रत्न, जानिए धारण करने की सही विधि