Tarot Card Reading 6 January 2026 (आज का टैरो राशिफल 6 जनवरी 2026): 6 जनवरी 2026 का टैरो राशिफल बताता है कि आज कुछ राशियों को आत्म-चिंतन और शांति की आवश्यकता है, जबकि कुछ को संघर्ष का सामना करना पड़ सकता है। मेष को शांति से नेतृत्व करना होगा, कर्क और कन्या को मानसिक स्वास्थ्य पर ध्यान देना होगा। आज बाहरी दुनिया से ज्यादा आंतरिक संतुलन पर ध्यान देने का दिन है। विभिन्न राशियों के लिए अलग-अलग कार्ड्स हैं जो मतभेद, उदासी, संतुलन, आराम, आत्मविश्वास की कमी, चिंता, भावनात्मक सच्चाई, निराशा, बंधन, नियंत्रण, मतभेद और भ्रम का संकेत देते हैं। टैरो मेंटर एवं चक्र हीलर दीपाली रावतानी से जानें मेष से लेकर मीन राशि के जातकों का टैरो राशिफल

साल 2026 में कर्मफल दाता शनि इन राशियों का करेंगे बेड़ा पार, खूब कमाएंगे पैसा-शोहरत, नौकरी-बिजनेस में मिलेगी सफलता

माघ माह के कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि के साथ मंगलवार का दिन है। आज चंद्रमा की स्थिति की बात करें, तो दोपहर 12 बजकर 17 मिनट तक कर्क राशि में रहेंगे। इसके बाग सिंह राशि में प्रवेश कर जाएंगे। इसके साथ ही आज प्रीति, आयुष्मान योग के साथ सर्वार्थ सिद्धि योग का निर्माण हो रहा है। इसके साथ ही आज सकट चौथ का व्रत रखा जा रहा है। आज 6 जनवरी 2026 का दिन कुछ राशियों के लिए आत्ममंथन और शांति का है, तो कुछ के लिए संघर्ष और प्रतिस्पर्धा लेकर आया है। टैरो मेंटर एवं चक्र हीलर दीपाली रावतानी के अनुसार, आज के कार्ड्स इशारा कर रहे हैं कि जहां मेष राशि वालों को शांति से नेतृत्व करना होगा, वहीं कर्क और कन्या जैसी राशियों को आज अपनी मानसिक सेहत और आराम पर ध्यान देने की सख्त जरूरत है। टैरो रीडर के अनुसार, आज का दिन बाहरी दुनिया से ज्यादा अपने ‘अंदरुनी संतुलन’ को बनाए रखने का है। आइए विस्तार से जानते हैं कि आपके भाग्य के कार्ड्स आज आपके लिए क्या संकेत दे रहे हैं…

Makar Sankranti 2026: 14 या 15 जनवरी, कब है मकर संक्रांति? जानें सही तिथि और दान-स्नान का शुभ मुहूर्त

मेष टैरो राशिफल (Aries Tarot Horoscope)
कार्ड- फाइव ऑफ वांड्स

आज का दिन छोटे-मोटे मतभेदों और प्रतिस्पर्धा से भरा रह सकता है। कार्यक्षेत्र या निजी जीवन में विचारों का टकराव संभव है, लेकिन हर बहस को जीतना ज़रूरी नहीं। जल्दबाज़ी में प्रतिक्रिया देने से बात बिगड़ सकती है। संयम और समझदारी से काम लेंगे तो परिस्थितियां आपके पक्ष में आ सकती हैं। नेतृत्व शांत रहकर करें, यही आपकी असली ताकत होगी।

वृषभ टैरो राशिफल (Taurus Tarot Horoscope)
कार्ड-फोर ऑफ कप्स

आज मन में उदासी या असंतोष का भाव रह सकता है। ऐसा लग सकता है कि जो चाहिए, वह नहीं मिल रहा। लेकिन ध्यान रखें। आपके आसपास अवसर मौजूद हैं, बस नज़र उठाकर देखने की ज़रूरत है। आत्ममंथन करें, लेकिन खुद को लोगों से पूरी तरह अलग न करें। छोटी-छोटी खुशियों में ही आज राहत छिपी है।

मिथुन टैरो राशिफल (Gemini Tarot Horoscope)
कार्ड-टू ऑफ पेंटाकल्स

आज ज़िम्मेदारियों का संतुलन बनाना आपकी सबसे बड़ी चुनौती रहेगी। काम और निजी जीवन के बीच तालमेल बैठाना जरूरी है। एक साथ बहुत कुछ करने की कोशिश थकान बढ़ा सकती है। प्राथमिकताएं तय करें और लचीलापन अपनाएं। सही योजना से आप सब संभाल सकते हैं।

कर्क टैरो राशिफल (Cancer Tarot Horoscope)
कार्ड- फोर ऑफ स्वॉर्ड्स

आज शरीर और मन दोनों को आराम की आवश्यकता है। लगातार तनाव और भागदौड़ अब असर दिखा सकती है। यह समय रुकने, सोचने और खुद को फिर से ऊर्जा देने का है। ध्यान, मौन या अकेले समय बिताना मानसिक शांति देगा। आज बड़े फैसले टालना ही बेहतर रहेगा।

सिंह टैरो राशिफल (Leo Tarot Horoscope)

कार्ड-फाइव ऑफ पेंटाकल्स

आज आत्मविश्वास में थोड़ी कमी महसूस हो सकती है। ऐसा लग सकता है कि आप अकेले हैं या सहयोग नहीं मिल रहा। लेकिन यह भावना स्थायी नहीं है। मदद और समर्थन आपके आसपास ही है। बस मांगने की देर है। खुद की काबिलियत पर भरोसा रखें, हालात जल्द सुधरेंगे।

कन्या टैरो राशिफल (Virgo Tarot Horoscope)
कार्ड-नाइन ऑफ स्वॉर्ड्स

आज अनावश्यक चिंता और सोच-विचार आपको बेचैन कर सकता है। बीती बातों या भविष्य की आशंकाओं में उलझना मानसिक थकावट बढ़ा सकता है। याद रखें हर डर सच नहीं होता। गहरी सांस लें, मन को शांत करें और खुद के प्रति नरमी बरतें। आज समाधान नहीं, सुकून ज़्यादा ज़रूरी है।

तुला टैरो राशिफल (Libra Tarot Horoscope)
कार्ड- थ्री ऑफ स्वॉर्ड्स

आज भावनात्मक सच से सामना हो सकता है। कोई बात दिल को चुभ सकती है या पुराना दर्द उभर सकता है। हालांकि यह पीड़ा अस्थायी है, लेकिन ज़रूरी भी। भावनाओं को दबाने के बजाय स्वीकार करें। यही ईमानदारी आगे चलकर सच्चा उपचार बनेगी।

वृश्चिक टैरो राशिफल (Scorpio Tarot Horoscope)
कार्ड-फाइव ऑफ कप्स

निराशा या पछतावे की भावना आज हावी रह सकती है। जो हाथ से निकल गया, उसी पर ध्यान जाएगा। लेकिन याद रखें। सब कुछ खत्म नहीं हुआ है। कुछ संभावनाएं अब भी बची हैं। खुद को माफ करें और आगे बढ़ने की तैयारी करें। यही भावनात्मक परिपक्वता है।

धनु टैरो राशिफल (SagittariusTarot Horoscope)

कार्ड- एट ऑफ स्वॉर्ड्स

आज आप खुद को मानसिक रूप से बंधा हुआ महसूस कर सकते हैं। लेकिन यह बंधन परिस्थितियों से नहीं, सोच से पैदा हुआ है। डर और संदेह आगे बढ़ने से रोक सकते हैं। अपनी मान्यताओं पर सवाल उठाएं। रास्ता खुद-ब-खुद खुलने लगेगा। आज़ादी की शुरुआत सोच बदलने से होती है।

मकर टैरो राशिफल (Capricorn Tarot Horoscope)
कार्ड- फोर ऑफ पेंटाकल्स

आज आप चीज़ों को कसकर पकड़ने की कोशिश कर सकते हैं। चाहे पैसा हो, नियंत्रण या भावनाएं। लेकिन अत्यधिक सुरक्षा भाव तनाव बढ़ा सकता है। थोड़ा छोड़ना सीखें। विश्वास रखें कि स्थिरता लचीलापन अपनाने से भी आती है। साझा करना आपको हल्का महसूस कराएगा।

कुंभ टैरो राशिफल (Aquaris Tarot Horoscope)
कार्ड-फाइव ऑफ वांड्स

आज समूह या सामाजिक दायरे में मतभेद हो सकते हैं। हर किसी की सोच अलग होगी, जिससे टकराव संभव है। लेकिन हर चर्चा को बहस बनाने की ज़रूरत नहीं। खुले मन से सुनेंगे तो नए विचार उभर सकते हैं। सामंजस्य से ही नवाचार जन्म लेता है।

मीन टैरो राशिफल (Pisces Tarot Horoscope)
कार्ड- सेवन ऑफ कप्स

आज भ्रम और असमंजस की स्थिति बन सकती है। कई विकल्प सामने होंगे, लेकिन सही क्या है। यह तय करना मुश्किल लगेगा। जल्दबाज़ी में निर्णय न लें। ज़मीन से जुड़े रहें और हकीकत को परखें। धुंध छंटेगी, तब सही दिशा साफ़ नज़र आएगी।

साल 2026 का वार्षिक राशिफल (Horoscope 2026)

मेष वार्षिक राशिफल 2026वृषभ वार्षिक राशिफल 2026
मिथुन वार्षिक राशिफल 2026कर्क वार्षिक राशिफल 2026
सिंह वार्षिक राशिफल 2026कन्या वार्षिक राशिफल 2026
तुला वार्षिक राशिफलवृश्चिक वार्षिक राशिफल 2026
धनु वार्षिक राशिफल 2026मकर वार्षिक राशिफल 2026
कुंभ वार्षिक राशिफल 2026मीन वार्षिक राशिफल 2026