Aaj Ka Tarot Rashifal 20 December 2025 (आज का टैरो राशिफल 20 दिसंबर 2025): आज का टैरो राशिफल बदलावों का संकेत दे रहा है। ‘द एम्प्रेस’ और ‘व्हील ऑफ फॉर्च्यून’ जैसे कार्ड्स कुछ राशियों के लिए सुनहरे अवसर ला रहे हैं। सिंह और धनु को भाग्य का साथ मिलेगा, जबकि मिथुन और कर्क को निर्णय लेने होंगे। मेष के लिए आत्मविश्वास, वृषभ के लिए स्थिरता, कन्या के लिए धैर्य, तुला के लिए आत्मनिर्भरता, वृश्चिक के लिए परिवर्तन, मकर के लिए पारिवारिक सहयोग और कुंभ के लिए विश्राम आवश्यक है। मीन राशि के लिए भावनात्मक सुख और पारिवारिक आनंद का दिन है।
शनिवार का दिन टैरो कार्ड्स के अनुसार बड़े बदलावों का संकेत दे रहा है। आज ब्रह्मांड की ऊर्जा ‘The Empress’ और ‘Wheel of Fortune’ जैसे शक्तिशाली कार्ड्स के माध्यम से बता रही है कि कुछ राशियों के लिए सुनहरे अवसर दस्तक देने वाले हैं। जहां सिंह और धनु राशि वालों को भाग्य का साथ मिलेगा, वहीं मिथुन और कर्क को आज कोई बड़ा निर्णय लेना पड़ सकता है। आइए जानते हैं, टैरो मेंटर एवं चक्र हीलर दीपाली रावतानी से मेष से मीन तक की सभी राशियों का भविष्यफल…
शनिवार को सुबह उठते ही कर लें ये 5 काम, साढ़ेसाती का कष्टकारी प्रभाव होगा कम, शनिदेव होंगे प्रसन्न
मेष राशि (King of Wands)
मेष राशि वालों के लिए आज नेतृत्व और आत्मविश्वास से भरा दिन है। किंग ऑफ वांड्स दर्शाता है कि आप किसी स्थिति की कमान संभाल सकते हैं। आपके विचार स्पष्ट हैं और करिश्मा इतना मजबूत है कि लोग स्वाभाविक रूप से आपके मार्गदर्शन पर भरोसा करेंगे। जुनून और उद्देश्य के साथ उठाया गया कदम आज जल्दी परिणाम देगा।
वृषभ राशि (Queen of Pentacles)
वृषभ राशि के जीवन में आज स्थिरता, सुख-सुविधा और व्यावहारिक सफलता का योग है। क्वीन ऑफ पेंटाकल्स घर, धन और सेहत से जुड़े मामलों में संतुलन लाती है। जिम्मेदारियों के साथ खुद का ख्याल रखना भी ज़रूरी है। आज जो मेहनत आप करेंगे, वह सुरक्षित और स्थायी लाभ देगी।
मिथुन राशि (Two of Swords)
मिथुन राशि आज किसी निर्णय को लेकर दुविधा में रह सकती है। टू ऑफ स्वॉर्ड्स संकेत देता है कि आप दो विकल्पों के बीच फंसे हैं। भावनाओं की बजाय तर्क और स्पष्ट सोच से फैसला लें। निर्णय टालने से भ्रम बढ़ेगा, जबकि एक बार दिशा तय करने से रास्ता साफ़ हो जाएगा।
कर्क राशि (Two of Swords)
कर्क राशि वालों के लिए भी आज निर्णय का समय है। किसी मुद्दे से नज़रें चुराने का मन हो सकता है, लेकिन टू ऑफ स्वॉर्ड्स सलाह देता है कि सच्चाई का सामना करें। शांत मन से स्थिति को देखें उत्तर अपने आप सामने आ जाएगा। टालमटोल आज नुकसान पहुंचा सकती है।
सिंह राशि (The Empress)
सिंह राशि वालों के लिए आज रचनात्मकता, प्रेम और समृद्धि से भरा दिन है। द एम्प्रेस कार्ड उर्वरता और विकास का प्रतीक है। रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी और नए विचार आकार ले सकते हैं। भावनात्मक या आर्थिक किसी भी रूप में वृद्धि के संकेत प्रबल हैं।
कन्या राशि (Seven of Pentacles)
कन्या राशि के लिए आज धैर्य और मूल्यांकन का दिन है। सेवन ऑफ पेंटाकल्स बताता है कि आप अपनी मेहनत के परिणामों पर नज़र डालेंगे। तुरंत फल न दिखे, तो निराश न हों। जो बीज आपने बोए हैं, वे धीरे-धीरे मजबूत रूप ले रहे हैं। स्थायी सफलता समय मांगती है।
तुला राशि (Nine of Pentacles)
तुला राशि वालों के लिए आत्मनिर्भरता और उपलब्धि का दिन है। नाइन ऑफ पेंटाकल्स आपके आत्मविश्वास और व्यक्तिगत सफलता को दर्शाता है। आपने अपनी मेहनत से जो मुकाम हासिल किया है, उस पर गर्व करने का समय है। आज खुद को सराहें और जीवन की छोटी-छोटी खुशियों का आनंद लें।
वृश्चिक राशि (Death)
वृश्चिक राशि के जीवन में आज परिवर्तन की गहरी ऊर्जा है। डेथ कार्ड किसी अंत का नहीं, बल्कि नए आरंभ का संकेत देता है। जो अब आपके काम का नहीं, वह पीछे छूट रहा है। बदलाव भले ही तीव्र लगे, लेकिन अंततः यह आपको हल्का और अधिक सशक्त बनाएगा। पुनर्जन्म की प्रक्रिया को स्वीकार करें।
धनु राशि(Wheel of Fortune)
धनु राशि वालों के लिए आज भाग्य का पहिया अनुकूल दिशा में घूम रहा है। व्हील ऑफ फॉर्च्यून अचानक अवसर, शुभ संयोग और सकारात्मक बदलाव का संकेत देता है। सही समय पर सही मौके मिल सकते हैं। प्रवाह के साथ चलें।किस्मत आज आपका साथ दे रही है।
मकर राशि (Ten of Pentacles)
मकर राशि के लिए आज स्थायित्व, पारिवारिक सहयोग और आर्थिक सुरक्षा का योग है। टेन ऑफ पेंटाकल्स बताता है कि आपकी मेहनत ने मजबूत नींव रखी है। परिवार, विरासत या भविष्य की योजनाओं पर ध्यान देने का यह उत्तम समय है। भरोसे और संतोष की भावना प्रबल रहेगी।
कुंभ राशि (Four of Swords)
कुंभ राशि वालों के लिए आज विश्राम और मानसिक शांति ज़रूरी है। फोर ऑफ स्वॉर्ड्स संकेत देता है कि आप थक चुके हैं और आपको रुककर खुद को संभालने की ज़रूरत है। तनाव से दूरी बनाएं, आराम करें यही ठहराव आगे की स्पष्टता देगा।
मीन राशि (Ten of Cups)
मीन राशि के लिए आज भावनात्मक सुख और पारिवारिक आनंद का दिन है। टेन ऑफ कप्स रिश्तों में सामंजस्य, प्रेम और अपनापन दर्शाता है। कोई सुखद पल या साझा खुशी आपके दिल को भर देगी। यह याद दिलाने वाला दिन है कि असली समृद्धि दिल की शांति में है।
