Aaj Ka Tarot Rashifal 19 December 2025 (आज का टैरो राशिफल 19 दिसंबर 2025): Aaj Ka Tarot Rashifal 19 December 2025: शुक्रवार का दिन टैरो कार्ड्स के अनुसार कुछ राशियों के लिए ‘गोल्डन टाइम’ की शुरुआत लेकर आया है। आज पौष मास की अमावस्या तिथि और वृश्चिक राशि में चंद्र-बुध की युति से एक दुर्लभ संयोग बन रहा है। जहाँ सिंह राशि के लिए ‘The Empress’ कार्ड सुख-समृद्धि के द्वार खोल रहा है, वहीं वृश्चिक राशि के लिए ‘Death’ कार्ड पुराने दुखों के अंत और एक नई शक्तिशाली शुरुआत का संकेत दे रहा है। क्या आज आपकी किस्मत का सितारा चमकेगा? आइए जानते हैं, टैरो रीडर दीपाली रावतानी से मेष से मीन तक की सभी 12 राशियों का सटीक भविष्यफल।

Weekly Horoscope 22 To 28 December 2025: साल का आखिरी सप्ताह इन राशियों के लिए लेकर आएगा खुशियों की सौगात, जानें साप्ताहिक राशिफल

आज पौष मास की अमावस्या तिथि के साथ शुक्रवार का दिन है। पंचांग के अनुसार, अमावस्या तिथि पूरे दिन रहने वाली है। आज शूल, गण्ड योग के साथ पौष अमावस्या पड़ रही है। इसके साथ ही चंद्रमा वृ्श्चिक राशि में बुध के साथ विराजमान है। ऐसे में चंद्र-बुध योग का निर्माण हो रहा है। आज का दिन कई राशि के जातकों के लिए लाभकारी हो सकता है। टैरो मेंटर एवं चक्र हीलर दीपाली रावतानी से जानें मेष, वृषभ, कर्क, सिंह, मिथुन, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि का टैरो राशिफल…

आज रात 10:50 के बाद बदल सकती है इन 3 राशियों की किस्मत, 12 साल बाद बना गुरुदेव बनाएंगे अद्भुत राजयोग, जबरदस्त लाभ के योग

मेष राशि (The Fool)(Aries Tarot Horoscope)

मेष राशि वालों के लिए आज का दिन नए आरंभ और साहस का संदेश लेकर आया है। द फूल कार्ड बताता है कि कोई नया रास्ता, नया विचार या अनदेखा अवसर आपको अपनी ओर बुला रहा है। भले ही मंज़िल पूरी तरह स्पष्ट न हो, लेकिन पहला कदम उठाने का यही सही समय है। जोखिम से डरने के बजाय जिज्ञासा और विश्वास के साथ आगे बढ़ें। यहीं से आपका विकास शुरू होगा।

वृषभ राशि (Temperance)(Taurus Tarot Horoscope)

वृषभ राशि के जीवन में आज संतुलन और संयम की ऊर्जा रहेगी। टेंपरेंस कार्ड संकेत देता है कि जो बातें अब तक असंतुलित थीं, वे धीरे-धीरे सही दिशा में आने लगेंगी। जल्दबाज़ी या अतिशयोक्ति से बचें। धैर्य और समझदारी से लिए गए निर्णय आपको मानसिक शांति और स्थिर प्रगति देंगे।

मिथुन राशि (The Sun) (Gemini Tarot Horoscope)

मिथुन राशि वालों पर आज सफलता और सकारात्मकता की रोशनी पड़ेगी। द सन कार्ड खुशी, स्पष्टता और आत्मविश्वास का प्रतीक है। कोई शुभ समाचार मिल सकता है या किसी उलझन का समाधान सामने आ सकता है। यह दिन आशावाद और उत्साह से भरा है खुलकर मुस्कराइए, आपकी ऊर्जा ही आपके लिए नए अवसर खींचेगी।

कर्क राशि (Nine of Cups) (Cancer Tarot Horoscope)

कर्क राशि वालों की कोई मनोकामना आज पूरी हो सकती है। नाइन ऑफ कप्स संतोष, भावनात्मक तृप्ति और खुशी का संकेत देता है। यह उपलब्धि छोटी हो या बड़ी, दिल को सुकून देने वाली होगी। कृतज्ञता का भाव बनाए रखें। आप आज सचमुच भावनात्मक समृद्धि के करीब हैं।

सिंह राशि (Five of Pentacles) (Leo Tarot Horoscope)

सिंह राशि वालों के लिए आज थोड़ा चुनौतीपूर्ण भावनात्मक दिन हो सकता है। फाइव ऑफ पेंटाकल्स अकेलेपन, थकान या असुरक्षा की भावना दिखाता है। लेकिन याद रखें। सहायता पास ही है। अहंकार छोड़कर यदि आप मदद स्वीकार करेंगे, तो हालात जल्दी संभलेंगे। खुद को अकेला न समझें।

कन्या राशि (The World) (Virgo Tarot Horoscope)

कन्या राशि के लिए आज किसी महत्वपूर्ण चरण की पूर्णता का दिन है। द वर्ल्ड कार्ड सफलता, संतोष और एक चक्र के सुंदर समापन का संकेत देता है। आपने जिस मेहनत को समय दिया था, उसका फल अब सामने है। यह आत्ममंथन और उत्सव दोनों का समय है नई शुरुआत के लिए आप पूरी तरह तैयार हैं।

तुला राशि (The Hanged Man) (Libra Tarot Horoscope)

तुला राशि वालों के लिए आज रुककर सोचने का संकेत है। द हैंग्ड मैन बताता है कि फिलहाल चीज़ें आपकी योजना के अनुसार आगे न बढ़ें, लेकिन यह ठहराव व्यर्थ नहीं है। दृष्टिकोण बदलने से आपको सच्चाई दिखाई देगी। धैर्य रखें उत्तर मौन में छिपा है।

वृश्चिक राशि (Queen of Cups) (Scorpio Tarot Horoscope)

वृश्चिक राशि के जीवन में आज भावनात्मक गहराई और करुणा हावी रहेगी। क्वीन ऑफ कप्स आपकी अंतःप्रेरणा को मज़बूत करती है। दूसरों की भावनाओं को समझना और खुद की देखभाल करना दोनों ही आज ज़रूरी हैं। यह दिन आत्मिक उपचार और दिल से जुड़े फैसलों के लिए श्रेष्ठ है।

धनु राशि (Seven of Wands) (Sagittarius Tarot Horoscope)

धनु राशि वालों को आज अपने विचारों और सीमाओं की रक्षा करनी होगी। सेवन ऑफ वांड्स बताता है कि प्रतिस्पर्धा या दबाव की स्थिति बन सकती है। घबराएं नहीं आपमें डटे रहने की पूरी क्षमता है। आत्मविश्वास के साथ अपने पक्ष पर टिके रहें, जीत आपकी होगी।

मकर राशि (King of Swords) (Capricorn Tarot Horoscope)

मकर राशि वालों के लिए आज बुद्धि और स्पष्टता का दिन है। किंग ऑफ स्वॉर्ड्स तार्किक सोच, मजबूत निर्णय और प्रभावशाली संवाद का संकेत देता है। कार्यक्षेत्र में नेतृत्व की भूमिका निभा सकते हैं। भावनाओं से अधिक तथ्यों पर भरोसा करें। आपकी समझदारी सबका मार्गदर्शन करेगी।

कुंभ राशि (Six of Wands) (Aquarius Tarot Horoscope)

कुंभ राशि वालों के लिए आज सम्मान और उपलब्धि का योग बन रहा है। सिक्स ऑफ वांड्स बताता है कि आपकी मेहनत को सराहना मिलेगी। कोई सफलता, प्रशंसा या सकारात्मक प्रतिक्रिया मनोबल बढ़ाएगी। आत्मविश्वास के साथ इस पल का आनंद लें। यह आपकी मेहनत का परिणाम है।

मीन राशि (The High Priestess) (Pisces Tarot Horoscope)

मीन राशि के लिए आज अंतःप्रेरणा बेहद प्रबल रहेगी। द हाई प्रीस्टेस आपको बाहरी शोर से हटकर भीतर झांकने का संदेश देती है। उत्तर तर्क से नहीं, बल्कि संकेतों, सपनों और अनुभूतियों से मिलेंगे। ध्यान, साधना और आत्मचिंतन के लिए यह दिन अत्यंत शुभ है।