Aaj Ka Tarot Rashifal 13 December 2025 (आज का टैरो राशिफल 13 दिसंबर 2025): पौष माह के कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि के साथ शनिवार का दिन है। आज कई शुभ योगों का निर्माण होने वाला है। आज हस्त नक्षत्र के साथ आयुष्मान के साथ सौभाग्य योग का निर्माण हो रहा है। टैरो मेंटर एवं चक्र हीलर दीपाली रावतानी के अनुसार, शुक्र तारा अस्त हो गए हैं। इसके साथ ही आज कन्या राशि में विराजमान चंद्रमा का गुरु और मंगल के संग केंद्र योग बन रहा है। ऐसे में कुछ राशि के जातकों को आज का किस्मत का साथ मिलने के साथ कई क्षेत्रों में सफलता हासिल हो सकती है।आइए जानते हैं टैरो कार्ड्स के आधार पर मेष, वृषभ, कर्क, सिंह, मिथुन, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि का टैरो राशिफल..
मेष राशि – Two of Wands (Aries Tarot Horoscope)
आज मेष राशि को अपने परिचित दायरे से बाहर निकलने की प्रेरणा मिलेगी। टू ऑफ वॉन्ड्स दर्शाता है कि आपकी योजनाएँ अब विस्तृत हो रही हैं और आप भविष्य को नयी दृष्टि से देख रहे हैं। कोई बड़ा निर्णय आपको आपकी दिशा तय करने में मदद करेगा। यह समय है अपने विज़न पर भरोसा करने का। आगे बढ़िए , क्योंकि नया, रोमांचक सफर आपका इंतज़ार कर रहा है।
वृषभ राशि – Ten of Swords (Taurus Tarot Horoscope)
वृषभ राशि के लिए आज किसी पुराने अध्याय का अंत दिखाई देता है। टेन ऑफ स्वॉर्ड्स संकेत देता है कि भले ही यह समाप्ति भारी लगे, पर यह एक स्वाभाविक पूर्णता है। जो बीत चुका है उसे छोड़ देने का समय है। जैसे ही आप अतीत का बोझ उतारेंगे, हीलिंह और नयी सुबह की रोशनी आपके जीवन में प्रवेश करेगी।
मिथुन राशि – Four of Pentacles (Gemini Tarot Horoscope)
मिथुन राशि आज किसी बात पर अत्यधिक पकड़ बनाने की प्रवृत्ति में हो सकती है। चाहे वह पैसा हो, कोई भावना हो या डर। फोर ऑफ पेंटाकल्स बताता है कि यह कसावट आपकी ऊर्जा के प्रवाह को रोक सकती है। थोड़ा ढील दें। विश्वास पैदा करें। जब आप भरोसा रखते हैं, तब संतुलन और सहजता स्वतः लौट आती है।
कर्क राशि – The Star (Cancer Tarot Horoscope)
कर्क राशि के लिए आज का दिन आशा, हीलिंग और शांति लेकर आया है। द स्टार भावनात्मक संतुलन, प्रेरणा और दिशा प्रदान करता है। आपकी इच्छाएं अब अधिक स्पष्ट दिखाई देंगी, और आप अपने मार्गदर्शन के लिए अंतःप्रेरणा पर भरोसा कर पाएंगे। प्रकाश और कोमल ऊर्जा आपका रास्ता सुगम बनाएगी।
सिंह राशि – King of Cups(Leo Tarot Horoscope)
आज सिंह राशि का भावनात्मक संतुलन मज़बूत रहेगा। किंग ऑफ कप्स इंगित करता है कि आप किसी भी स्थिति को शांत दिमाग़ और परिपक्व भावनाओं से संभालेंगे। लोग आपसे मार्गदर्शन और समर्थन की उम्मीद कर सकते हैं। करुणा और स्थिरता के साथ आगे बढ़िए । आपकी संवेदनशील नेतृत्व क्षमता आज सबसे अधिक चमकेगी।
कन्या राशि – Six of Swords(Virgo Tarot Horoscope)
कन्या राशि के जातक आज किसी पुराने तनाव या चुनौती से धीरे-धीरे दूर जा रहे हैं। सिक्स ऑफ स्वॉर्ड्स संकेत देता है कि यह एक शांत परिवर्तन का दौर है। थोड़ा दर्द भी है, लेकिन आगे बढ़ने की आवश्यकता भी है। यह यात्रा आपको अधिक सुकून, हीलिंग और बेहतर ऊर्जा की ओर ले जाएगी। आगे का रास्ता धीरे-धीरे साफ़ हो रहा है।
तुला राशि – Knight of Pentacles (Libra Tarot Horoscope)
तुला राशि के लिए आज अनुशासन, जिम्मेदारी और नियमित मेहनत का दिन है। नाइट ऑफ पेंटाकल्स याद दिलाता है कि स्थिरता भले धीमी हो, पर सुनिश्चित होती है। छोटे, व्यावहारिक कदम आपको बड़े परिणामों तक पहुंचाएंगे। धैर्य बनाए रखें। विश्वसनीय प्रगति जारी है।
वृश्चिक राशि – Judgment (Scorpio Tarot Horoscope)
वृश्चिक राशि के लिए आज आत्मबोध और जागृति का समय है। जजमेंट संकेत देता है कि पुराने अनुभव अब एक गहरे सबक के रूप में सामने आ रहे हैं। आप अपने जीवन की दिशा को नए दृष्टिकोण से देखने के लिए तैयार हैं। यह पुनर्जन्म जैसा क्षण है। बदलाव को खुले दिल से स्वीकार करें।
धनु राशि – Three of Wands (Sagittarius Tarot Horoscope)
धनु राशि वालों के लिए आज संभावनाओं का विस्तार दिखाई देता है। थ्री ऑफ वॉन्ड्स बताता है कि आपकी मेहनत अब क्षितिज पर नए अवसरों के रूप में उभर रही है। आपके प्रयासों का दायरा बढ़ रहा है और आगे का समय बेहद आशाजनक है। आशावाद के साथ आगे बढ़ें। प्रगति आपके साथ है।
मकर राशि – The Hermit (Capricorn Tarot Horoscope)
मकर राशि को आज भीतरी शांति और आत्मचिंतन की आवश्यकता महसूस हो सकती है। द हर्मिट बताता है कि थोड़ी एकांतता आपको वह clarity देगी जिसे आप तलाश रहे हैं। भीतर की आवाज़ सुनें। उत्तर आपके भीतर ही छिपा है। आत्ममंथन आपको अगला कदम तय करने में मदद करेगा।
कुंभ राशि – Five of Cups (Aquarius Tarot Horoscope)
कुंभ राशि के लिए आज भावनात्मक निराशा या किसी कमी पर ध्यान केंद्रित करने की प्रवृत्ति हो सकती है। फाइव ऑफ कप्स याद दिलाता है कि जो खोया है उसे देखकर आप जो बचा है, उसकी सुंदरता भूल रहे हैं। दृष्टि बदलने से हीलिंग शुरू होगी। आशा फिर से लौटने को तैयार है बस उसे जगह दें।
मीन राशि – Four of Wands(Pisces Tarot Horoscope)
मीन राशिवालों के लिए आज जश्न, खुशी और सामंजस्य का दिन है। फोर ऑफ वॉन्ड्स घर-परिवार, रिश्तों और समुदाय से मिलने वाले सहयोग का प्रतीक है। किसी विशेष अवसर या खुशी भरे पल की संभावना है। स्थिरता, प्रेम और संतोष आज आपके चारों ओर फैला हुआ है इस आनंद को अपनाइए।
