Aaj Ka Tarot Rashifal 12 December 2025 (आज का टैरो राशिफल 12 दिसंबर 2025): आज पौष मास के कृष्ण पक्ष का अष्टमी तिथि के साथ शुक्रवार का दिन है। पंचांग के अनुसार, अष्टमी तिथि दोपहर 2 बजकर 57 मिनट तक रहने वाली है। इसके बाद नवमी तिथि आरंभ हो जाएगी। इसके साथ ही आज उत्तर फाल्गुनी नक्षत्र के साथ प्रीति और आयुष्मान योग भी बन रहा है। टैरो मेंटर एवं चक्र हीलर दीपाली रावतानी के अनुसार, आज का दिन कई राशि के जातकों में खुशियां लेकर आ सकता है। आइए जानते हैं टैरो कार्ड्स के आधार पर मेष, वृषभ, कर्क, सिंह, मिथुन, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि का टैरो राशिफल..

मेष राशि – Queen of Wands (Aries Tarot Horoscope)

आज मेष राशि वालों का आत्मविश्वास अपने चरम पर दिखेगा। क्वीन ऑफ वॉन्ड्स का प्रभाव आपको करिश्माई, रचनात्मक और नेतृत्वक्षम बनाता है। जिस भी स्थान पर आप होंगे, आपकी उपस्थिति स्वाभाविक रूप से आकर्षण का केंद्र बनेगी। यह दिन साहसिक पहल करने, अपने विचार स्पष्ट रूप से रखने और अपनी सृजनात्मक ऊर्जा को व्यक्त करने के लिए उपयुक्त है। आप जिस काम को हाथ में लेंगे, उसमें चमक स्वयं आ जाएगी।

वृषभ राशि – Five of Wands (Taurus Tarot Horoscope)

वृषभ जातकों के लिए आज का दिन कुछ संघर्षों और मतभेदों से भरा हो सकता है। फाइव ऑफ वॉन्ड्स इंगित करता है कि प्रतिस्पर्धा या विचारों का टकराव आपको थोड़ा असहज कर सकता है, लेकिन यही परिस्थितियां आपके कौशल को तराशेंगी। आज सहयोग से समाधान मिलेगा—अनावश्यक बहस से बचें और संवाद में धैर्य बनाए रखें। यह दिन आपको लोगों को समझने और परिस्थितियों को परखने का अवसर देगा।

मिथुन राशि – Knight of Wands (Gemini Tarot Horoscope)

आज मिथुन राशि के जातकों में ऊर्जा और उत्साह का संचार रहेगा। नाइट ऑफ वॉन्ड्स आपको नए अवसरों की ओर बढ़ने का संकेत देता है। किसी नए काम, यात्रा या रचनात्मक परियोजना की शुरुआत हो सकती है। आपका साहस और त्वरित निर्णय सफलता दिला सकता है। दिल की सुनिए और आगे बढ़िए। प्रगति आपकी प्रतीक्षा कर रही है।

कर्क राशि – The Empress(Cancer Tarot Horoscope)

कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन सुकून, सुंदरता और भावनात्मक समृद्धि लेकर आएगा। द एम्प्रेस का प्रभाव आपको पोषण, प्रेम और रचनात्मकता की ओर ले जाता है। परिवार, रिश्तों और कलात्मक कामों में गर्माहट और सहजता बढ़ेगी। यदि आप किसी नए विचार या स्वप्न को साकार करना चाहते हैं, तो आज का दिन उपजाऊ साबित होगा। स्वयं की देखभाल अवश्य करें।

सिंह राशि – Eight of Swords(Leo Tarot Horoscope)

सिंह राशि वाले आज अपने ही विचारों के जाल में फंसे महसूस कर सकते हैं। एट ऑफ स्वॉर्ड्स बताता है कि दिक्कतें बाहर नहीं, बल्कि आपके मन में हैं। किसी स्थिति को लेकर आप खुद को सीमित कर रहे हैं। यदि आप दृष्टिकोण बदलें, तो रास्ते स्वतः साफ दिखने लगेंगे। भय को मन से हटाइए—स्पष्टता धीरे-धीरे लौट आएगी।

कन्या राशि – Seven of Pentacles (Virgo Tarot Horoscope)

कन्या राशि के जातकों के लिए आज धैर्य, मूल्यांकन और भविष्य की योजना पर जोर रहेगा। सेवन ऑफ पेंटाकल्स संकेत देता है कि आपने जो मेहनत की है, उसका फल आने में समय लग सकता है, लेकिन प्रगति धीमी होते हुए भी स्थिर है। अपने लक्ष्यों और रणनीतियों की समीक्षा करें। यह इंतज़ार आपके लिए फायदेमंद साबित होगा।

तुला राशि– The Sun (Libra Tarot Horoscope)

तुला राशि वालों के लिए यह दिन खुशियों, उत्साह और सफलता से भरा रहेगा। द सन जीवन में प्रकाश, स्पष्टता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार करता है। कामों में सफलता, रिश्तों में मधुरता और मन में हल्कापन महसूस होगा। यह दिन छोटे-बड़े सभी उपलब्धियों का जश्न मनाने का है। अवसर आपके दरवाज़े पर दस्तक दे सकते हैं उन्हें अपनाइए।

वृश्चिक राशि – Page of Swords(Scorpio Tarot Horoscope)

वृश्चिक राशि के जातकों की जिज्ञासा आज नई दिशाओं में खुल सकती है। पेज ऑफ स्वॉर्ड्स बताता है कि आप नई जानकारी, विचारों और दृष्टिकोणों के प्रति सजग रहेंगे। किसी बातचीत, दस्तावेज़ या स्थिति में छुपी हुई बात अचानक सामने आ सकती है। आज अपने दिमाग़ को सक्रिय रखें। नई सीखें आपके पक्ष में जाएंगी।

धनु राशि – The Hanged Man (Sagittarius Tarot Horoscope)

धनु राशि वालों के लिए आज ठहराव का दिन है। द हैंग्ड मैन दर्शाता है कि आगे बढ़ने के लिए आपको किसी स्थिति को नए नज़रिए से देखना होगा। जल्दबाज़ी करने के बजाय धैर्य रखें और चीज़ों को स्वाभाविक रूप से विकसित होने दें। जो त्याग आप आज करेंगे, वही आपको आने वाले समय में बड़ी समझ और प्रगति देगा।

मकर राशि – Nine of Wands(Capricorn Tarot Horoscope)

मकर राशि वाले आज थकान या दबाव महसूस कर सकते हैं, परंतु नाइन ऑफ वॉन्ड्स दर्शाता है कि आपकी सहनशक्ति और हिम्मत अब भी मजबूत है। आपने अब तक जो बनाया है, उसकी रक्षा करें और हिम्मत न हारें। सफलता आपके बिल्कुल करीब है। बस अंतिम प्रयास की आवश्यकता है। आपका धैर्य ही आपकी ढाल है।

कुंभ राशि – Ace of Cups (Aquarius Tarot Horoscope)

कुंभ राशि का दिन भावनात्मक ताजगी और नई शुरुआत का संकेत देता है। ऐस ऑफ कप्स किसी नए रिश्ते, क्षमा, मेल-मिलाप या रचनात्मक ऊर्जा के उभरने का संकेत है। मन में हल्कापन आएगा और हृदय नई संवेदनाओं के लिए खुल जाएगा। प्रेम, दया और सुकून आज आपकी सबसे बड़ी शक्ति हैं।

मीन राशि – The Magician(Pisces Tarot Horoscope)

मीन राशि वालों के लिए आज का दिन जादूई संभावनाओं से भरा है। द मैजिशियन बताता है कि आपकी योग्यता, नीयत और एकाग्रता मिलकर चमत्कारी परिणाम दे सकती हैं। आप जो करना चाहें, उसके लिए आवश्यक सभी संसाधन आपके पास पहले से हैं। बस इरादे को दिशा दें और काम शुरू करें। परिणाम आपकी कल्पना से भी बेहतर होंगे।