Aaj Ka Tarot Rashifal 10 December 2025 (आज का टैरो राशिफल 10 दिसंबर 2025): पंचांग के अनुसार, पौष माह के कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि दोपबर 1 बजकर 46 मिनट तक रहने वाले हैं। इसके बाद सप्तमी तिथि आरंभ हो जाएगी। इसके साथ ही आज ग्रहण योग, बुधादित्य के साथ कई राजयोगों का निर्माण हो रहा है। टैरो मेंटर एवं चक्र हीलर दीपाली रावतानी के अनुसार, आज कुछ राशि के जातकों को किस्मत का पूरा साथ मिल सकता है। लंबे समय से रुके काम पूरे होने के साथ आय के नए स्त्रोत खुलेंगे। जानें मेष, वृषभ, कर्क, सिंह, मिथुन, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि का टैरो राशिफल…
मेष राशि – टू ऑफ पेंटाकल्स (Aries Tarot Horoscope)
आज का दिन संतुलन और लचीलापन मांगता है। कामकाज हो या भावनाएं दोनों मोर्चों पर आप एक साथ कई जिम्मेदारियां संभालते दिखेंगे। स्थिति के अनुसार खुद को ढालने की क्षमता ही आपकी सबसे बड़ी ताकत बनेगी। याद रखें, तालमेल कठोरता से नहीं, बल्कि बदलते हालात के साथ सहजता से बहने से आता है।
वृषभ राशि – थ्री ऑफ कप्स (Taurus Tarot Horoscope)
दोस्ती, अपनापन और जश्न का माहौल आपके आसपास छाया रहेगा। पुराने मित्रों से मिलना हो या परिवार के साथ हंसी-ठिठोली करेंगे। आज दिल हल्का होगा और मन में सकारात्मकता बढ़ेगी। रिश्तों की गर्माहट आपके तनाव दूर करेगी। यह दिन अपने लोगों को सहेजने और खुशियों को गले लगाने का है।
मिथुन राशि – स्ट्रेंथ (Gemini Tarot Horoscope)
आपकी शांत, धैर्यपूर्ण और करुणामय शक्ति आज मार्गदर्शक बनेगी। किसी भी चुनौती को समझदारी और संयम से हल करना बेहतर साबित होगा। अपनी भावनाओं को संतुलित रखते हुए आगे बढ़ें। आक्रामकता नहीं, बल्कि सौम्यता आपकी सबसे बड़ी साधना रहेगी। धैर्य ही आपकी असली ताकत है।
कर्क राशि – किंग ऑफ स्वोर्ड्स (Cancer Tarot Horoscope)
आज तर्क, विवेक और स्पष्ट सोच आपको हर उलझन से बाहर निकालेंगे। किसी निर्णय के लिए भावनाओं से थोड़ा हटकर व्यावहारिकता अपनाना फायदेमंद रहेगा। संवाद में सटीकता रखें। आपकी बातों का वजन बढ़ेगा। सही समय पर सही शब्द आपकी जीत तय करेंगे।
सिंह राशि – जजमेंट (Leo Tarot Horoscope)
आज भीतर एक नई जागृति का अनुभव हो सकता है। बीते समय की कुछ परिस्थितियां पुनः सामने आ सकती हैं, ताकि आप उन्हें सुलझाकर आगे बढ़ सकें। यह नवजीवन, पुनरुत्थान और आत्मबोध का दिन है। अपनी अंतरात्मा की आवाज़ सुनें। यही आपको आपके वास्तविक पथ की ओर ले जाएगी।
राशि कन्या – सिक्स ऑफ वैंड्स (Virgo Tarot Horoscope)
मेहनत का फल आज खुले रूप में मिलता दिखेगा। आपके काम की सराहना होगी और आपका आत्मविश्वास नई ऊंचाइयों को छुएगा। सम्मान और प्रशंसा आपको आगे और अच्छा करने के लिए प्रेरित करेंगे। सफलता की यह शुरुआत आगे बड़े अवसरों का मार्ग खोलेगी। अपने प्रयासों पर गर्व करें।
तुला राशि – फोर ऑफ कप्स (Libra Tarot Horoscope)
दिन कुछ उदासीनता या ऊब लिए हो सकता है। मन किसी कमी पर अटका हुआ महसूस होगा, जिससे आसपास के अवसर अनदेखे रह सकते हैं। अपने दृष्टिकोण में थोड़ी नरमी लाएं। आपके आसपास बहुत कुछ अच्छा मौजूद है। कृतज्ञता अपनाते ही मन हल्का होगा और नये रास्ते नज़र आएंगे।
वृश्चिक राशि – द डेविल (Scorpio Tarot Horoscope)
कुछ पुराने पैटर्न, आदतें या आकर्षण आज सतह पर आ सकते हैं। इन्हें दबाने के बजाय समझने की कोशिश करें कि वे आपको कहां रोक रहे हैं। भय नहीं बल्कि सच का सामना आपकी ढाल बने। बंधनों को पहचान लेना ही मुक्ति की पहली सीढ़ी है, और आज वही अवसर आपके सामने है।
धनु राशि – एस ऑफ स्वोर्ड्स (Sagittarius Tarot Horoscope)
आज मानसिक स्पष्टता आपका सबसे बड़ा वरदान है। कोई उलझन सुलझेगी, कोई नया विचार जन्म लेगा या किसी बात का सच साफ-साफ सामने आएगा। निर्णायक फैसलों के लिए दिन शुभ है। संवाद में ईमानदारी और विचारों में पारदर्शिता नए रास्ते खोलेंगे।
मकर राशि – पेज ऑफ पेंटाकल्स (Capricorn Tarot Horoscope)
काम, शिक्षा या धन से जुड़ा कोई नया अवसर कदम बढ़ा सकता है। आपकी जिज्ञासा और सीखने की इच्छा सफलता की मजबूत नींव बनेगी। योजनाओं में छोटे लेकिन ठोस कदम उठाएं। आज की कोशिशें भविष्य का आधार बनेंगी। स्थिरता और फोकस आपको सही दिशा देंगे।
कुंभ राशि – द वर्ल्ड (Aquarius Tarot Horoscope)
आज एक महत्वपूर्ण चक्र पूरा होता दिखेगा। किसी बड़े काम की सफल परिणति या किसी पुरानी यात्रा का संतोषजनक अंत आपको खुशी देगा। उपलब्धि की भावना मन को भर देगी। अब नए अध्याय की ओर बढ़ने का समय है। पिछले अनुभव आपकी नई राह के साथी बनेंगे।
मीन राशि – टेन ऑफ कप्स (Pisces Tarot Horoscope)
भावनात्मक संतुलन, प्रेम और पारिवारिक सुख आज मुख्य भूमिका निभाएंगे। रिश्तों में सामंजस्य बढ़ेगा और मन शांति से भरा रहेगा। यह वह दिन है जब दिल के पास देने के लिए सिर्फ स्नेह होगा और पाने के लिए सिर्फ अपनापन। घर-परिवार से जुड़ा कोई विशेष पल आपको गहराई से आनंदित करेगा।
नए साल में कर्मफल दाता शनि मीन राशि में मार्गी अवस्था में रहेंगे। ऐसे में कुछ राशि के जातकों पर शनि की अशुभ दृष्टि पड़ सकती है। ऐसे में इन 5 राशि के जातकों को सेहत, व्यापार से लेकर आर्थिक स्थिति के क्षेत्र में विशेष ख्याल रखने की जरूरत है। आइए जानते हैं शनि की घातक दृष्टि किन राशियों की बढ़ा सकती है मुश्किलें
डिसक्लेमर- इस लेख को विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।
