Tarot Card Reading 07 January 2026 (आज का टैरो राशिफल 07 जनवरी 2026): आज का दिन कई राशियों के लिए नए अवसर लेकर आया है। मेष राशि के लिए नई ऊर्जा, वृषभ के लिए धन लाभ, मिथुन के लिए खुशियाँ, कर्क के लिए भावनात्मकता, सिंह के लिए सफलता, कन्या के लिए संतुलन, तुला के लिए रिश्तों में गहराई, वृश्चिक के लिए भावनात्मक नवीनीकरण, धनु के लिए जोश, मकर के लिए सहयोग, कुंभ के लिए स्पष्टता और मीन के लिए कल्पनाशीलता का दिन है। टैरो कार्ड्स आपके जीवन में खुशियों की चाबी खोजने में मदद करेंगे।
माघ माह के कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि के साथ बुधवार का दिन है। पंचमी तिथि सुबह 6 बजकर 33 मिनट तक रहने वाली है। इसके बाद षष्ठी तिथि आरंभ हो जाएगी। इसके साथ ही आज मघा नक्षत्र के साथ आयुष्मान, सौभाग्य योग का निर्माण हो रहा है। धनु राशि में बुध और सूर्य की युति से बुधादित्य योग का निर्माण हो रहा है। टैरो मेंटर एवं चक्र हीलर दीपाली रावतानी के अनुसार, आज 6 जनवरी 2026 का दिन कई राशियों के लिए नए अवसर और भावनात्मक बदलाव लेकर आ रहा है। मेष राशि के लिए जहाँ ‘ऐस ऑफ वांड्स’ नई ऊर्जा का संचार कर रहा है, वहीं वृषभ राशि के जातकों को ‘ऐस ऑफ पेंटाकल्स’ के जरिए धन और करियर में ठोस प्रगति के संकेत मिल रहे हैं। आइए, टैरो मेंटर दीपाली रावतानी से जानते हैं कि आपके नसीब के कार्ड्स आज क्या संदेश दे रहे हैं और आपके जीवन में खुशियों की चाबी कहां छिपी है। जानें मेष, वृषभ, कर्क, सिंह, मिथुन, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि का टैरो राशिफल…
मेष टैरो राशिफल (Aries Tarot Horoscope)
कार्ड- ऐस ऑफ वांड्स
आज ऊर्जा, उत्साह और नए आरंभ का दिन है। मन में कोई नया विचार या इच्छा जन्म ले सकती है, जो आपको भीतर से रोमांचित करेगी। कुछ अलग करने की बेचैनी रहेगी और यह संकेत है कि जीवन का नया अध्याय दस्तक दे रहा है। कार्यक्षेत्र में नई पहल, योजनाओं की शुरुआत या अपने विचार खुलकर रखने के लिए दिन अनुकूल है। बस दिशा स्पष्ट रखें जब जुनून उद्देश्य से जुड़ता है, तो सफलता तय होती है।
वृषभ टैरो राशिफल (Taurus Tarot Horoscope)
कार्ड- ऐस ऑफ पेंटाकल्स
आज भाग्य आपके हाथ में एक ठोस अवसर सौंप सकता है। धन, करियर, शिक्षा या संपत्ति से जुड़ा कोई नया रास्ता खुलने के संकेत हैं। शुरुआत भले ही छोटी लगे, लेकिन इसमें भविष्य की बड़ी संभावनाएं छिपी हैं। आज किया गया निवेश चाहे समय का हो या मेहनत का आगे चलकर स्थायित्व देगा। धैर्य और निरंतरता ही आपकी कुंजी है।
मिथुन टैरो राशिफल (Gemini Tarot Horoscope)
कार्ड- थ्री ऑफ कप्स
आज का दिन खुशियों और मेल-जोल से भरा रहेगा। दोस्तों या करीबी लोगों के साथ समय बिताने से मन हल्का होगा। किसी पुराने संबंध से दोबारा जुड़ाव या छोटी-सी खुशी का जश्न मनाया जा सकता है। ज्यादा सोचने की बजाय पल को जीना आज आपके लिए संजीवनी साबित होगा। साथ और सहयोग से मनोबल बढ़ेगा।
कर्क टैरो राशिफल (Cancer Tarot Horoscope)
कार्ड- पेज ऑफ कप्स
आज भावनाएं कोमल और संवेदनशील रहेंगी। किसी प्रिय से भावुक बातचीत, सराहना या स्नेह भरा संदेश मिल सकता है। रचनात्मक विचार या अंतर्मन से जुड़ा कोई संकेत भी आपको दिशा दिखा सकता है। आपकी संवेदनशीलता आज कमजोरी नहीं, बल्कि आपकी सबसे बड़ी ताकत है। छोटे संकेतों पर ध्यान दें यहीं सुकून छिपा है।
सिंह टैरो राशिफल (Leo Tarot Horoscope)
कार्ड- सिक्स ऑफ वांड्स
आज आपके प्रयासों को पहचान और सराहना मिल सकती है। कार्यक्षेत्र में सफलता या किसी उपलब्धि का सम्मान आत्मविश्वास बढ़ाएगा। लोग आपके नेतृत्व और मेहनत को नोटिस करेंगे। इस सफलता को सहज भाव से स्वीकार करें। यह आपकी काबिलियत का ही परिणाम है। आगे बढ़ते रहने के लिए यह दिन प्रेरणा देगा।
कन्या टैरो राशिफल (Virgo Tarot Horoscope)
कार्ड- टेंपरेंस
आज संतुलन और शांति की वापसी होगी। हाल ही में जो उलझनें थीं, वे धीरे-धीरे सुलझने लगेंगी। भावनाओं और व्यवहार में संयम रखना आपको मानसिक सुकून देगा। स्वास्थ्य और मन दोनों के लिए दिन अनुकूल है। अति से बचें। मध्यम मार्ग ही समाधान देगा।
तुला टैरो राशिफल (Libra Tarot Horoscope)
कार्ड- टू ऑफ कप्स
आज रिश्तों में गहराई और सामंजस्य आएगा। प्रेम संबंधों में मधुरता या किसी महत्वपूर्ण साझेदारी में नई समझ विकसित हो सकती है। दिल से की गई बातचीत रिश्तों को मजबूती देगी। याद रखें कि सच्चा संतुलन तभी बनता है जब देना और पाना बराबर हो।
वृश्चिक टैरो राशिफल (Scorpio Tarot Horoscope)
कार्ड- ऐस ऑफ कप्स
आज भावनात्मक नवीनीकरण का दिन है। मन पुराने बोझ से मुक्त होकर नए एहसासों के लिए खुल सकता है। प्रेम, करुणा या आत्म-स्वीकृति की नई शुरुआत संभव है। दिल को खुलकर महसूस करने दें। भावनाओं को दबाना आज आपके हित में नहीं होगा। यही बहाव आपको भीतर से ठीक करेगा।
धनु टैरो राशिफल (SagittariusTarot Horoscope)
कार्ड- नाइट ऑफ वांड्स
आज जोश और रोमांच अपने चरम पर रहेगा। किसी नए अनुभव या योजना की ओर तेज़ी से बढ़ने की इच्छा होगी। हालांकि ऊर्जा प्रचुर है, लेकिन जल्दबाज़ी नुकसान पहुंचा सकती है। उत्साह को दिशा दें। तभी यह आपको आगे तक ले जाएगा।
मकर टैरो राशिफल (Capricorn Tarot Horoscope)
कार्ड- थ्री ऑफ पेंटाकल्स
आज सहयोग और टीमवर्क से सफलता मिलेगी। किसी साझा प्रोजेक्ट में आपकी भूमिका सराही जाएगी। अनुभवी लोगों से मार्गदर्शन या उपयोगी सलाह मिल सकती है। मिलकर किया गया काम आज मजबूत नींव रखेगा। दूसरों की प्रतिभा को सम्मान देना आपको और ऊंचा उठाएगा।
कुंभ टैरो राशिफल (Aquaris Tarot Horoscope)
कार्ड- पेज ऑफ कप्स
आज विचारों में स्पष्टता और सच्चाई उभरकर आएगी। किसी उलझन भरे मामले में सही फैसला लेने का अवसर मिलेगा। बातचीत में साफ़गोई और तर्कशीलता आपके पक्ष में जाएगी। सच बोलने से न डरें। आज स्पष्ट सोच ही आपकी सबसे बड़ी ताकत है।
मीन टैरो राशिफल (Pisces Tarot Horoscope)
कार्ड- पेज ऑफ कप्स
आज कल्पनाशीलता और भावनात्मक गहराई बढ़ेगी। कला, संगीत या आध्यात्मिक गतिविधियों की ओर मन जाएगा। भीतर से आने वाले संकेतों पर भरोसा करें। आज तर्क से ज्यादा अनुभूति काम करेगी। कोमल भावनाएं ही आपको सही रास्ता दिखाएंगी।
