Aaj Ka Tarot Rashifal 06 December 2025 (आज का टैरो राशिफल 06 दिसंबर 2025): आज कई राशियों के लिए लाभकारी हो सकता है। द्विपुष्कर योग और बुध का वृश्चिक राशि में प्रवेश बुधादित्य और लक्ष्मी नारायण योग बना रहे हैं। मेष को दृढ़ता, वृषभ को आत्मचिंतन, मिथुन को रिश्तों में खुशी, कर्क को धैर्य, सिंह को सतर्कता, कन्या को गति, तुला को संतुलन, वृश्चिक को अंतर्ज्ञान, धनु को बदलाव, मकर को यादें, कुंभ को अंतर्ज्ञान और मीन को नई शुरुआत का संकेत है।
टैरो कार्ड्स के मुताबिक आज का दिन कई राशि के जातकों के लिए लाभकारी हो सकता है। आज द्विपुष्कर योग का निर्माण हो रहा है। इसके अलावा आज बुध वृश्चिक राशि में प्रवेश करने वाले हैं। जहां पर पहले से ही मंगल, सूर्य और शुक्र विराजमान है। ऐसे में बुध बुधादित्य से लेकर लक्ष्मी नारायण योग का निर्माण हो रहा है। टैरो मेंटर एवं चक्र हीलर दीपाली रावतानी के अनुसार आज का दिन कई राशि के जातकों के लिए काफी खास हो सकता है। जानें मेष, वृषभ, कर्क, सिंह, मिथुन, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि का टैरो राशिफल…
मेष राशि ( सेवन ऑफ वैड्स) — (Aries Tarot Horoscope)
आज हौसला और दृढ़ता दोनों की परीक्षा होगी। अपने विचारों या फैसलों पर डटे रहने की ज़रूरत पड़ सकती है। हालात थोड़े चुनौतीपूर्ण दिखेंगे, लेकिन आपका जज़्बा आपको पीछे नहीं हटने देगा। अपनी सीमाओं की रक्षा करें और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ें। आज की मेहनत आपको आगे बड़ी सफलता दिला सकती है।
वृषभ राशि (द हरमिट) — (Taurus Tarot Horoscope)
आज का दिन भीतर की आवाज़ सुनने का है। दुनिया की हलचल से थोड़ा दूर होकर खुद से जुड़ें। आपके सवालों के जवाब बाहर नहीं, भीतर छिपे हैं। ध्यान, शांति और एकांत आपको वह स्पष्टता देंगे, जिसकी आप लंबे समय से तलाश कर रहे थे। आत्मचिंतन ही आज आपकी राह रोशन करेगा।
मिथुन राशि (टेन ऑफ कप्स) — (Gemini Tarot Horoscope)
प्यार, खुशियां और भावनात्मक संतुलन आज का दिन पूरी तरह रिश्तों के नाम है। परिवार या करीबी लोगों के साथ समय बिताने से मन भर जाएगा। दिल हल्का होगा, पुरानी गलतफहमियां दूर होंगी और एक खूबसूरत सामंजस्य महसूस होगा। खुशियों को खुलकर अपनाएं। आज का दिन दिल से मुस्कुराने का है।
कर्क राशि (‘नाइट ऑफ़ पेंटाकल्स’) — (Cancer Tarot Horoscope)
किसी काम में धीमी प्रगति से परेशान न हों—आप सही दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। निरंतरता और अनुशासन आज आपकी सबसे बड़ी ताकत हैं। धैर्य रखें और अपने लक्ष्य पर फोकस बनाए रखें। धीरे-धीरे बन रही यह नींव भविष्य में मजबूत सफलता देगी।
सिंह राशि (सेवन ऑफ स्वॉर्ड्स) — (Leo Tarot Horoscope)
आज सतर्क रहने की ज़रूरत है। कुछ बातें सतह पर जैसी दिखती हैं, वैसी हो भी सकती हैं और नहीं भी। इसलिए कदम सोच-समझकर उठाएं। अपनी योजना किसी के साथ बिना जरूरत साझा न करें। आज आपकी समझदारी और चतुराई ही आपकी ढाल है। इन्हें इस्तेमाल करें।
कन्या राशि ( एट वैंड्स) — (Virgo Tarot Horoscope)
अचानक से गति बढ़ेगी और कई अटके काम आगे बढ़ने लगेंगे। अहम खबरें, बातचीत या निर्णय आपके पास जल्दी पहुंचे सकते हैं। परिस्थितियाँ आपके पक्ष में तेजी से बदलेंगी। तैयार रहें। आज का दिन जितना तेज़ है, उतना ही फलदायी भी।
तुला राशि ( क्वीन ऑफ़ पेंटाकल्स’) — (Libra Tarot Horoscope)
आज स्थिरता, समझदारी और पोषण की ऊर्जा आपके चारों ओर है। घर-परिवार, काम और निजी ज़रूरतों के बीच आप बेहतरीन संतुलन बना पाएंगे। आपकी व्यावहारिक सोच आपको आर्थिक और भावनात्मक दोनों तरह की सुरक्षा देगी। आज आपकी परवाह और व्यवहार आपको सम्मान दिलाएंगे।
वृश्चिक राशि (द मून) — (Scorpio Tarot Horoscope)
भावनाओं का उतार-चढ़ाव आपको थोड़ा उलझा सकता है। हर चीज़ अभी साफ़ नहीं दिखेगी, इसलिए जल्दबाज़ी में फैसले न लें। मन की गहराई में छिपी सच्चाई को महसूस करें। आपकी अंतर्ज्ञान आज आपका सबसे बड़ा मार्गदर्शक है। समय को उसकी गति से चलने दें।
धनु राशि (द जजमेंट) — (Sagittarius Tarot Horoscope)
आप एक बड़े व्यक्तिगत बदलाव के मुहाने पर खड़े हैं। बीते फैसलों की सीख और नए विचारों की स्पष्टता मिलकर आपको आगे बढ़ने का रास्ता दिखा रही है। पुराना अध्याय बंद हो रहा है और नई ऊर्जा आपको अपने उद्देश्य की ओर पुकार रही है। सच को स्वीकारें। परिवर्तन यहीं से शुरू होता है।
मकर राशि (सिक्स ऑफ कप) — (Capricorn Tarot Horoscope)
बीती यादें आज मन को छू जाएंगी। कोई पुराना रिश्ता, दोस्त या परिस्थिति आपके दिन में गर्माहट लेकर आ सकती है। यह समय भावनात्मक राहत और सरल खुशियों का है। बचपन जैसी मासूमियत और अपनापन मन को हल्का करेगा।
कुंभ राशि (द हाई प्रीस्टेस) — (Aquarius Tarot Horoscope)
आज आपकी अंतर्ज्ञान बेहद प्रबल है। जो बातें सामने नहीं दिख रहीं, वे भी आपके भीतर कहीं संकेत दे रही हैं। बिना बोले बहुत कुछ समझ में आएगा। किसी रहस्य, अवसर या छुपे पहलू को पकड़ने की क्षमता आज आपके पास है। चुपचाप देखें, समझें और फिर सही समय पर कदम बढ़ाएं।
मीन राशि (ऐस ऑफ़ पेंटाकल्स) — (Pisces Tarot Horoscope)
वित्तीय या करियर से जुड़ी नई शुरुआत का शुभ संकेत है। कोई मौका जैसे नौकरी, निवेश, प्रोजेक्ट या कोई व्यावहारिक विचार आपके सामने आ सकता है। यह शुरुआत छोटी दिख सकती है, लेकिन आगे चलकर स्थिरता और समृद्धि का मजबूत आधार बनेगी। इसे आत्मविश्वास से अपनाएं।
