Horoscope Today , 9 May 2025: बैशाख माह के शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि के साथ शुक्रवार का दिन है। पंचांग के अनुसार, द्वादशी तिथि दोपहर 2 बजकर 56 मिनट तक रहने वाली है। इसके बाद त्रयोदशी तिथि आरंभ हो जाएगी। आज हस्त नक्षत्र के साथ वज्र योग का निर्माण हो रहा है। इसके साथ ही आज बुध और शनि एक-दूसरे से 30 डिग्री पर होंगे, जिससे द्विद्वादश योग का निर्माण हो रहा है, जिससे कुछ राशि के जातकों के लिए आज का दिन काफी अच्छा जाने वाला है। ज्योतिषी सलोनी चौधरी से जानें मेष, वृषभ, कर्क, सिंह, मिथुन, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि का आज का राशिफल…
मेष आज का राशिफल (Aries Horoscope Today)
आज का दिन आपके लिए उत्साह से भरा रहेगा। किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है। कार्यक्षेत्र में सराहना मिलेगी। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। खर्चों पर नियंत्रण रखने की सलाह दी जाती है।
शुभ रंग: लाल
शुभ अंक: 7
वृषभ आज का राशिफल (Taurus Horoscope Today)
आज भावनाओं पर नियंत्रण रखें। पारिवारिक जीवन में थोड़ी उलझन आ सकती है, लेकिन धैर्य से सब संभलेगा। आर्थिक दृष्टि से दिन ठीक है। यात्रा से लाभ हो सकता है।
शुभ रंग: क्रीम
शुभ अंक: 2
मिथुन आज का राशिफल (Gemini Horoscope Today)
नया कार्य शुरू करने के लिए समय अच्छा है। मन में सकारात्मक विचार आएंगे। प्रेम जीवन में मिठास बढ़ेगी। छात्रों को सफलता के संकेत मिल रहे हैं।
शुभ रंग: हरा
शुभ अंक: 5
कर्क आज का राशिफल (Cancer Horoscope Today)
आज का दिन मिलाजुला रहेगा। कामकाज में थोड़ी बाधाएं आ सकती हैं, लेकिन परिवार का सहयोग मिलेगा। किसी पुराने विवाद का समाधान हो सकता है।
शुभ रंग: सफेद
शुभ अंक: 4
सिंह आज का राशिफल ( Leo Horoscope Today)
नए अवसरों की प्राप्ति होगी। कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत रंग लाएगी। आपके काम की सराहना की जाएगी। इसके साथ ही आत्मविश्वास बढ़ेगा। जीवनसाथी से संबंध बेहतर होंगे। परिवार के साथ भी अच्छा वक्त बीतेगा।
शुभ रंग: सुनहरा
शुभ अंक: 1
कन्या आज का राशिफल ( Virgo Horoscope Today)
आज के दिन कन्या राशि के जातकों के लिए थोड़ा परेशानी भरा हो सकता है। इस राशि के जातकों को स्वास्थ्य का ध्यान रखना बेहद जरूरी है। मानसिक तनाव से बचें। किसी प्रिय व्यक्ति से भावनात्मक बातचीत हो सकती है। आर्थिक मामलों में सतर्कता जरूरी है।
शुभ रंग: आसमानी
शुभ अंक: 6
तुला आज का राशिफल (Libra Horoscope Today)
आज का दिन रचनात्मक कार्यों में बीतेगा। आपके विचारों को सराहना मिलेगी। जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी। धन लाभ के योग बन रहे हैं। इसके साथ ही सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी।
शुभ रंग: गुलाबी
शुभ अंक: 9
वृश्चिक आज का राशिफल (Scorpio Horoscope Today)
व्यवसाय में नए अनुबंध मिलने की संभावना है। ऐसे में आपको अच्छा खासा मुनाफा हो सकता है। परिवार के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। किसी शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है।
शुभ रंग: बैंगनी
शुभ अंक: 8
धनु आज का राशिफल (Sagittarius Horoscope Today)
धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। ऐसे में धर्म-कर्म के कामों में आप हिस्सा ले सकते हैं। इसके साथ ही विदेश से जुड़े मामलों में प्रगति होगी। आत्मिक शांति का अनुभव होगा। जिससे मानसिक तनाव थोड़ा कम हो सकता है। संतान से सुख मिलेगा।
शुभ रंग: नारंगी
शुभ अंक: 3
मकर आज का राशिफल (Capricorn Horoscope Today)
कार्यभार अधिक हो सकता है, जिससे थकान महसूस हो सकती है। लेकिन मेहनत का फल अवश्य मिलेगा। आपके काम की तारीफ हो सकती है। इसके साथ ही कोइई बड़ी जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है। पुराने दोस्त से मदद मिल सकती है। जीवन की कई समस्याएं हल हो सकती है।
शुभ रंग: नीला
शुभ अंक: 8
कुंभ आज का राशिफल (Aquarius Horoscope Today)
इस राशि के जातकों को हर क्षेत्र में अपार सफलता हासिल हो सकती है। व्यापार और नौकरी में नए संबंध बनेंगे। ऐसे में आपके करियर के साथ-साथ बिजनेस में काफी सफलता के साथ-साथ मुनाफा हो सकता है। इसके साथ ही पार्टनर के साथ रोमांटिक समय बीतेगा। आर्थिक दृष्टि से दिन शुभ है। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।
शुभ रंग: सिल्वर
शुभ अंक: 6
मीन आज का राशिफल (Pisces Horoscope Today)
आज का दिन शांत और सुखद रहेगा। परिवार के साथ समय बिताने से मानसिक सुकून मिलेगा। कला और संगीत में रुचि बढ़ेगी। छात्रों को अच्छा परिणाम मिल सकता है।
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 3