Aaj Ka Rashifal 30 January 2025: माघ माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि के साथ गुरुवार का दिन है। पंचांग के अनुसार, प्रतिपदा तिथि दोपर 4 बजकर 10 मिनट तक रहने वाली है। इसके बाद द्वितीया तिथि आरंभ हो जाएगी। इसके साथ ही आज श्रवण, धनिष्ठा नक्षत्र के साथ व्यातीपात और वरीयान योग लग रहा है। इसके अलावा आज से गुप्त नवरात्रि आरंभ हो रही है। ज्योतिषी सलोनी चौधरी से जानें मेष, वृषभ, कर्क, सिंह, मिथुन, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि का आज का राशिफल…

मेष राशि आज का राशिफल (Aries Horoscope Today)

आज आप अपने परिवार के साथ समय बिताएंगे, जिसमें छोटे बच्चे मौज-मस्ती करते नजर आएंगे। पैतृक संपत्ति से धन लाभ संभव है, जिससे संतुष्टि मिलेगी। हालांकि, शाम को मेहमानों के आगमन से खर्च बढ़ सकता है, लेकिन आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। नौकरीपेशा लोगों को वरिष्ठों से प्रशंसा मिल सकती है।

वृषभ राशि आज का राशिफल (Taurus Horoscope Today)

आज मन में उदासी और चिंता रह सकती है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें और खान-पान पर ध्यान दें। यात्रा की योजना को फिलहाल टालना बेहतर होगा। संतान पक्ष से सकारात्मक समाचार मिल सकता है, जिससे मन प्रसन्न होगा।

मिथुन राशि आज का राशिफल (Gemini Horoscope Today)

व्यवसाय में आवश्यक बदलाव कर सकते हैं, जो लाभदायक सिद्ध होंगे। किसी डील को फाइनल करते समय दिल और दिमाग दोनों का उपयोग करें। साझेदारी में विवाद चल रहा है तो उसका समाधान संभव है। संपत्ति के सौदे को फिलहाल टालना उचित होगा।

कर्क राशि आज का राशिफल (Cancer Horoscope Today)

निवेश के लिए तैयार रहेंगे, लेकिन शेयर बाजार में पैसा लगाने से बचें, अन्यथा नुकसान हो सकता है। जीवनसाथी के सहयोग से पारिवारिक व्यवसाय में लाभ मिलेगा। शाम को बच्चों के साथ बाहर घूमने का कार्यक्रम बन सकता है।

सिंह राशि आज का राशिफल ( Leo Horoscope Today)

जीवनसाथी के साथ नया व्यवसाय शुरू करेंगे, जो भविष्य में लाभदायक होगा। परिवार के लोग सरप्राइज पार्टी का आयोजन कर सकते हैं, जिसमें पुराने दोस्तों से मिलकर खुशी होगी। घरेलू कार्यों में सफलता मिलेगी और धन लाभ के योग हैं।

कन्या राशि आज का राशिफल ( Virgo Horoscope Today)

राजनीतिक दृष्टिकोण से भाग्य साथ देगा। आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए किए गए कार्यों में सफलता मिलेगी। सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों को सहयोग का अवसर मिलेगा। संपत्ति संबंधी विवाद सुलझ सकते हैं। शाम को किसी महान व्यक्ति से मुलाकात होगी, जिससे महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा करेंगे।

तुला राशि आज का राशिफल (Libra Horoscope Today)

नया व्यवसाय अत्यधिक लाभ दे सकता है। किसी को पैसा उधार देने से बचें, वापस मिलने की संभावना कम है। संतान की शिक्षा से जुड़े कार्यों के लिए यात्रा संभव है। जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। शाम का समय परिवार के साथ मनोरंजन में बिताएंगे। धन प्राप्ति के मार्ग खुलेंगे।

वृश्चिक राशि आज का राशिफल (Scorpio Horoscope Today)

सामने आने वाली समस्याओं का साहसपूर्वक सामना करेंगे। निडर होकर किए गए कार्यों में सफलता मिलेगी। विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिलेगी। शारीरिक और मानसिक थकान के बावजूद कार्यों को टालें नहीं।

धनु राशि आज का राशिफल (Sagittarius Horoscope Today)

दूसरों की सेवा में दिन बिताएंगे, लेकिन अपने व्यवसाय पर भी ध्यान दें, अन्यथा आर्थिक संकट हो सकता है। परिवार में किसी सदस्य से अप्रिय बातें सुनने को मिल सकती हैं, जिससे निराशा होगी। संतान पक्ष से संतोषजनक समाचार मिलेगा। विदेश में रहने वाले परिजनों से अच्छी खबर मिलेगी।

मकर राशि आज का राशिफल (Capricorn Horoscope Today)

नौकरी में नया कार्य सौंपा जा सकता है, जिसमें सहयोगियों की मदद से सफलता मिलेगी। व्यापार में ध्यान केंद्रित रखें। माता से सहायता प्राप्त होगी। अधूरे कार्य पूरे होंगे।

कुंभ राशि आज का राशिफल (Aquarius Horoscope Today)

राजनीति से जुड़े लोगों के लिए दिन चुनौतीपूर्ण रहेगा। संपत्ति संबंधी विवाद लंबित रह सकते हैं। नौकरीपेशा लोग वरिष्ठों से मदद मांग सकते हैं। शेयर बाजार में निवेश भविष्य में लाभदायक होगा।

मीन राशि आज का राशिफल (Pisces Horoscope Today)

पारिवारिक संपत्ति से जुड़े विवादों को शांति से सुलझाएं, अन्यथा रिश्तों में दरार आ सकती है। ससुराल पक्ष से कर्ज मिल सकता है, जिससे रुके हुए कार्य पूरे होंगे। संतान की प्रगति से खुशी मिलेगी।