Horoscope Today, 03 November 2024: वैदिक पंचांग के मुताबिक आज शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि 22:07:31 तक रहेगी। उसके बाद तृतीया तिथि शुरू हो जाएगी। साथ ही आज भैया दूज भी मनाया जाएगा। ऐसे में प्रसिद्ध ज्योतिषी सलोनी चौधरी के अनुसार, आज कुछ राशि को करियर और कारोबार में तरक्की मिल सकती है। साथ ही कुछ राशियों के लोगों को आज फंसा हुआ धन मिल सकता है। जानें मेष, वृषभ, कर्क, सिंह, मिथुन, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि का आज का राशिफल…
मेष राशि
मित्रों और सहकर्मियों से सहयोग मिलेगा। वित्तीय लाभ हो सकता है।
वृषभ राशि
कोई अच्छी खबर मिलने के संकेत हैं। आत्मविश्वास से कार्य करें।
मिथुन राशि
रिश्तों में नयापन महसूस करेंगे। रोमांटिक संबंधों में भी सुधार होगा।
कर्क राशि
परिवार के साथ समय बिताना सुखद रहेगा। पुरानी मित्रता मजबूत होगी।
सिंह राशि
सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी।
कन्या राशि
किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है। काम में प्रगति होगी।
तुला राशि
किसी नई योजना में निवेश का मौका मिलेगा।
वृश्चिक राशि
आज का दिन धन और मान-सम्मान में वृद्धि का है।
धनु राशि
विद्यार्थियों के लिए समय अच्छा है। ज्ञान में वृद्धि होगी।
मकर राशि
कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा।
कुंभ राशि
व्यक्तिगत जीवन में संतुलन बनाए रखने की जरूरत है।
मीन राशि
परिवार में खुशियाँ आएंगी और आप अच्छा महसूस करेंगे।