Aaj Ka Rashifal 28 November 2024: मार्गशीर्ष माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि के साथ गुरुवार का दिन है। पंचांग के अनुसार, त्रयोदशी तिथि सुबह 6 बजकर 24 मिनट पर आरंभ हुई है, जो पूरे दिन रहने वाली है। इसके साथ ही आज चित्रा, स्वाति नक्षत्र के साथ सौभाग्य, शोभन योग का निर्माण हो रहा है। ज्योतिषी सलोनी चौधरी के अनुसार आज का दिन कई राशि के जातकों के लिए लकी साबित हो सकता है। जानें मेष, वृषभ, कर्क, सिंह, मिथुन, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि का आज का राशिफल…

मेष राशि आज का राशिफल (Aries Horoscope Today)

आज रचनात्मक ऊर्जा महसूस होगी। जो काम नई सोच और कल्पनाशीलता से जुड़े हैं, उन्हें पूरा करने का प्रयास करें। रिश्तों में धैर्य रखें। जीवन में किसी की दस्तक हो सकती है। इससे आपके जीवन में खुशियां आ सकती है।

वृषभ राशि आज का राशिफल (Taurus Horoscope Today)

आज इस राशि के जातकों को स्थिरता बनाए रखना जरूरी है। वित्तीय मामलों में कोई भी फैसला जल्दबाजी में न लें। कोई पुराना मित्र आपसे संपर्क कर सकता है। ऐसे में आप पुरानी यादों को ताजा कर सकते हैं।

मिथुन राशि आज का राशिफल (Gemini Horoscope Today)

आज का दिन व्यस्त रहेगा। नए विचार और बातचीत से लाभ होगा। प्रोफेशनल मामलों में अपनी प्रवृत्ति पर भरोसा करें, वरना आपको भारी नुकसान हो सकता है। जीवन में कई खुशियां आ सकती है।

कर्क राशि आज का राशिफल (Cancer Horoscope Today)

आज इस राशि के जातकों की भावनाएं तीव्र हो सकती हैं, लेकिन उन्हें रचनात्मकता में बदलने का प्रयास करें। परिवार के साथ समय बिताने से सुकून मिलेगा। लव लाइफ अच्छी जा सकती है। इसके साथ ही आर्थिक स्थिति अच्छी होगी।

सिंह राशि आज का राशिफल ( Leo Horoscope Today)

कार्यस्थल पर किसी समस्या को हल करने में आप नेतृत्व करेंगे। ऐसे में सहकर्मी और वरिष्ठ अधिकारी आपकी तारीफ कर सकते हैं। इसके अलावा आज आपका आत्मविश्वास और आकर्षण लोगों को प्रभावित करेगा। ऐसे में आप कई क्षेत्रों में सफलता भी हासिल कर सकते हैं। आर्थिक स्थिति अच्छी रहने वाली है।

कन्या राशि आज का राशिफल ( Virgo Horoscope Today)

आज का दिन संगठन और साफ-सफाई के लिए उत्तम है। स्वास्थ्य पर ध्यान दें और थकान महसूस होने पर ब्रेक लें। लंबे समय से अटका हुआ काम पूरा हो सकता है। इसके साथ ही जीवन में शांति और सुकून की दस्तक हो सकती है।

तुला राशि आज का राशिफल (Libra Horoscope Today)

रिश्तों में संतुलन बनाए रखना आपकी प्राथमिकता होगी। कोई रचनात्मक अवसर आपके दरवाजे पर दस्तक दे सकता है। परिवार के साथ खुशियों बांटेंगे। संतान की ओर से चली आ रही समस्याएं अब कम हो सकती है। छात्रों का आज का दिन अच्छा जाने वाला है।

वृश्चिक राशि आज का राशिफल (Scorpio Horoscope Today)

आज आपकी अंतर्दृष्टि प्रबल होगी। जटिल स्थितियों को सुलझाने में इसका उपयोग करें। वित्तीय लाभ होने की संभावना है। कर्ज से निजात मिल सकती है। आप अपनी कई इच्छाएं पूरी हो सकती है।

धनु राशि आज का राशिफल (Sagittarius Horoscope Today)

आज का दिन खोज और सीखने के लिए है। एक आकस्मिक मुलाकात नए अवसरों का मार्ग खोल सकती है। इससे आपके करियर या फिर व्यापार में खूब लाभ मिल सकता है।

मकर राशि आज का राशिफल (Capricorn Horoscope Today)

लंबे समय से आप जिस काम में अधिक मेहनत कर रहे थे, तो अब उसमें फल मिल सकता है। अनुशासित रहें और प्रियजनों के साथ समय बिताना न भूलें। इससे आपको काफी सुकून मिल सकता है।

कुंभ राशि आज का राशिफल (Aquarius Horoscope Today)

शनि की कृपा इस राशि के जातकों के ऊपर हमेशा बनी रहेगी। आपको सहकर्मियों और वरिष्ठ अधिकारियों का पूरा सहयोग मिलेगा, जिससे आप सफलता पा सकते हैं। नए विचारों के लिए खुले रहें और दूसरों की बातों को ध्यान से सुनें।

मीन राशि आज का राशिफल (Pisces Horoscope Today)

आज का दिन सपने देखने और कल्पना में खोने का है। समस्याओं का समाधान रचनात्मक सोच से करें और प्रक्रिया पर भरोसा रखें। करियर के क्षेत्र में भी आपको लाभ मिल सकता है। व्यापार में मुनाफा मिलने के योग नजर आ रहे हैं। लंबी समय से चली आ रही बीमारी अब थोड़ी ठीक हो सकती है।