Aaj Ka Rashifal 28 August 2025: भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि के साथ गुरुवार का दिन है। पंचांग के अनुसार, पंचमी तिथि शाम 5 बजकर 57 मिनट तक रहने वाली है। इसके बाद षष्ठी तिथि आरंभ हो जाएगी। आज चित्रा, स्वाति नक्षत्र के साथ शुक्ल, ब्रह्म योग का निर्माण हो रहा है। ज्योतिषी सलोनी चौधरी के अनुसार, आज का दिन कई राशि के जातकों की किस्मत को चमका सकता है। आज ऋषि पंचमी के साथ कई शुभ योगों का निर्माण हो रहा है। जानें मेष, वृषभ, कर्क, सिंह, मिथुन, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि का आज का राशिफल…

Weekly Tarot Reading 1 To 7 September 2025: इस सप्ताह बनेगा बुधादित्य राजयोग, इन राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन, जानें साप्ताहिक टैरो राशिफल

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)

आज आपके लिए नए अवसरों का दिन है। कामकाज में गति बनी रहेगी और रुका हुआ कार्य पूरा हो सकता है। पारिवारिक जीवन में सामंजस्य रहेगा, लेकिन अपने गुस्से पर काबू रखना होगा। निवेश के लिहाज से समय ठीक है, लेकिन जल्दबाज़ी न करें। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

Ganesh Visarjan 2025: अनंत चतुर्दशी से पहले इन दिनों में कर सकते हैं बप्पा को विदा, जानें गणेश जी के विसर्जन की तिथियां और शुभ मुहूर्त

वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

पारिवारिक मामलों में आज विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। जीवनसाथी के साथ मतभेद हो सकते हैं, इसलिए धैर्य से काम लें। नौकरीपेशा लोगों को वरिष्ठ अधिकारियों से सहयोग मिलेगा। आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी, परंतु अनावश्यक खर्च से बचें। मानसिक शांति बनाए रखें।

Radha Ashtami 2025: 30 या 31 अगस्त, कब मनाई जाएगी राधा अष्टमी? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और महत्व

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)

आज आपके लिए रचनात्मक कार्यों में सफलता के योग हैं। नए संपर्क लाभदायक साबित होंगे। विद्यार्थियों के लिए दिन अनुकूल है। कामकाज में सकारात्मकता बनी रहेगी। परिवार में हंसी-खुशी का माहौल रहेगा। सेहत को लेकर लापरवाही न बरतें, हल्का व्यायाम करें।

Monthly Rashifal September 2025: सितंबर में बन रहा नवपंचम सहित कई राजयोग, इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम, जानें मासिक राशिफल

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)

आज आपको मेहनत के अनुसार फल मिलेगा। किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है। दफ्तर में नई जिम्मेदारियाँ मिल सकती हैं। व्यवसाय में लाभ होने के संकेत हैं। पारिवारिक सहयोग बना रहेगा। सेहत में थोड़ी थकान महसूस हो सकती है, आराम करें।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)

आज का दिन साहस और आत्मविश्वास से भरा रहेगा। कामकाज में प्रगति होगी और सम्मान प्राप्त होगा। राजनीति या सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए दिन उत्तम है। प्रेम जीवन में मधुरता आएगी। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। खानपान में संतुलन बनाए रखें।

September 2025 Monthly Love Horoscope: प्यार के मामले में कैसा बीतेगा सितंबर माह, जानें मेष से लेकर मीन राशि तक का मासिक लव राशिफल

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)

आज का दिन सावधानी से बिताएं। खर्चों में वृद्धि हो सकती है। नए काम शुरू करने से पहले सोच-विचार जरूर करें। पारिवारिक मामलों में धैर्य से निर्णय लें। सेहत को लेकर सतर्क रहें, खासकर पाचन तंत्र से जुड़ी समस्या हो सकती है। ध्यान और योग लाभदायक रहेंगे।

तुला दैनिक राशिफल ( Libra Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए उत्साह और उन्नति लेकर आएगा। नौकरीपेशा लोगों को पदोन्नति या प्रशंसा मिल सकती है। व्यापारियों के लिए लाभ के संकेत हैं। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, लेकिन अधिक काम से बचें।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)

आज का दिन मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। कामकाज में मेहनत ज्यादा करनी पड़ेगी। पारिवारिक जिम्मेदारियाँ बढ़ सकती हैं। आर्थिक मामलों में सतर्क रहें, उधार न दें। मानसिक तनाव से बचने के लिए समय पर आराम करें। संतान पक्ष से शुभ समाचार मिलेगा।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)

भाग्य आज आपका साथ देगा। यात्रा के योग बन रहे हैं, जो लाभदायक रहेंगे। नौकरी और व्यापार में प्रगति होगी। पारिवारिक जीवन में खुशी का माहौल रहेगा। शिक्षा और करियर के क्षेत्र में अच्छे परिणाम मिलेंगे। सेहत अच्छी रहेगी।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)

आज आपको काम में अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है। अनचाहे खर्च सामने आ सकते हैं। परिवार में किसी बात को लेकर विवाद हो सकता है, इसलिए संयम से काम लें। निवेश करने से पहले सोचें। सेहत में उतार-चढ़ाव रहेगा, आराम पर ध्यान दें।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)

आज के दिन आपको रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी। नौकरीपेशा लोगों के लिए पदोन्नति के योग हैं। व्यापारियों को भी लाभ होगा। पारिवारिक जीवन में सुख और सहयोग मिलेगा। प्रेम संबंधों में मधुरता रहेगी। सेहत सामान्य रहेगी।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)

आज आपकी मेहनत रंग लाएगी। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। पुराने कार्यों में सफलता मिलेगी। परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा। विद्यार्थियों के लिए दिन अनुकूल है। यात्रा के योग हैं, लेकिन सतर्कता रखें। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।