Aaj Ka Rashifal 27 July 2025 (आज का राशिफल 27 जुलाई 2025): आज श्रावण मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि के साथ रविवार का दिन है। आज चंद्रमा सिंह राशि में विराजमान रहेंगे, जिससे मंगल के साथ युति करके महालक्ष्मी राजयोग का निर्माण कर रहे हैं। इसके साथ ही प्रेम-आकर्षण के देवता शुक्र मिथुन राशि में गुरु के साथ युति करके गजलक्ष्मी राजयोग का निर्माण कर रहे हैं। ज्योतिषी सलोनी चौधरी के अनुसार, आज हरियाली तीज का भी व्रत रखा जा रहा है। इसके साथ ही आज मघा, पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्रके साथ वरीयान और परिघ योग का निर्माण हो रहा है। आज के दिन कुछ राशि के जातकों के ऊपर मां पार्वती की विशेष कृपा हो सकती है। जानें मेष, वृषभ, कर्क, सिंह, मिथुन, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि का आज का राशिफल…

मेष आज का राशिफल (Aries Horoscope Today)

नए प्रोजेक्ट्स में सफलता मिलेगी। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। जीवनसाथी के साथ समय बिताना सुखद रहेगा। स्वास्थ्य पर ध्यान दें।

वृषभ आज का राशिफल (Taurus Horoscope Today)

आज कोई शुभ समाचार मिल सकता है। भाग्य का साथ मिलेगा। कार्यस्थल पर तरक्की के योग हैं। बच्चों की ओर से संतोष मिलेगा।

मिथुन आज का राशिफल (Gemini Horoscope Today)

सोच-समझकर बोलें, किसी से तकरार हो सकती है। व्यवसाय में अचानक लाभ हो सकता है। यात्रा टालना उचित रहेगा। सेहत सामान्य रहेगी।

Weekly Love Horoscope 28 July To 3 August 2025: धन लक्ष्मी योग से इन 5 राशियों की लव लाइफ होगी रोमांटिक, पार्टनर के साथ बीतेगा अच्छा समय, जानें साप्ताहिक लव राशिफल

कर्क आज का राशिफल (Cancer Horoscope Today)

कार्य में रुचि बनी रहेगी। सामाजिक मान-सम्मान बढ़ेगा। नए संपर्क बन सकते हैं जो भविष्य में मददगार होंगे। पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है।

सिंह आज का राशिफल ( Leo Horoscope Today)

साहसिक निर्णय लेने से सफलता मिलेगी। आय के नए स्रोत बनेंगे। दांपत्य जीवन में सुख की अनुभूति होगी। आत्मबल मजबूत रहेगा।

कन्या आज का राशिफल ( Virgo Horoscope Today)

कुछ रुकावटों का सामना करना पड़ सकता है। संयम और धैर्य से काम लें। घर के बड़ों की सलाह लाभदायक रहेगी। सेहत का ध्यान रखें।

तुला आज का राशिफल (Libra Horoscope Today)

आज रचनात्मकता उच्च स्तर पर रहेगी। विद्यार्थी सफल होंगे। कामकाज में गति आएगी। प्रेम संबंधों में स्थिरता बनी रहेगी।

वृश्चिक आज का राशिफल (Scorpio Horoscope Today)

परिवार के साथ समय बिताना सुकून देगा। पुराने निवेश से लाभ मिलेगा। कार्यक्षेत्र में स्थिरता आएगी। मानसिक शांति बनी रहेगी।

धनु आज का राशिफल (Sagittarius Horoscope Today)

नए कार्यों की शुरुआत के लिए समय अनुकूल है। किसी खास व्यक्ति से प्रेरणा मिल सकती है। आध्यात्मिकता की ओर झुकाव बढ़ेगा।

मकर आज का राशिफल (Capricorn Horoscope Today)

बड़े निर्णय लेने से बचें। स्वास्थ्य की अनदेखी नुकसान पहुंचा सकती है। कार्यस्थल पर तनाव रह सकता है, पर जल्द समाधान होगा।

कुंभ आज का राशिफल (Aquarius Horoscope Today)

आज भाग्य आपके साथ है। कार्य में नई ऊंचाइयों को छू सकते हैं। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। पारिवारिक सुख बढ़ेगा।

मीन आज का राशिफल (Pisces Horoscope Today)

आज रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी। पुराने विवाद सुलझ सकते हैं। जीवनसाथी से मधुर संबंध रहेंगे। सेहत उत्तम रहेगी।