Horoscope Today, 25 May 2025: ज्येष्ठ माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि के साथ रविवार का दिन है। पंचांग के अनुसार, त्रयोदशी तिथि दोपहर 3 बजकर 51 मिनट तक रहने वाली है। इसके बाद चतुर्दशी तिथि आरंभ हो जाएगी। इसके साथ ही आज अश्विनी, भरणी नक्षत्र के साथ सौभाग्य, शोभन के साथ सर्वार्थ सिद्धि योग का निर्माण हो रहा है। ऐसे में कुछ राशि के जातकों को खूब लाभ मिल सकता है। ज्योतिषी सलोनी चौधरी के अनुसार, आज का दिन कई राशि के जातकों के जीवन में सकारात्मक प्रभाव डाल सकती है। आइए जानते हैं मेष, वृषभ, कर्क, सिंह, मिथुन, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि का आज का राशिफल…

साप्ताहिक टैरो राशिफल

मेष आज का राशिफल (Aries Horoscope Today)

आज का दिन नए कार्यों के लिए बेहद शुभ साबित होगा। लव लाइफ में रोमांस जगेगा। अपने करियर गोल्स को लेकर महत्कांक्षी नजर आएंगे। ऊर्जा और आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।

Weekly Horoscope 26 May To 1 June 2025: इस सप्ताह इन 7 राशियों की बदलेगी किस्मत, करियर में पदोन्नति की योग, साप्ताहिक राशिफल

वृषभ आज का राशिफल (Taurus Horoscope Today)

आज आपका दिन बढ़िया रहेगा। घर-परिवार में किसी मांगलिक आयोजन होने के संकेत हैं। व्यवसाय से जुड़े सुनहरे अवसर मिलेंगे। सामाजिक स्तर पर आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी।

मिथुन आज का राशिफल (Gemini Horoscope Today)

आज का दिन आपके लिए नई खुशिया लेकर आया है। आपको कोई अच्छी खबर मिलने के साथ ही आगे बढ़ने के मौके मिलेंगे। व्यापार के सिलसिले से की गई यात्रा फायदेमंद रहेगी।

कर्क आज का राशिफल (Cancer Horoscope Today)

आज मिलेंगे कई सरप्राइज, कार्यों के मिलेंगे अच्छे रिजल्ट। आय में होगी वृद्धि। लव लाइफ में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी। जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद संभव है।

सिंह आज का राशिफल ( Leo Horoscope Today)

आपकी नेतृत्व क्षमता आज चरम पर रहेगी। जो भी कार्य करेंगे, उसमें दूसरों का सहयोग मिलेगा। नौकरीपेशा लोगों को प्रशंसा मिल सकती है। किसी पुराने मित्र से मिलना हो सकता है।

कन्या आज का राशिफल ( Virgo Horoscope Today)

दिनचर्या में नयापन लाने के लिए कुछ रचनात्मक गतिविधियों पर समय व्यतीत करें। नए-नए संपर्क बनेंगे और इनके मार्गदर्शन से आर्थिक समस्या दूर होगी। परिवार में मांगलिक आयोजन की योजना बन सकती है।

तुला आज का राशिफल (Libra Horoscope Today)

घर में निकट संबंधियों के आगमन से खुशी भरा माहौल रहेगा। साथ ही कुछ पुराने मतभेदों का निवारण होगा। आपकी लगन और हिम्मत से कोई महत्वपूर्ण कार्य संपन्न होने वाला है।

वृश्चिक आज का राशिफल (Scorpio Horoscope Today)

जितना अधिक आप अपनी बातों पर ध्यान देकर खुद को देखने का नजरिया बदलेंगे, उतनी आसानी से दूसरों का व्यवहार भी आपके लिए बदलता नजर आएगा। सीमित विचारों के कारण आपको तकलीफ हो सकती है।

धनु आज का राशिफल (Sagittarius Horoscope Today)

अभी तक जो बातें आपके खिलाफ हुई हैं, उनमें बदलाव आएगा और नुकसान को दूर करने का मौका भी मिल सकता है। इस कारण आर्थिक पक्ष मजबूत बनता हुआ नजर आएगा। बड़ी खरीदारी संबंधी योजना बनाएंगे।

मकर आज का राशिफल (Capricorn Horoscope Today)

व्यक्तिगत गतिविधियों में दिन व्यतीत हो जाएगा और कठिन से कठिन कार्य भी आप अपने दृढ़ निश्चय से पूरे करने की क्षमता रखेंगे। विदेश जाने के लिए प्रयासरत लोगों को खुशखबरी मिल सकती है।

कुंभ आज का राशिफल (Aquarius Horoscope Today)

आय और व्यय में समानता रहेगी। अगर पैतृक संपत्ति संबंधी कोई विवाद चल रहा है तो आपसी सामंजस्य से हल हो सकता है। घर के वरिष्ठ सदस्यों का सहयोग लेना उचित रहेगा।

मीन आज का राशिफल (Pisces Horoscope Today)

आज का दिन आपके लिए नई खुशिया लेकर आया है। आपको कोई अच्छी खबर मिलने के साथ ही आगे बढ़ने के मौके मिलेंगे। व्यापार के सिलसिले से की गई यात्रा फायदेमंद रहेगी।