Horoscope Today, 24 May 2025: आज 24 मई 2025 को ज्येष्ठ माह के कृष्ण पक्ष की द्वादशी तिथि है, जिसके बाद त्रयोदशी शुरू होगी। रेवती और अश्विनी नक्षत्र के साथ आयुष्मान और सौभाग्य योग बन रहे हैं। ज्योतिषी सलोनी चौधरी के अनुसार, आज का दिन कई राशियों के लिए भाग्यशाली हो सकता है। शनि प्रदोष व्रत भी है। मेष राशि वालों का दिन आत्मविश्वास से भरपूर रहेगा, वृषभ को स्थिरता से लाभ होगा, मिथुन को ऊर्जा मिलेगी, कर्क भावनात्मक रहेंगे, सिंह नेतृत्व करेंगे, कन्या रचनात्मक गतिविधियों में समय बिताएगी, तुला सकारात्मक रहेगी, वृश्चिक को नजरिया बदलने की जरूरत है, धनु को नुकसान से उबरने का मौका मिलेगा, मकर दृढ़ रहेंगे, कुंभ को पैतृक संपत्ति विवाद सुलझाने में मदद मिलेगी, और मीन को नई खुशियाँ मिलेंगी।
ज्येष्ठ माह के कृष्ण पक्ष की द्वादशी तिथि के साथ शनिवार का दिन है। पंचांग के अनुसार, द्वादशी तिथि शाम 7 बजकर 20 मिनट तक है। इसके बाद त्रयोदशी तिथि आरंभ हो जाएगी। इसके साथ ही आज रेवती, अश्विनी नक्षत्र के साथ आयुष्मान, सौभाग्य योग का निर्माण हो रहा है। ज्योतिषी सलोनी चौधरी के अनुसार आज का दिन कई राशि के जातकों के लिए लकी हो सकता है। आज शनि प्रदोष व्रत भी रखा जा रहा है। आइए जानते हैं मेष, वृषभ, कर्क, सिंह, मिथुन, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि का आज का राशिफल…
मेष आज का राशिफल (Aries Horoscope Today)
आज का दिन आत्मविश्वास और जोश से भरपूर रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपको एक बड़ा अवसर मिल सकता है, जिसे समय रहते भुनाना जरूरी है। परिवार के साथ तालमेल अच्छा बना रहेगा। नए निवेश से लाभ के योग हैं।
वृषभ आज का राशिफल (Taurus Horoscope Today)
आज आप स्थिरता और संयम से काम लेंगे, जिससे आपको लाभ मिलेगा। व्यापार या नौकरी में कोई नया प्रस्ताव मिल सकता है। परिवार के सदस्यों के साथ सुखद समय बीतेगा। स्वास्थ्य का थोड़ा ध्यान रखें।
मिथुन आज का राशिफल (Gemini Horoscope Today)
दिन की शुरुआत थोड़ी सुस्त हो सकती है, लेकिन जैसे-जैसे दिन आगे बढ़ेगा, ऊर्जा में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में किसी पुराने प्रोजेक्ट को पूरा करने का दबाव रह सकता है। सोच-समझकर बोलें, नहीं तो बात बिगड़ सकती है।
कर्क आज का राशिफल (Cancer Horoscope Today)
आज आप भावनात्मक रूप से थोड़े संवेदनशील रह सकते हैं। घर में किसी बात को लेकर तनाव हो सकता है, लेकिन धैर्य रखने
से स्थिति सामान्य हो जाएगी। आर्थिक पक्ष में सावधानी बरतें।
सिंह आज का राशिफल ( Leo Horoscope Today)
आपकी नेतृत्व क्षमता आज चरम पर रहेगी। जो भी कार्य करेंगे, उसमें दूसरों का सहयोग मिलेगा। नौकरीपेशा लोगों को प्रशंसा मिल सकती है। किसी पुराने मित्र से मिलना हो सकता है।
कन्या आज का राशिफल ( Virgo Horoscope Today)
दिनचर्या में नयापन लाने के लिए कुछ रचनात्मक गतिविधियों पर समय व्यतीत करें। नए-नए संपर्क बनेंगे और इनके मार्गदर्शन से आर्थिक समस्या दूर होगी। परिवार में मांगलिक आयोजन की योजना बन सकती है।
तुला आज का राशिफल (Libra Horoscope Today)
आज ग्रह स्थिति कुछ ऐसी है कि आप सकारात्मक महसूस करेंगे। आपका रहन-सहन और बोलचाल का तरीका लोगों को आपकी ओर आकर्षित रखेगा। युवाओं को किसी प्रतियोगिता में सफलता मिल सकती है।
वृश्चिक आज का राशिफल (Scorpio Horoscope Today)
जितना अधिक आप अपनी बातों पर ध्यान देकर खुद को देखने का नजरिया बदलेंगे, उतनी आसानी से दूसरों का व्यवहार भी आपके लिए बदलता नजर आएगा। सीमित विचारों के कारण आपको तकलीफ हो सकती है।
धनु आज का राशिफल (Sagittarius Horoscope Today)
अभी तक जो बातें आपके खिलाफ हुई हैं, उनमें बदलाव आएगा और नुकसान को दूर करने का मौका भी मिल सकता है। इस कारण आर्थिक पक्ष मजबूत बनता हुआ नजर आएगा। बड़ी खरीदारी संबंधी योजना बनाएंगे।
मकर आज का राशिफल (Capricorn Horoscope Today)
व्यक्तिगत गतिविधियों में दिन व्यतीत हो जाएगा और कठिन से कठिन कार्य भी आप अपने दृढ़ निश्चय से पूरे करने की क्षमता रखेंगे। विदेश जाने के लिए प्रयासरत लोगों को खुशखबरी मिल सकती है।
कुंभ आज का राशिफल (Aquarius Horoscope Today)
आय और व्यय में समानता रहेगी। अगर पैतृक संपत्ति संबंधी कोई विवाद चल रहा है तो आपसी सामंजस्य से हल हो सकता है। घर के वरिष्ठ सदस्यों का सहयोग लेना उचित रहेगा।
मीन आज का राशिफल (Pisces Horoscope Today)
आज का दिन आपके लिए नई खुशिया लेकर आया है। आपको कोई अच्छी खबर मिलने के साथ ही आगे बढ़ने के मौके मिलेंगे। व्यापार के सिलसिले से की गई यात्रा फायदेमंद रहेगी।