Aaj Ka Rashifal 23 September 2025 (आज का राशिफल 23 सितंबर 2025): आश्विन माह के कृष्ण पक्ष की द्वितिया तिथि के साथ मंगलवार का दिन है। आज हस्त नक्षत्र के साथ ब्रह्म योग का निर्माण हो रहा है। इसके साथ ही आज शारदीय नवरात्रि का दूसरा दिन है जो मां ब्रह्मचारिणी को समर्पित है। आज का दिन कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ रहने वाला है। इन राशि वाले जातकों को भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा। ज्योतिषी सलोनी चौधरी से जानें मेष, वृषभ, कर्क, सिंह, मिथुन, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि का आज का राशिफल…

मेष राशि आज का राशिफल (Aries Horoscope Today)

आज आपका आत्मविश्वास बढ़ा रहेगा। किसी महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट को लेकर आपको सकारात्मक संकेत मिल सकते हैं। कार्यक्षेत्र में बॉस आपके काम की तारीफ करेंगे। परिवार के साथ समय बिताना सुखद रहेगा। स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही न करें।

वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

आज आपको आर्थिक मोर्चे पर राहत मिल सकती है। रुका हुआ धन मिलने की संभावना है। जीवनसाथी के साथ तालमेल बेहतर रहेगा। किसी नए काम की शुरुआत करने से पहले विशेषज्ञ की राय अवश्य लें। मानसिक शांति के लिए ध्यान का अभ्यास करें।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)

आज का दिन नई संभावनाएं लेकर आएगा। कार्यक्षेत्र में आपके विचारों को महत्व मिलेगा। विद्यार्थियों के लिए दिन उपयोगी है। दोस्त या सहकर्मी आपके समर्थन में रहेंगे। अधिक खर्च से बचें, वरना बजट बिगड़ सकता है।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)

आज आपको करियर में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। परिवार में कोई शुभ समाचार सुनने को मिलेगा। घर-गृहस्थी से जुड़े कार्यों में व्यस्त रहेंगे। रिश्तों में मिठास बढ़ेगी। स्वास्थ्य के लिहाज से दिन अच्छा है, फिर भी खानपान संतुलित रखें।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)

आज आप ऊर्जा से भरे रहेंगे और नई योजनाओं पर काम करने का उत्साह रहेगा। सामाजिक दायरे में आपकी छवि मजबूत होगी। किसी पुराने मित्र से मुलाकात मन को प्रसन्न कर सकती है। आर्थिक रूप से दिन स्थिर रहेगा।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)

आज कार्यक्षेत्र में आपको धैर्य रखने की जरूरत है। किसी सहकर्मी से विवाद से बचें। परिवार में बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। छात्रों को पढ़ाई में विशेष सफलता मिल सकती है। सेहत का ख्याल रखें, पेट से जुड़ी समस्या हो सकती है।

तुला दैनिक राशिफल ( Libra Daily Horoscope)

आज भाग्य आपका साथ देगा। रुके हुए काम पूरे होंगे। व्यापारियों को लाभ की संभावना है। दांपत्य जीवन मधुर रहेगा। संतान पक्ष से खुशखबरी मिलेगी। शाम को किसी सामाजिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)

आज का दिन मेहनत और संघर्ष से भरा रहेगा, लेकिन परिणाम आपके पक्ष में होंगे। अचानक यात्रा करनी पड़ सकती है। पैसों के मामले में सतर्क रहें। परिवार में किसी सदस्य की सेहत चिंता का कारण बन सकती है।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)

आज आपको नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। नौकरीपेशा लोगों के लिए समय अनुकूल है। व्यापार में नए समझौते होंगे। दांपत्य जीवन में समझदारी से हालात बेहतर रहेंगे। सेहत अच्छी रहेगी।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)

आज का दिन करियर में प्रगति का संकेत दे रहा है। बॉस आपकी मेहनत से खुश रहेंगे। परिवार में शांति और सहयोग का वातावरण रहेगा। किसी दोस्त से आर्थिक मदद मिल सकती है। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)

आज आपकी रचनात्मकता बढ़ेगी। कला, लेखन या संगीत से जुड़े लोगों को विशेष सफलता मिलेगी। प्रेम जीवन में निकटता बढ़ेगी। नौकरीपेशा लोगों को नए अवसर मिल सकते हैं। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)

आज आपका ध्यान आध्यात्मिकता की ओर जा सकता है। किसी धार्मिक कार्य में भाग लेंगे। कार्यक्षेत्र में थोड़ी कठिनाइयाँ रहेंगी लेकिन आप धैर्य से सब संभाल लेंगे। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी।