Rashifal 23 April 2025, राशिफल 23 अप्रैल 2025:  आज बैशाख माह के कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि है। कुछ राशियों के लिए दिन शुभ रहेगा, जबकि कुछ को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। मेष राशि आत्मविश्वास से भरी रहेगी, वृषभ को आर्थिक लाभ हो सकता है, मिथुन का संचार कौशल बढ़ेगा, कर्क भावुक हो सकते हैं, सिंह को सराहना मिलेगी, कन्या व्यस्त रहेगी, तुला रिश्तों में मिठास लाएगी, वृश्चिक ऊर्जावान रहेगा, धनु उत्साह से भरा होगा, मकर भविष्य की योजनाएं बनाएंगे, कुंभ रचनात्मक रहेगा और मीन को ध्यान केंद्रित करने की सलाह दी गई है। जानें मेष, वृषभ, कर्क, सिंह, मिथुन, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि का आज का राशिफल…

Aaj Ka Ank Jyotish 23 April 2025: मूलांक 2 वालों को हो सकता है आकस्मिक धन लाभ, वहीं मूलांक 7 वाले परिवारिक समस्याओं से रहेंगे परेशान, जानें आज का अंक राशिफल

बैशाख माह के कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि के साथ बुधवार का दिन है। पंचांग के अनुसार, दशमी तिथि शाम 4 बजकर 43 मिनट तक रहेगी। इसके बाद एकादशी तिथि आरंभ हो जाएगी। आज धनिष्ठा, शतभिषा नक्षत्र के साथ शुक्ल, ब्रह्म योग का निर्माण हो रहा है। ज्योतिषी सलोनी चौधरी के अनुसार आज का दिन कई राशि के जातकों के जीवन में खुशियां ही खुशियां लेकर आ सकता है। लेकिन कुछ राशियों को संभलकर रहने की जरूरत है।

आज का मेष राशिफल (Mesh Rashifal)

आज का दिन आत्मविश्वास से भरा रहेगा। किसी नए प्रोजेक्ट की शुरुआत के लिए समय अनुकूल है। कार्यस्थल पर आपकी मेहनत की सराहना होगी। परिवार में किसी सदस्य के साथ मनमुटाव दूर हो सकता है। सेहत को लेकर थोड़ी सावधानी रखें।
लकी रंग: लाल
लकी नंबर: 9

आज का वृषभ राशिफल (Vrishabha Rashifal)

आज आपको आर्थिक रूप से लाभ मिल सकता है। कोई रुका हुआ भुगतान प्राप्त हो सकता है। पारिवारिक जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी। मित्रों से मिलकर मूड अच्छा रहेगा। निवेश से पहले सोच-विचार जरूर करें।

लकी रंग: हरा
लकी नंबर: 6

आज का मिथुन राशिफल (Mithun Rashifal)

आज आपके संचार कौशल की परीक्षा हो सकती है। किसी मीटिंग या बातचीत में आप अपनी बात प्रभावी ढंग से रख पाएंगे। पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है। यात्रा के योग भी बन रहे हैं।
लकी रंग: पीला
लकी नंबर: 5

आज का कर्क राशिफल (Kark Rashifal)

आज आप थोड़ा भावुक महसूस कर सकते हैं। किसी पुराने मुद्दे को लेकर मन उदास हो सकता है, लेकिन ध्यान या संगीत से राहत मिलेगी। पारिवारिक सहयोग मिलेगा। सेहत पर विशेष ध्यान दें।
लकी रंग: सिल्वर
लकी नंबर: 2

आज का सिंह राशिफल (Singh Rashifal)

आज आपके आत्म-प्रदर्शन का दिन है। ऑफिस या सामाजिक दायरे में आपकी सराहना होगी। अहंकार से बचें और दूसरों की भावनाओं का सम्मान करें। कोई सरप्राइज भी मिल सकता है।
लकी रंग: गोल्डन
लकी नंबर: 1

आज का कन्या राशिफल (Kanya Rashifal)

दिन व्यस्त रहेगा लेकिन परिणाम संतोषजनक होंगे। योजनाएं समय पर पूरी होंगी। घर में साफ-सफाई या सजावट का मन बना सकते हैं। छोटी यात्रा संभव है।
लकी रंग: नेवी ब्लू
लकी नंबर: 4

आज का तुला राशिफल (Tula Rashifal)

रिश्तों में मिठास लाने का दिन है। जीवनसाथी या करीबी मित्र के साथ समय बिताएं। किसी पुराने मतभेद को सुलझाने का मौका मिलेगा। प्यार के मामलों में सकारात्मकता रहेगी।
लकी रंग: गुलाबी
लकी नंबर: 7

आज का वृश्चिक राशिफल (Vrishchik Rashifal)

आज आपकी ऊर्जा और जोश देखते ही बनेंगे। किसी रचनात्मक कार्य में मन लगेगा। काम में मनचाहा परिणाम मिल सकता है। क्रोध पर नियंत्रण रखें, नहीं तो रिश्तों में खटास आ सकती है।
लकी रंग: मैरून
लकी नंबर: 8

आज का धनु राशिफल (Dhanu Rashifal)

आज का दिन उत्साह से भरा होगा। कहीं घूमने या कुछ नया सीखने का अवसर मिलेगा। छात्र अपने करियर को लेकर नई दिशा तय कर सकते हैं। छोटी मोटी अड़चनें नजरअंदाज करें।
लकी रंग: नारंगी
लकी नंबर: 3

आज का मकर राशिफल (Makar Rashifal)

आज आप अपने भविष्य की योजनाओं पर गंभीरता से सोचेंगे। नौकरी या व्यवसाय में स्थिरता आएगी। बड़े बुजुर्गों का मार्गदर्शन मिलेगा। निवेश के लिए समय अच्छा है।
लकी रंग: भूरा
लकी नंबर: 10

आज का कुंभ राशिफल (Kumbh Rashifal)

आज आप रचनात्मक विचारों से भरे रहेंगे। कोई नई योजना बना सकते हैं या किसी प्रोजेक्ट पर नए तरीके से काम करेंगे। दोस्तों के साथ समय बिताना मन को हल्का करेगा।
लकी रंग: आसमानी
लकी नंबर: 11

आज का मीन राशिफल (Meen Rashifal)

आज मन थोड़ा विचलित हो सकता है लेकिन ध्यान केंद्रित करें। किसी रचनात्मक कार्य में मन लगाएं। पुराने मित्र से बात करके मन प्रसन्न हो सकता है।
लकी रंग: बैंगनी
लकी नंबर: 12