Horoscope Today, 02 November 2024: वैदिक पंचांग के मुताबिक आज शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि 20:24:09 तक रहेगी। उसके बाद द्वितीया तिथि शुरू हो जाएगी। साथ ही आज गोवर्धन पूजा भी मनाया जाएगा। ऐसे में प्रसिद्ध ज्योतिषी सलोनी चौधरी के अनुसार, आज कुछ राशि को करियर और कारोबार में तरक्की मिल सकती है। साथ ही कुछ राशियों के लोगों को आज फंसा हुआ धन मिल सकता है। जानें मेष, वृषभ, कर्क, सिंह, मिथुन, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि का आज का राशिफल…

मेष राशि

अनचाही चुनौतियां आ सकती हैं, लेकिन संयम से काम लेंगे तो सफल रहेंगे। परिवारवालों के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा।

वृषभ राशि

कार्यों में थोड़ी रुकावट आ सकती है, लेकिन धैर्य से समाधान निकालेंगे। वाद-विवाद से दूर रहें। रिश्तों में तनाव बढ़ सकता है।

मिथुन राशि

काम में अस्थिरता रहेगी। धैर्य से काम करेंगे तो लाभ मिलेगा। धन लाभ मिलेगा। नौकरीपेशा हैं तो आपको सफलता मिलेगी।

कर्क राशि

दिन में कुछ बाधाएं आएंगी, लेकिन संतुलन से निपटें। कार्यस्थल पर काम का बोझ बढ़ सकता है। जीवनसाथी के साथ मतभेद हो सकता है।

सिंह राशि

आज नए विचारों पर काम करें। बाधाएं आएंगी लेकिन उन्हें संभाल पाएंगे। कार्यस्थल पर आपके प्रयास रंग लाएंगे। परिवारवालों का साथ मिलेगा।

कन्या राशि

स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। सावधानी से कार्य करें। कहीं भी निवेश करने से पहले सोच विचार कर लें।

तुला राशि

वित्तीय मामलों में सतर्कता बरतें। अधिक खर्च न करें। लेन-देन में सावधानी बरतें।

वृश्चिक राशि

आज का दिन सोच-समझकर कार्य करने का है। नई योजनाओं पर काम करें। मानसिक शांति बनी रहेगी।

धनु राशि

शांति से कार्यों का सामना करें। रिश्तों में स्थिरता आएगी। किसी पुरानी समस्या से निजात मिल सकता है।

मकर राशि

किसी भी निर्णय से पहले दोबारा सोचें। मेहनत करने के बाद फल मिलेगा। आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे।

कुंभ राशि

आज का दिन आत्मनिर्भरता दिखाने का है। दूसरों की सलाह को ध्यान से सुनें।

मीन राशि

समय पर कार्यों को पूरा करने का प्रयास करें। सेहत का ध्यान रखें। दोस्तों से सहयोग मिलेगा।