Aaj Ka Rashifal 2 August 2025 (आज का राशिफल 2 अगस्त 2025): श्रावण माह के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि के साथ शनिवार का दिन है। पंचांग के अनुसार, अष्टमी तिथि सुबह 7 बजकर 23 मिनट तक रहने वाली है। इसके बाद नवमी तिथि आरंभ हो जाएगी। इसके साथ ही आज विशाखा नक्षत्र के साथ शुक्ल योग का निर्माण हो रहा है। ज्योतिषी सलोनी चौधरी के अनुसार, आज बुध और शुक्र एक-दूसरे से 36 डिग्री पर होंगे, जिससे दशांक योग का निर्माण हो रहा है। ऐसे में आज का दिन कई राशि के जातकों की किस्मत को चमका सकता है। जानें मेष, वृषभ, कर्क, सिंह, मिथुन, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि का आज का राशिफल…

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)

आज का दिन ऊर्जा से भरा रहेगा। कोई पुराना अधूरा कार्य पूरा होने के संकेत हैं। परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपकी राय को महत्व मिलेगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, लेकिन नींद की कमी से बचें।

वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

थोड़ा धैर्य रखने की जरूरत है। आज किसी नजदीकी से मतभेद हो सकता है। आर्थिक मामलों में कोई नई योजना मन में आ सकती है, लेकिन निवेश अभी न करें। दफ्तर में आपके प्रयासों की सराहना होगी। संतान पक्ष से सुखद समाचार मिल सकता है।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)

आज का दिन सामाजिक रूप से सक्रिय रहने का है। आपकी बातों का प्रभाव लोगों पर पड़ेगा। किसी मित्र से सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य में थोड़ी कमजोरी महसूस हो सकती है, खानपान पर ध्यान दें। दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)

काम का दबाव आज कुछ अधिक रहेगा, जिससे तनाव हो सकता है। निजी जीवन में भावनात्मक उतार-चढ़ाव संभव है। कोई पुराना मित्र संपर्क कर सकता है। अपने विचारों को संयमित रखें। फिजिकल एक्टिविटी में भाग लेना लाभदायक रहेगा।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)

सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन भाग्यशाली साबित हो सकता है। कोई रुका हुआ धन प्राप्त हो सकता है। उच्च अधिकारियों से प्रशंसा मिलेगी। छात्रों को पढ़ाई में एकाग्रता बनी रहेगी। प्रेम संबंधों में विश्वास बढ़ेगा।

कन्या दैनिक राशिफल (Kanya Daily Horoscope)

आर्थिक दृष्टि से दिन अच्छा रहेगा। नए निवेश का विचार मन में आ सकता है। घरेलू ज़िम्मेदारियों को संतुलन से निभाएं। काम में मन लगने से आत्मसंतुष्टि मिलेगी। किसी बुजुर्ग से सलाह लेना लाभदायक रहेगा। पीठ दर्द की शिकायत हो सकती है।

तुला दैनिक राशिफल ( Libra Daily Horoscope)

आज आप काफी भावुक हो सकते हैं। पुराने किसी निर्णय पर पुनर्विचार करने की ज़रूरत महसूस होगी। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। कामकाज में लचीलापन रखने से लाभ होगा। किसी धार्मिक स्थल की यात्रा संभव है।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)

आपकी सूझबूझ से कोई जटिल समस्या हल हो सकती है। कार्यक्षेत्र में आपकी प्रतिबद्धता की सराहना होगी। पुराने मित्र से लाभ मिल सकता है। संतान की उपलब्धि से प्रसन्नता मिलेगी। रक्तचाप या नींद की दिक्कत परेशान कर सकती है।

Capricorn Horoscope 2025: मकर राशि को मिली शनि साढ़ेसाती से मुक्ति, जानें व्यापार,नौकरी और आर्थिक स्थिति के हिसाब से कैसे बीतेंगे अगले 5 माह

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)

आज का दिन मिलाजुला रहेगा। परिवार में किसी बात को लेकर मतभेद हो सकता है, लेकिन स्थिति जल्दी ही सुधर जाएगी। नए अवसर दस्तक देंगे। यात्राओं से लाभ संभव है। ध्यान और प्रार्थना से मानसिक शांति मिलेगी।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)

किसी वरिष्ठ का मार्गदर्शन आज आपकी दिशा तय कर सकता है। वित्तीय मामलों में विवेक से निर्णय लें। काम में सावधानी रखें, गलती की संभावना है। घर में छोटा आयोजन हो सकता है। सेहत में हल्की थकान रह सकती है।

30 साल बाद मार्गी शनि बनाएंगे विपरीत राजयोग, इन राशियों की सातवें आसमान पर हो सकती है किस्मत, होगी खूब कमाई

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)

नई योजनाएं बनेंगी और आप उनमें सक्रिय भूमिका निभाएंगे। जीवनसाथी के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा। किसी पुराने कर्ज से राहत मिल सकती है। विद्यार्थियों के लिए समय अनुकूल है। त्वचा संबंधी एलर्जी से सतर्क रहें।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)

आज का दिन आत्मविश्लेषण और मानसिक संतुलन का है। अचानक कोई खबर भावनात्मक रूप से प्रभावित कर सकती है। कार्यक्षेत्र में बदलाव का योग बन सकता है। दोस्तों से बातचीत राहत देगी। संगीत या लेखन जैसे रचनात्मक कार्यों में मन लगेगा।