Horoscope Today, 19 May 2025: वैदिक पंचांग के अनुसार आज ज्येष्ठ माह के कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि सुबह 6 बजकर 11 मिनट तक रहेगी। वहीं इसके बाद सप्तमी तिथि आरंभ हो जाएगी। इसके साथ ही आज भद्रा, सर्वार्थ सिद्धि योग, रवि योग, आडल योग है। ज्योतिषी सलोनी चौधरी के अनुसार, ग्रहों की स्थिति के हिसाब से आज कई राशियों के जातकों को आक्समिक धनलाभ हो सकता है। वहीं कुछ राशि वाले लोग आज यात्रा पर जा सकते हैं। साथ ही जीवनसाथी की तरक्की हो सकती है। जानें मेष, वृषभ, कर्क, सिंह, मिथुन, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि का आज का राशिफल…

मेष आज का राशिफल (Aries Horoscope Today)

आज का दिन आपके लिए करियर में नए अवसर लेकर आ सकता है। अगर आप किसी इंटरव्यू की तैयारी कर रहे हैं, तो सफलता के अच्छे योग हैं। कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत को सराहा जाएगा। घर के बुजुर्गों से बातचीत लाभदायक हो सकती है। किसी पुराने मित्र से संपर्क हो सकता है।
लकी रंग: लाल, लकी नंबर: 5

वृषभ आज का राशिफल (Taurus Horoscope Today)

धन के मामलों में थोड़ा संभलकर चलना पड़ेगा। अचानक खर्चे सामने आ सकते हैं, जिससे मानसिक तनाव हो सकता है। जीवनसाथी के साथ गलतफहमी हो सकती है, जिसे संवाद से सुलझाना जरूरी होगा। पेट से संबंधित परेशानी हो सकती है, खानपान पर ध्यान दें।
लकी रंग: आसमानी, लकी नंबर: 6

मिथुन आज का राशिफल (Gemini Horoscope Today)

आज आप खुद को मानसिक रूप से मजबूत महसूस करेंगे। आपकी वाणी में प्रभाव रहेगा और लोग आपकी बातों से सहमत होंगे। व्यावसायिक मामलों में निर्णय लेने का समय है। प्रेम जीवन में सकारात्मक बदलाव आ सकता है। पुराने मित्रों से मुलाकात के योग हैं।
लकी रंग: हरा, लकी नंबर: 3

कर्क आज का राशिफल (Cancer Horoscope Today)

थोड़ी असमंजस की स्थिति बनी रहेगी। किसी काम को लेकर मन में संदेह रह सकता है, लेकिन दोपहर बाद स्थिति सुधरेगी। परिवार में किसी सदस्य की सलाह काम आ सकती है। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। छात्रों को पढ़ाई में ध्यान देने की आवश्यकता है।
लकी रंग: सफेद, लकी नंबर: 2

सिंह आज का राशिफल ( Leo Horoscope Today)

आज का दिन प्रगति का है। कार्यक्षेत्र में नए अवसर मिल सकते हैं। आपका आत्मविश्वास दूसरों को प्रभावित करेगा। कोई रुका हुआ काम पूरा हो सकता है। दांपत्य जीवन में मधुरता आएगी। संतान की ओर से शुभ समाचार मिल सकता है।
लकी रंग: सुनहरा, लकी नंबर: 1

कन्या आज का राशिफल ( Virgo Horoscope Today)

सेहत के प्रति सतर्क रहने की आवश्यकता है। तनाव और थकान से बचें। कामकाज में कुछ रुकावटें आ सकती हैं, लेकिन धैर्य बनाए रखें। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। कोई पुराना मित्र अचानक मिल सकता है, जिससे पुरानी यादें ताजा होंगी।
लकी रंग: नीला, लकी नंबर: 4

तुला आज का राशिफल (Libra Horoscope Today)

नया व्यापार शुरू करने की योजना सफल हो सकती है। दिन लाभकारी रहेगा, खासकर धन के मामले में। परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। प्रेम संबंधों में निकटता बढ़ेगी। अविवाहित लोगों के लिए विवाह प्रस्ताव आ सकते हैं।
लकी रंग: गुलाबी, लकी नंबर: 9

वृश्चिक आज का राशिफल (Scorpio Horoscope Today)

नौकरी में कोई नई जिम्मेदारी मिल सकती है, जो आगे चलकर लाभदायक सिद्ध होगी। आत्मविश्वास बढ़ेगा। संतान से जुड़ी चिंता का समाधान मिलेगा। कोई रुका हुआ धन प्राप्त हो सकता है। माता-पिता का आशीर्वाद लें।
लकी रंग: मैरून, लकी नंबर: 6

धनु आज का राशिफल (Sagittarius Horoscope Today)

आज का दिन आध्यात्मिक गतिविधियों में रुचि बढ़ाने वाला हो सकता है। भाग्य आपका साथ देगा। यात्रा के योग बन रहे हैं, जो लाभकारी हो सकती है। कार्यक्षेत्र में बदलाव के संकेत हैं। पुराने दोस्तों के साथ समय बिताना सुकून देगा।
लकी रंग: नारंगी, लकी नंबर: 7

मकर आज का राशिफल (Capricorn Horoscope Today)

आज आप किसी महत्वपूर्ण फैसले को लेकर दुविधा में रह सकते हैं। काम के सिलसिले में भागदौड़ ज्यादा रहेगी। स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही से बचें। परिवार में किसी मुद्दे पर बातचीत जरूरी हो सकती है।
लकी रंग: भूरा, लकी नंबर: 8

कुंभ आज का राशिफल (Aquarius Horoscope Today)

रचनात्मक कामों में सफलता मिलेगी। विद्यार्थियों के लिए दिन शुभ है। आपकी कोई योजना कार्य रूप में परिणत हो सकती है। दोस्तों के साथ मनमुटाव समाप्त होगा। व्यापार में लाभ की संभावना है।
लकी रंग: बैंगनी, लकी नंबर: 3

मीन आज का राशिफल (Pisces Horoscope Today)

आज का दिन संतुलन बनाए रखने का है। निजी और व्यावसायिक जीवन में तालमेल जरूरी होगा। प्रेम संबंधों में गलतफहमी दूर हो सकती है। फाइनेंस से जुड़े मामलों में फायदा होगा। परिवार में खुशनुमा माहौल बना रहेगा।
लकी रंग: सिल्वर, लकी नंबर: 5

यह भी पढ़ें…

मेष राशि का वर्षफल 2025
वृष राशि का वर्षफल 2025
मिथुन राशि का वर्षफल 2025कर्क राशि का वर्षफल 2025
सिंह राशि का वर्षफल 2025
कन्या राशि का वर्षफल 2025
तुला राशि का वर्षफल 2025वृश्चिक राशि का वर्षफल 2025
धनु राशि का वर्षफल 2025मकर राशि का वर्षफल 2025
कुंभ राशि का वर्षफल 2025मीन राशि का वर्षफल 2025