Aaj Ka Rashifal 18 July 2025 (आज का राशिफल 18 जुलाई 2025): आज 18 जुलाई 2025 का राशिफल: श्रावण मास की अष्टमी तिथि, अश्विनी और भरणी नक्षत्र के साथ सर्वार्थसिद्धि योग बन रहा है। बुध कर्क राशि में वक्री होंगे, जिससे कुछ राशियों को लाभ होगा। मेष राशि वालों को ऊर्जा मिलेगी, वृषभ को आर्थिक लाभ, मिथुन उलझन में रहेंगे, कर्क के लिए परिवार अच्छा रहेगा, सिंह का आत्मविश्वास बढ़ेगा, कन्या को धीमा दिन, तुला को भाग्य का साथ, वृश्चिक को उतार-चढ़ाव, धनु के लिए शानदार दिन, मकर व्यस्त रहेंगे, कुंभ गहरे विचारों में डूबेंगे और मीन रचनात्मक रहेंगे।
श्रावण माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि के साथ शुक्रवार का दिन है। पंचांग के अनुसार, अष्टमी तिथि शाम 5 बजकर 2 मिनट तक रहने वाली है। इसके बाद नवमी तिथि आरंभ हो जाएगी। इसके साथ ही आज अश्विनी, भरणी नक्षत्र के साथ सुक्रर्मा, धृति के साथ सर्वार्थसिद्धि योग का निर्माण हो रहा है। इसके साथ ही शुक्र-बुध एक-दूसरे से 30 डिग्री पर होंगे, जिससे त्रिएकादश योग का निर्माण हो रहा है। ज्योतिषी सलोनी चौधरी के अनुसार , ग्रहों के राजकुमार बुध कर्क राशि में वक्री होने वाले हैं। बुध के उल्टी चाल चलने से कुछ राशि के जातकों को लाभ मिल सकता है। आज का दिन कई राशि के जातकों को भाग्य का साथ दे सकता है। आइए जानते हैं मेष, वृषभ, कर्क, सिंह, मिथुन, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि का आज का राशिफल…
मेष आज का राशिफल (Aries Horoscope Today)
आज का दिन नई ऊर्जा और जोश से भरा रहेगा। किसी पुराने प्रोजेक्ट में फिर से गति आ सकती है। कार्यक्षेत्र में आपको अपनी बात दृढंता कहनी होगी, तभी सफलता मिलेगी। परिवार में किसी सदस्य से महत्वपूर्ण बातचीत हो सकती है। मानसिक संतुलन बनाए रखना जरूरी है।
वृषभ आज का राशिफल (Taurus Horoscope Today)
आज का दिन आर्थिक दृष्टि से अच्छा रह सकता है। पुराने अटके हुए पैसे मिलने की संभावना है। घर के किसी सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर थोड़ी चिंता हो सकती है। काम के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ सकती है, लेकिन लाभ मिलेगा। आत्मविश्वास बनाए रखें।
मिथुन आज का राशिफल (Gemini Horoscope Today)
आज आप खुद को थोड़ा उलझा हुआ महसूस कर सकते हैं। काम के दबाव के चलते तनाव महसूस हो सकता है। हालांकि, दोपहर के बाद स्थिति में सुधार होगा और आपको राहत मिलेगी। आज कोई पुराना मित्र या परिचित संपर्क कर सकता है। प्यार में भावनाओं को संभालकर व्यक्त करें।
कर्क आज का राशिफल (Cancer Horoscope Today)
आज का दिन परिवार के लिए बहुत अच्छा है। कोई शुभ समाचार मिल सकता है। कामकाज में भी सकारात्मक बदलाव आने के संकेत हैं। यदि आप किसी इंटरव्यू या परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, तो दिन अनुकूल रहेगा। माता-पिता का सहयोग मिलेगा।
सिंह आज का राशिफल ( Leo Horoscope Today)
आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है जो भविष्य में आपके लिए उपयोगी सिद्ध हो सकती है। कार्यस्थल पर आपकी प्रशंसा हो सकती है। निजी जीवन में थोड़ी असहमति हो सकती है, लेकिन धैर्य से काम लें।
महिलाएं हनुमान जी की सेवा कर सकती हैं कि नहीं? प्रेमानंद महाराज ने दिया ये जवाब
कन्या आज का राशिफल ( Virgo Horoscope Today)
आज का दिन थोड़ा धीमा रह सकता है। किसी पुराने काम में रुकावट आ सकती है, जिससे मन खिन्न हो सकता है। ध्यान और योग से मन को शांत करें। जीवनसाथी से किसी बात पर मतभेद हो सकता है, लेकिन बातचीत से हल निकलेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
तुला आज का राशिफल (Libra Horoscope Today)
तुला राशि वालों के लिए आज भाग्य का साथ मिलेगा। आप जिस काम में हाथ डालेंगे, उसमें सफलता के संकेत हैं। धन संबंधी मामलों में भी लाभ हो सकता है। प्रेम संबंधों में निकटता बढ़ेगी। दोस्तों के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा।
वृश्चिक आज का राशिफल (Scorpio Horoscope Today)
आज का दिन उतार-चढ़ाव भरा हो सकता है। ऑफिस में किसी सहयोगी के साथ मनमुटाव हो सकता है। निर्णय लेने में थोड़ी उलझन हो सकती है। घर में किसी बुजुर्ग का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है, ध्यान देने की आवश्यकता है। खर्चों पर नियंत्रण रखें।
धनु आज का राशिफल (Sagittarius Horoscope Today)
धनु राशि वालों के लिए आज का दिन शानदार रह सकता है। कामकाज में प्रगति होगी और किसी नई जिम्मेदारी का भार भी मिल सकता है। छात्रों के लिए दिन फलदायी है। प्यार में नए रंग भर सकते हैं। यात्रा का योग बन सकता है, लाभदायक रहेगी।
मकर आज का राशिफल (Capricorn Horoscope Today)
आज का दिन बहुत व्यस्त रहने वाला है। कार्यस्थल पर आपकी मेहनत रंग लाएगी। प्रमोशन या प्रशंसा की संभावना बन रही है। पारिवारिक मामलों में थोड़ी अनबन हो सकती है, लेकिन आप उसे सुलझाने में सक्षम रहेंगे। निवेश करने से पहले सोच-विचार करें।
कुंभ आज का राशिफल (Aquarius Horoscope Today)
आज आप किसी गहरे विचार में डूब सकते हैं। आत्मनिरीक्षण और योजना बनाने के लिए अच्छा समय है। कार्यस्थल पर स्थिरता रहेगी, लेकिन निर्णय में विलंब हो सकता है। पुराने मित्र से मदद मिलेगी। आध्यात्मिक गतिविधियों में रुचि बढ़ेगी।
मीन आज का राशिफल (Pisces Horoscope Today)
मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन रचनात्मक ऊर्जा से भरपूर है। कलाकारों और लेखकों के लिए दिन अनुकूल है। किसी नए प्रोजेक्ट की शुरुआत हो सकती है। धन लाभ के संकेत हैं। प्यार में मिठास आएगी और किसी पुराने गिले-शिकवे दूर होंगे।