Aaj Ka Rashifal 17 September 2025 (आज का राशिफल 17 सितंबर 2025): आश्विन माह की एकादशी तिथि है, जो रात 11:39 तक रहेगी। पुनर्वसु नक्षत्र, परिघ, शिव योग, गुरु पुष्य योग, सर्वार्थ सिद्धि और अमृत सिद्धि योग बन रहे हैं। शनि और बुध का प्रतियुति योग भी है। ज्योतिषी सलोनी चौधरी के अनुसार, आज का दिन कई राशियों के लिए शुभ रहेगा। मेष राशि वालों का आत्मविश्वास बढ़ेगा, वृषभ को भाग्य का साथ मिलेगा, मिथुन को मेहनत करनी होगी, कर्क को मानसिक शांति चाहिए, सिंह को नए अवसर मिलेंगे, कन्या को मिश्रित परिणाम मिलेंगे, तुला के लिए लाभकारी दिन है, वृश्चिक को सोच-समझकर निर्णय लेना होगा, धनु का उत्साह बढ़ेगा, मकर को मेहनत का फल मिलेगा, कुंभ के लिए दिन शुभ है और मीन को सफलता मिलेगी।

30 साल बाद शनि-सूर्य आएं आमने-सामने, समसप्तक योग इन राशियों के लिए होगा कष्टकारी, सेहत और धन हानि के योग

आश्विन माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि के साथ बुधवार का दिन है। पंचांग के अनुसार, एकादशी तिथि रात 11 बजकर 39 मिनट तक रहने वाली है। इसके बाद द्वादशी तिथि आरंभ हो जाएगी। इसके साथ ही आज पुनर्वसु नक्षत्र के साथ परिघ, शिव योग, गुरु पुष्य योग, सर्वार्थ सिद्धि के साथ अमृत सिद्धि योग का निर्माण हो रहा है। ज्योतिषी सलोनी चौधरी के अनुसार, आज शनि भी बुध के साथ संयोग करके प्रतियुति योग का निर्माण कर रहा है। इसके साथ ही आज इंदिरा एकादशी का व्रत रखा जा रहा है। ऐसे में आज का दिन कई राशि के जातकों के लिए लकी हो सकता है। जानें मेष, वृषभ, कर्क, सिंह, मिथुन, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि का आज का राशिफल…

Sarva Pitru Amavasya 2025 Date: सूर्य ग्रहण के साया में सर्व पितृ अमावस्या, जानें श्राद्ध करना शुभ होगा कि नहीं; जानिए तर्पण का मुहूर्त और विधि

मेष राशि आज का राशिफल (Aries Horoscope Today)

आज आपका आत्मविश्वास बढ़ा रहेगा। कामकाज में नई योजनाएँ बनेंगी और वरिष्ठों का सहयोग मिलेगा। परिवार में हंसी-खुशी का माहौल रहेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

30 साल बाद शनि ने बनाया पावरफुल समसप्तक योग, इन राशियों के जातक रहें संभलकर, हो सकती है धन हानि

वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

आपके लिए आज का दिन भाग्यवृद्धि का संकेत दे रहा है। अटके हुए कार्य पूरे होंगे। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। व्यवसाय में लाभ की संभावना है। खर्चों पर नियंत्रण रखना ज़रूरी है।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)

आज आपके लिए मेहनत का दिन है। कार्यक्षेत्र में दबाव रहेगा लेकिन आप अपनी क्षमता से सबकुछ संभाल लेंगे। छात्रों को पढ़ाई में सफलता मिलेगी। मित्रों से सहयोग मिलेगा।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)

आज आपको मानसिक शांति की आवश्यकता होगी। पारिवारिक जीवन में कुछ तनाव रह सकता है लेकिन आप धैर्य से सब संभाल लेंगे। आर्थिक मामलों में सतर्क रहें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

Shardiya Navratri 2025 Bhajan: चलो बुलावा आया है माता ने बुलाया…शारदीय नवरात्रि में गाएं ये भजन, माता रानी होंगी प्रसन्न

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)

आज आपके लिए नए अवसर लेकर आएगा। कार्यक्षेत्र में सराहना मिलेगी और आय के स्रोत बढ़ सकते हैं। प्रेम संबंधों में निकटता आएगी। आत्मविश्वास का स्तर ऊँचा रहेगा।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए मिश्रित रहेगा। कार्यक्षेत्र में कुछ कठिनाइयाँ आएँगी लेकिन आप धैर्य से उन्हें दूर कर लेंगे। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। परिवार से सहयोग मिलेगा।

तुला दैनिक राशिफल ( Libra Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए लाभकारी सिद्ध हो सकता है। नए संपर्क बनेंगे और रुका हुआ धन वापस मिलेगा। नौकरीपेशा लोगों को वरिष्ठों से समर्थन मिलेगा। दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)

आज आपको सोच-समझकर निर्णय लेने की आवश्यकता है। कार्यक्षेत्र में किसी सहकर्मी से मतभेद हो सकता है। आर्थिक मामलों में जल्दबाज़ी न करें। परिवार का सहयोग आपको मानसिक शांति देगा।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)

आज आपका आत्मबल और उत्साह बढ़ा रहेगा। यात्रा या किसी नए कार्य का योग है। व्यापार में सफलता मिलेगी। परिवार और दोस्तों के साथ समय अच्छा बीतेगा।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)

आज आपको कार्यक्षेत्र में मेहनत का फल मिलेगा। आर्थिक स्थिति धीरे-धीरे मजबूत होगी। परिवार से सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें और अनावश्यक तनाव से बचें।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)

आज आपके लिए दिन शुभ है। नए अवसर सामने आएंगे। कार्यक्षेत्र में पदोन्नति या प्रशंसा मिलने की संभावना है। रिश्तों में मधुरता बनी रहेगी। आध्यात्मिक कार्यों में मन लगेगा।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)

आज आपका दिन सकारात्मक रहेगा। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी और आय में वृद्धि होगी। परिवार का सहयोग मिलेगा। मित्रों के साथ अच्छा समय बितेगा। नई योजनाएँ लाभकारी होंगी।