16 मई 2025 को, ज्येष्ठ माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि है, जो पूरे दिन रहेगी। सिद्ध और साध्य योग बन रहे हैं, और शुक्र रेवती नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। ज्योतिष के अनुसार, संकष्टी गणेश चतुर्थी व्रत के साथ शुभ योग बन रहे हैं, जिससे कुछ राशियों पर गणेश जी की कृपा हो सकती है। मेष राशि के लिए दिन उत्साहपूर्ण रहेगा, जबकि वृषभ को धन मामलों में सतर्क रहना होगा। मिथुन अपनी बुद्धिमत्ता से प्रभावित करेंगे, कर्क को धैर्य रखना होगा, सिंह के लिए दिन शुभ है, कन्या को तनाव से बचना होगा, तुला के लिए नए कार्य शुरू करने का अच्छा दिन है, वृश्चिक को आत्मनिरीक्षण करना होगा, धनु के लिए सकारात्मक ऊर्जा रहेगी, मकर को सफलता मिलेगी, कुंभ के लिए दिन मिलाजुला रहेगा, और मीन के लिए विवाद सुलझ सकते हैं।

ज्येष्ठ माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि के साथ शुक्रवार का दिन है। पंचांग के अनुसार आज चतुर्थी तिथि पूरे दिन रहने वाली है। इसके साथ ही आज सिद्ध, साध्य योग का निर्माण हो रहा है। इसके अलावा आज धन के दाता शुक्र रेवती नक्षत्र में प्रवेश कर जाएंगे। ज्योतिषी सलोनी चौधरी के अनुसार, आज संकष्टी गणेश चतुर्थी व्रत के साथ-साथ शुभ योगों का निर्माण हो रहा है। ऐसे में कुछ राशि के जातकों के ऊपर गणेश जी की विशेष कृपा हो सकती है। जानें मेष, वृषभ, कर्क, सिंह, मिथुन, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि का आज का राशिफल…

मेष आज का राशिफल (Aries Horoscope Today)

आज का दिन उत्साह और जोश से भरा रहेगा। किसी महत्वपूर्ण कार्य में सफलता मिल सकती है। कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत का फल मिलेगा। घरेलू जीवन में सुख बना रहेगा। यात्रा के योग हैं।
लकी रंग: लाल, लकी नंबर: 9

वृषभ आज का राशिफल (Taurus Horoscope Today)

धन संबंधित मामलों में सतर्कता बरतें। खर्चों पर नियंत्रण जरूरी है। परिवार के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। नौकरी में बदलाव के अवसर मिल सकते हैं। स्वास्थ्य थोड़ा कमजोर रह सकता है।
लकी रंग: हरा, लकी नंबर: 5

मिथुन आज का राशिफल (Gemini Horoscope Today)

आज आप अपनी बुद्धिमत्ता से दूसरों को प्रभावित करेंगे। प्रेम जीवन में सुखद समय बिताएंगे। रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं। दोस्तों का साथ मिलेगा। मानसिक शांति बनी रहेगी।
लकी रंग: पीला, लकी नंबर: 3

कर्क आज का राशिफल (Cancer Horoscope Today)

परिवार में किसी बात को लेकर तनाव हो सकता है, धैर्य से काम लें। कार्यक्षेत्र में नए प्रोजेक्ट शुरू हो सकते हैं। फालतू बहसों से दूर रहें। संतान की ओर से खुशखबरी मिल सकती है।
लकी रंग: सफेद, लकी नंबर: 2

सिंह आज का राशिफल ( Leo Horoscope Today)

आज का दिन बहुत शुभ रहेगा। सामाजिक मान-सम्मान में वृद्धि होगी। भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। निवेश से लाभ संभव है। किसी पुराने मित्र से मुलाकात होगी।
लकी रंग: सुनहरा, लकी नंबर: 1

कन्या आज का राशिफल ( Virgo Horoscope Today)

आज कार्यों में विलंब हो सकता है। फिजूल के तनाव से बचें। धन की स्थिति सामान्य रहेगी। रिश्तों में पारदर्शिता बनाए रखें। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।
लकी रंग: नीला, लकी नंबर: 4

तुला आज का राशिफल (Libra Horoscope Today)

नए कार्यों की शुरुआत के लिए अच्छा दिन है। व्यापार में लाभ होगा। वैवाहिक जीवन में सामंजस्य रहेगा। संतान पक्ष से सुखद समाचार मिल सकता है। मन प्रसन्न रहेगा।
लकी रंग: गुलाबी, लकी नंबर: 6

वृश्चिक आज का राशिफल (Scorpio Horoscope Today)

ध्यान और आत्मनिरीक्षण का दिन है। अकेले रहने का मन करेगा। करियर में कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं। प्रेम जीवन में उलझनें रह सकती हैं। सेहत का ध्यान रखें।
लकी रंग: मैरून, लकी नंबर: 7

धनु आज का राशिफल (Sagittarius Horoscope Today)

सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। नई योजनाओं पर काम शुरू कर सकते हैं। दाम्पत्य जीवन सुखमय रहेगा। विद्यार्थी सफल होंगे। यात्रा से लाभ होगा।
लकी रंग: नारंगी, लकी नंबर: 8

मकर आज का राशिफल (Capricorn Horoscope Today)

कामकाज में सफलता मिलेगी। विरोधियों पर विजय मिलेगी। व्यावसायिक मामलों में प्रगति होगी। धन लाभ के योग बन रहे हैं। परिवार में आनंद का वातावरण रहेगा।
लकी रंग: भूरा, लकी नंबर: 5

कुंभ आज का राशिफल (Aquarius Horoscope Today)

आज का दिन मिलाजुला रहेगा। खर्चों में बढ़ोतरी होगी। नौकरीपेशा लोगों को सावधानी बरतनी चाहिए। पारिवारिक जीवन में कुछ असंतोष रह सकता है। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।
लकी रंग: बैंगनी, लकी नंबर: 3

मीन आज का राशिफल (Pisces Horoscope Today)

पुराने विवाद सुलझ सकते हैं। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। रिश्तों में मधुरता आएगी। किसी शुभ समाचार की प्राप्ति संभव है। छात्रों को मेहनत का फल मिलेगा।
लकी रंग: आसमानी, लकी नंबर: 6