Aaj Ka Rashifal 15 June 2025। आज का राशिफल 15 जून 2025: आषाढ़ माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि के साथ रविवार का दिन है। पंचांग के अनुसार, चतुर्थी तिथि दोपहर 3 बजकर 52 मिनट को समाप्त हो जाएगी और इसके बाद पंचमी तिथि आरंभ हो जाएगी। इसके साथ ही आज श्रवण नक्षत्र के साथ इंद्र योग बन रहा है। ज्योतिषी सलोनी चौधरी के अनुसार, आज का दिन कई राशि के जातकों के लिए खुशखबरी लेकर आ सकता है। जानें मेष, वृषभ, कर्क, सिंह, मिथुन, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि का आज का राशिफल…

मेष आज का राशिफल (Aries Horoscope Today)

आज आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ें। कार्यस्थल पर आपके प्रयासों की सराहना होगी। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। स्वास्थ्य थोड़ा नरम रह सकता है, आराम पर ध्यान दें। निवेश सोच-समझकर करें।

वृषभ आज का राशिफल (Taurus Horoscope Today)

पुराने काम पूरे होंगे और आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। रिश्तों में मधुरता आएगी। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। विद्यार्थियों को सफलता के संकेत हैं।

मिथुन आज का राशिफल (Gemini Horoscope Today)

मन में उत्साह रहेगा लेकिन ध्यान बंट सकता है। ऑफिस में नई जिम्मेदारियाँ मिल सकती हैं। किसी पुराने मित्र से मिलना हो सकता है। पेट संबंधित परेशानी संभव है।

कर्क आज का राशिफल (Cancer Horoscope Today)

कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी। आज कोई शुभ समाचार मिल सकता है। भावनात्मक रूप से दिन मजबूत रहेगा। यात्राओं में लाभ संभव है।

सिंह आज का राशिफल ( Leo Horoscope Today)

सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। आज आत्मनिरीक्षण का दिन है। निर्णय सोच-समझकर लें। संतान पक्ष से सुख मिलेगा। वरिष्ठों से सहयोग मिलेगा।

कन्या आज का राशिफल ( Virgo Horoscope Today)

कार्यों में रुकावटें आ सकती हैं लेकिन धैर्य रखें। कोई पुराना विवाद सुलझ सकता है। सेहत को लेकर सावधानी बरतें। खर्चों में नियंत्रण रखें।

तुला आज का राशिफल (Libra Horoscope Today)

आज का दिन रिश्तों के लिए शुभ है। नए संपर्क लाभदायक सिद्ध होंगे। दांपत्य जीवन में प्रेम बढ़ेगा। आर्थिक स्थिति में सुधार संभव है।

वृश्चिक आज का राशिफल (Scorpio Horoscope Today)

दिन व्यस्त रहेगा लेकिन सकारात्मक रहेगा। नौकरी में तरक्की के संकेत हैं। साझेदारी में लाभ मिलेगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

धनु आज का राशिफल (Sagittarius Horoscope Today)

कामकाज में मन लगेगा। किसी पुराने मित्र से सहयोग मिलेगा। यात्रा से लाभ होगा। विद्यार्थियों के लिए दिन अच्छा है।

मकर आज का राशिफल (Capricorn Horoscope Today)

पारिवारिक जीवन में कुछ तनाव हो सकता है। कार्य में बाधाएं आएंगी लेकिन आप सफल रहेंगे। मानसिक शांति बनाए रखें। निवेश टालें।

कुंभ आज का राशिफल (Aquarius Horoscope Today)

सामाजिक जीवन सक्रिय रहेगा। नए अवसर मिल सकते हैं। रिश्तों में पारदर्शिता रखें। जीवनसाथी से मतभेद हो सकते हैं, संयम रखें।

मीन आज का राशिफल (Pisces Horoscope Today)

रचनात्मक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। नौकरी में पदोन्नति संभव है। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। प्रेम संबंधों में नई शुरुआत हो सकती है।