Aaj Ka Rashifal 16 July 2025 (आज का राशिफल 16 जुलाई 2025): श्रावण माह के कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि के साथ बुधवार का दिन है। पंचांग के अनुसार, षष्ठी तिथि रात 9 बजकर 2 मिनट तक रहने वाली है। इसके बाद सप्तमी तिथि आरंभ हो जाएगी। इसके अलावा आज उत्तराभाद्रपद नक्षत्र, शोभन, अतिगण्ड के साथ सर्वार्थ सिद्धि योग का निर्माण हो रहा है। ज्योतिषी सलोनी चौधरी के अनुसार, ग्रहों के राजा सूर्य आज चंद्रमा की राशि कर्क राशि में प्रवेश करेंगे, जिससे बुध के साथ युति करके बुधादित्य योग का निर्माण करेंगे। ऐसे में आज का दिन कई राशि के जातकों को पद-प्रतिष्ठा के साथ-साथ धन लाभ दिला सकता है। जानें मेष, वृषभ, कर्क, सिंह, मिथुन, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि का आज का राशिफल…
मेष आज का राशिफल (Aries Horoscope Today)
आज आपका आत्मविश्वास ऊंचाई पर रहेगा और आप अपने काम में बेहतर प्रदर्शन करेंगे। नौकरी या व्यवसाय में किसी पुराने मित्र से सहयोग मिल सकता है। कोई बड़ा निर्णय लेने से पहले परिवार से सलाह अवश्य लें। सेहत सामान्य रहेगी, लेकिन खानपान पर ध्यान दें।
वृषभ आज का राशिफल (Taurus Horoscope Today)
आज आपको अपने काम में अतिरिक्त मेहनत करनी पड़ सकती है, लेकिन इसका फल भी अच्छा मिलेगा। जीवनसाथी से किसी बात को लेकर अनबन हो सकती है, इसलिए बातों को हल्के में न लें। निवेश के लिए दिन ठीक-ठाक है लेकिन सोच-समझकर कदम बढ़ाएं।
मिथुन आज का राशिफल (Gemini Horoscope Today)
आज का दिन आपके लिए रचनात्मक कार्यों में व्यस्तता लेकर आएगा। छात्रों के लिए दिन अनुकूल है और किसी परीक्षा या प्रतियोगिता में सफलता मिल सकती है। प्रेम संबंधों में मधुरता बनी रहेगी। कार्यस्थल पर सहकर्मियों से सहयोग मिलेगा।
कर्क आज का राशिफल (Cancer Horoscope Today)
आज आपको मानसिक शांति की तलाश रहेगी। परिवार में किसी सदस्य का व्यवहार चिंतित कर सकता है। संपत्ति से संबंधित कोई मामला सुलझ सकता है। स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहें, खासकर पेट से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं।
सिंह आज का राशिफल ( Leo Horoscope Today)
आज आपका दिन सामाजिक कार्यों में व्यतीत हो सकता है। किसी समारोह या आयोजन में शामिल होने का अवसर मिल सकता है। व्यवसाय में नई शुरुआत के लिए समय अनुकूल है। माता-पिता का सहयोग और आशीर्वाद प्राप्त होगा।
कन्या आज का राशिफल ( Virgo Horoscope Today)
आज धन से संबंधित मामलों में सावधानी बरतें। खर्च अधिक हो सकता है, इसलिए बजट का ध्यान रखें। कार्यक्षेत्र में कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है जो आपके करियर को नई दिशा देगी। सेहत में सुधार होगा।
तुला आज का राशिफल (Libra Horoscope Today)
आज का दिन भागदौड़ से भरा रह सकता है। जीवन के कई क्षेत्रों में संतुलन बनाए रखना आपके लिए चुनौतीपूर्ण हो सकता है। किसी पुराने दोस्त से मुलाकात मन को प्रसन्न करेगी। दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी।
वृश्चिक आज का राशिफल (Scorpio Horoscope Today)
आज आप भावनात्मक रूप से थोड़ा अस्थिर महसूस कर सकते हैं। अपने विचारों को स्पष्ट रूप से व्यक्त करें, नहीं तो गलतफहमियां बढ़ सकती हैं। कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत की सराहना होगी। पुराने निवेश से लाभ संभव है।
धनु आज का राशिफल (Sagittarius Horoscope Today)
आज का दिन आपके लिए नए अवसर लेकर आ सकता है। शिक्षा, यात्रा और संचार के क्षेत्र से जुड़े लोगों को लाभ होगा। रिश्तों में पारदर्शिता बनाए रखें। कोई लंबी यात्रा या विदेश से जुड़ी योजना सफल हो सकती है।
मकर आज का राशिफल (Capricorn Horoscope Today)
आज आपको अपने काम और निजी जीवन के बीच संतुलन बनाने की आवश्यकता है। कोई नया प्रोजेक्ट शुरू कर सकते हैं। पारिवारिक जिम्मेदारियों को नजरअंदाज न करें। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा लेकिन शारीरिक थकान हो सकती है।
कुंभ आज का राशिफल (Aquarius Horoscope Today)
आज आप अपने विचारों को लेकर दृढ़ रहेंगे। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिल सकती है। तकनीक या ऑनलाइन कार्यों में लगे लोगों के लिए दिन अनुकूल है। किसी पुराने संपर्क से लाभ हो सकता है। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा।
मीन आज का राशिफल (Pisces Horoscope Today)
आज आप आध्यात्मिकता की ओर आकर्षित हो सकते हैं। कार्य में स्थिरता आएगी और आय के स्रोत बढ़ सकते हैं। पुराने अटके हुए कार्य पूरे हो सकते हैं। सेहत में सुधार होगा और मानसिक संतुलन बना रहेगा।