Horoscope Today, 14 May 2025: वैदिक पंचांग के अनुसार आज ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि है। इसके साथ ही आज विंछुड़ो, गण्ड मूल, सर्वार्थ सिद्धि योग, अमृत सिद्धि योग, आडल योग है। ज्योतिषी सलोनी चौधरी के अनुसार, आज कई राशियों के लोग देश- विदेश की यात्रा कर सकते हैं। वहीं भाई- बहनों का सहयोग प्राप्त होगा। साथ ही यात्रा के योग बन रहे हैं। जानें मेष, वृषभ, कर्क, सिंह, मिथुन, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि का आज का राशिफल…
मेष आज का राशिफल (Aries Horoscope Today)
आज का दिन व्यावसायिक दृष्टि से लाभकारी रहेगा। आप कार्यक्षेत्र में प्रभावशाली निर्णय लेंगे और उसका सकारात्मक परिणाम मिलेगा। आर्थिक रूप से दिन अनुकूल है, कोई रुका हुआ भुगतान भी मिल सकता है।
वृषभ आज का राशिफल (Taurus Horoscope Today)
ध्यान केंद्रित करने की ज़रूरत है। ऑफिस में छोटी-छोटी बातों पर तनाव हो सकता है। वित्तीय मामलों में सतर्क रहना उचित होगा। फिजूलखर्ची पर नियंत्रण रखें और निवेश सोच-समझकर करें।
मिथुन आज का राशिफल (Gemini Horoscope Today)
आज का दिन नई शुरुआत के लिए अनुकूल है। किसी पुराने संपर्क से लाभ मिल सकता है। आर्थिक रूप से मजबूती आएगी और आय के नए स्रोत भी बन सकते हैं। खुद को प्रकट करने का सही समय है।
कर्क आज का राशिफल (Cancer Horoscope Today)
आज आपकी मेहनत रंग लाएगी। अधिकारी वर्ग आपसे प्रसन्न रहेगा। काम में स्थिरता बनी रहेगी। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी, लेकिन अनावश्यक खर्चों से बचें। पारिवारिक मामलों में सामंजस्य बना रहेगा।
सिंह आज का राशिफल ( Leo Horoscope Today)
कार्यस्थल पर आपकी छवि मजबूत होगी। किसी नए प्रोजेक्ट में भागीदारी संभव है। धन संबंधित मामलों में सतर्कता रखें, विशेषकर साझेदारी में। दिन की शुरुआत सकारात्मक होगी।
कन्या आज का राशिफल ( Virgo Horoscope Today)
आज आप जिम्मेदारियों को बखूबी निभाएंगे। कार्य में संतुलन बना रहेगा। धन का प्रवाह अच्छा रहेगा और बचत पर भी ध्यान देने का योग है। पुराना कर्ज चुका सकते हैं।
तुला आज का राशिफल (Libra Horoscope Today)
किसी पुराने परिचित से मुलाकात हो सकती है जो भविष्य में लाभकारी सिद्ध होगी। कार्य में स्थिरता बनी रहेगी। आर्थिक दृष्टि से दिन बेहतर है, परंतु बड़ा निवेश करने से पहले सोचें।
वृश्चिक आज का राशिफल (Scorpio Horoscope Today)
आज का दिन आत्मविश्वास से भरा रहेगा। कामकाज में नए विचार और रचनात्मकता देखने को मिलेगी। आर्थिक लाभ के योग बन रहे हैं। जीवनसाथी से आर्थिक मामलों में सहयोग मिलेगा।
धनु आज का राशिफल (Sagittarius Horoscope Today)
आपकी सोच आज व्यावसायिक रूप से लाभदायक साबित हो सकती है। विदेश या किसी बाहरी संपर्क से लाभ होगा। धन आगमन संभव है, लेकिन खर्चों पर नियंत्रण जरूरी होगा।
मकर आज का राशिफल (Capricorn Horoscope Today)
ध्यान और धैर्य की आवश्यकता है। किसी सहयोगी से मतभेद हो सकता है, जिससे कार्य प्रभावित हो सकता है। आर्थिक रूप से दिन ठीक-ठाक रहेगा। अनावश्यक खर्च से बचें।
कुंभ आज का राशिफल (Aquarius Horoscope Today)
आज का दिन सहयोग और तालमेल से भरपूर रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपकी छवि निखरेगी। आर्थिक लाभ के योग हैं। यदि आप कोई नया व्यापारिक निर्णय ले रहे हैं तो समय अनुकूल है।
मीन आज का राशिफल (Pisces Horoscope Today)
कला, लेखन या रचनात्मक कार्यों से जुड़े लोगों के लिए दिन विशेष रहेगा। धन से संबंधित कोई शुभ समाचार मिल सकता है। नौकरी में बदलाव के संकेत हैं जो सकारात्मक होंगे।