Horoscope Today, 15 May 2025: वैदिक पंचांग के अनुसार आज ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि है। इसके साथ ही आज वृषभ संक्रान्ति, भद्रा, विंछुड़ो, गण्ड मूल, आडल योग, विडाल योग है। साथ ही आज सूर्य देव वृष राशि में गोचर करेंगे। ज्योतिषी सलोनी चौधरी के अनुसार, आज कई राशियों के लोगों आकस्मिक धनलाभ हो सकता है। साथ ही कार्यस्थल पर नई जिम्मेदारी मिल सकती है। जानें मेष, वृषभ, कर्क, सिंह, मिथुन, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि का आज का राशिफल…

मेष आज का राशिफल (Aries Horoscope Today)

आज आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में किसी नए अवसर की प्राप्ति हो सकती है। परिवार का सहयोग मिलेगा। किसी पुराने मित्र से मुलाकात संभव है। निवेश करने से पहले सोच-विचार करें।

लकी रंग: लाल, लकी नंबर: 7

वृषभ आज का राशिफल (Taurus Horoscope Today)

आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। कामकाज में मन लगेगा और रुके हुए कार्य पूरे होंगे। सेहत में थोड़ी कमजोरी महसूस हो सकती है, आराम करें। जीवनसाथी से मनमुटाव की स्थिति बन सकती है।

लकी रंग: हरा, लकी नंबर: 4

मिथुन आज का राशिफल (Gemini Horoscope Today)

नया काम शुरू करने के लिए दिन शुभ है। शिक्षा और करियर में प्रगति होगी। सामाजिक मान-सम्मान मिलेगा। यात्राओं से लाभ हो सकता है। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी।

लकी रंग: पीला, लकी नंबर: 2

कर्क आज का राशिफल (Cancer Horoscope Today)

भावनाओं पर नियंत्रण रखें। किसी करीबी से विवाद की संभावना है। नौकरी में परिवर्तन के योग बन रहे हैं। खर्चों पर नियंत्रण रखें। माता-पिता का आशीर्वाद मिलेगा।

लकी रंग: सफेद, लकी नंबर: 6

सिंह आज का राशिफल ( Leo Horoscope Today)

आज आपका मन प्रसन्न रहेगा। कार्यक्षेत्र में तरक्की के योग हैं। संतान पक्ष से सुख मिलेगा। प्रेम जीवन में मधुरता बढ़ेगी। नई योजनाओं पर काम शुरू कर सकते हैं।

लकी रंग: सुनहरा, लकी नंबर: 1

कन्या आज का राशिफल ( Virgo Horoscope Today)

दिन मिश्रित फल देने वाला है। कार्य में बाधा आ सकती है, लेकिन धैर्य रखें। सेहत सामान्य रहेगी। किसी पुराने मित्र से सहयोग मिलेगा। खर्चों में बढ़ोतरी हो सकती है।

लकी रंग: नीला, लकी नंबर: 5

तुला आज का राशिफल (Libra Horoscope Today)

नौकरी और व्यवसाय में सफलता मिलेगी। प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी। किसी खास व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। मान-सम्मान में वृद्धि होगी।

लकी रंग: गुलाबी, लकी नंबर: 9

वृश्चिक आज का राशिफल (Scorpio Horoscope Today)

धन लाभ के योग हैं। भाग्य का साथ मिलेगा। कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामलों में राहत मिलेगी। मानसिक तनाव कम होगा। किसी पारिवारिक मसले का समाधान निकलेगा।

लकी रंग: मैरून, लकी नंबर: 8

धनु आज का राशिफल (Sagittarius Horoscope Today)

नई योजनाओं पर काम करने का उत्तम समय है। दाम्पत्य जीवन में मधुरता बढ़ेगी। विदेश से शुभ समाचार मिल सकता है। छात्रों के लिए दिन अनुकूल है।

लकी रंग: नारंगी, लकी नंबर: 3

मकर आज का राशिफल (Capricorn Horoscope Today)

आज कार्यभार अधिक रहेगा, जिससे थकान महसूस हो सकती है। जीवनसाथी के साथ कुछ समय बिताएं। पैसों से जुड़ा कोई बड़ा फैसला न लें। पुराना ऋण चुकता हो सकता है।

लकी रंग: भूरा, लकी नंबर: 6

कुंभ आज का राशिफल (Aquarius Horoscope Today)

सामाजिक गतिविधियों में भाग लेंगे। नौकरी में पदोन्नति के योग हैं। सेहत में सुधार होगा। पुराने दोस्तों से बात करके खुशी मिलेगी। प्रेम संबंधों में सकारात्मक बदलाव आ सकता है।

लकी रंग: बैंगनी, लकी नंबर: 4

मीन आज का राशिफल (Pisces Horoscope Today)

ध्यान और योग से मानसिक शांति मिलेगी। परिवार का सहयोग मिलेगा। कोई रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। विद्यार्थियों को पढ़ाई में सफलता मिलेगी।

लकी रंग: आसमानी, लकी नंबर: 6

यह भी पढ़ें…

मेष राशि का वर्षफल 2025
वृष राशि का वर्षफल 2025
मिथुन राशि का वर्षफल 2025कर्क राशि का वर्षफल 2025
सिंह राशि का वर्षफल 2025
कन्या राशि का वर्षफल 2025
तुला राशि का वर्षफल 2025वृश्चिक राशि का वर्षफल 2025
धनु राशि का वर्षफल 2025मकर राशि का वर्षफल 2025
कुंभ राशि का वर्षफल 2025मीन राशि का वर्षफल 2025