Aaj Ka Rashifal 14 July 2025 (आज का राशिफल 14 जुलाई 2025): वैदिक पंचांग अनुसार आज श्रावण माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी दोपहर 11 बजकर 59 मिनट तक रहेगी। वहीं उसके बाद पंचमी तिथि शुरू हो जाएगी। इसके साथ ही आज   प्रथम श्रावण सोमवार व्रत, गजानन संकष्टी, पञ्चक है। वहीं आज गुरु आदित्य राजयोग बन रहा है। ज्योतिषी सलोनी चौधरी के अनुसार आज कुछ राशियों को पर भोलेनाथ की विशेष कृपा रहने वाली है। साथ ही इन राशियों को आकस्मिक धनलाभ हो सकता है।साथ ही फंसा हुआ धन मिल सकता है। जानें मेष, वृषभ, कर्क, सिंह, मिथुन, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि का आज का राशिफल…


30 साल बाद शनि मार्गी होकर बनाएंगे पावरफुल धनलक्ष्मी राजयोग, इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम, नई नौकरी के साथ अपार धनलाभ के योग

मेष आज का राशिफल (Aries Horoscope Today)

आज का दिन कर्म और धैर्य की परीक्षा ले सकता है। कार्यस्थल पर अचानक किसी बड़े प्रोजेक्ट की जिम्मेदारी मिल सकती है। आप अपनी समझदारी और अनुभव से स्थितियों को नियंत्रित कर लेंगे। आर्थिक रूप से कुछ राहत मिलेगी लेकिन निवेश सोच-समझकर करें। पारिवारिक वातावरण में थोड़ी असहमति संभव है। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा लेकिन आंखों की थकान हो सकती है। शाम के समय ध्यान या योग से लाभ होगा।

16 जुलाई से बढ़ेगी इन राशियों की मुश्किलें, 30 साल बाद शनि और चंद्र बनाएंगे खतरनाक विष योग, धनहानि और सेहत खराब के योग

वृषभ आज का राशिफल (Taurus Horoscope Today)

आज का दिन रिश्तों में पारदर्शिता बनाए रखने का है। कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों के साथ सामंजस्य जरूरी होगा। यदि आप व्यापार में हैं, तो आज का दिन नए अनुबंधों के लिए अनुकूल नहीं है। पारिवारिक जीवन में किसी वरिष्ठ सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रह सकती है। प्रेम संबंधों में मनमुटाव की संभावना है, लेकिन बातचीत से स्थितियों को सुधारा जा सकता है।

मिथुन आज का राशिफल (Gemini Horoscope Today)

आज का दिन सामाजिक और व्यावसायिक दृष्टिकोण से अनुकूल है। आपकी संप्रेषण शैली लोगों को प्रभावित करेगी। शिक्षा, संचार या मीडिया से जुड़े लोगों के लिए दिन विशेष लाभकारी हो सकता है। कार्यों में तेजी आएगी। मित्रों से सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, लेकिन बहुत अधिक मानसिक व्यस्तता से थकावट हो सकती है। शाम को परिवार के साथ समय बिताएं।

कर्क आज का राशिफल (Cancer Horoscope Today)

घरेलू जिम्मेदारियां आज प्राथमिकता पर रहेंगी। किसी परिजन से जुड़ी कोई बड़ी चर्चा हो सकती है। कार्यक्षेत्र में प्रतिस्पर्धा बनी रहेगी लेकिन आप अपनी दक्षता से स्थान सुरक्षित रखेंगे। आर्थिक दृष्टि से दिन सामान्य रहेगा। वाहन या मशीनरी से जुड़े कार्यों में सावधानी रखें। दांपत्य जीवन में थोड़ी उथल-पुथल संभव है, बेहतर होगा शांत रहें और बातों को तूल न दें।

सिंह आज का राशिफल ( Leo Horoscope Today)

आज आपकी नेतृत्व क्षमता सामने आएगी। कोई बड़ा निर्णय लेने का अवसर मिलेगा। वरिष्ठ अधिकारी आपसे प्रभावित होंगे। आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। राजनीति या प्रशासन से जुड़े लोगों के लिए दिन लाभकारी है। संतान की ओर से संतोष मिलेगा। निवेश से जुड़े मामलों में सफलता के संकेत हैं। यात्रा के योग बन रहे हैं, जो लाभकारी रहेगी।

कन्या आज का राशिफल ( Virgo Horoscope Today)

आज विचारों में गहराई और गंभीरता रहेगी। आप आत्ममंथन की स्थिति में रह सकते हैं। रुके हुए कार्यों को पूर्ण करने के लिए अच्छा दिन है। आर्थिक लाभ के संकेत मिल रहे हैं। विद्यार्थियों को पढ़ाई में सफलता मिलने के संकेत हैं। स्वास्थ्य में थोड़ी कमजोरी हो सकती है, विशेषकर सिरदर्द या पीठ दर्द की समस्या। जीवनसाथी के साथ भावनात्मक जुड़ाव बढ़ेगा।

तुला आज का राशिफल (Libra Horoscope Today)

आज साझेदारी में चल रहे कार्यों में मनमुटाव हो सकता है, लेकिन धैर्य और समझ से स्थिति को संभाल सकते हैं। निवेश के लिए दिन अनुकूल है, खासकर जमीन या वाहन से जुड़े मामलों में। परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। संतान की उपलब्धि से मन प्रसन्न रहेगा। स्वास्थ्य में सुधार दिखेगा। दिन के उत्तरार्ध में किसी पुराने मित्र से मिलना हो सकता है।

वृश्चिक आज का राशिफल (Scorpio Horoscope Today)

आज कार्यक्षेत्र में अत्यधिक व्यस्तता रहेगी। आपका परिश्रम रंग लाएगा लेकिन थकावट भी महसूस होगी। किसी महत्वपूर्ण मीटिंग या प्रस्तुति में सफलता मिलेगी। आर्थिक रूप से दिन सामान्य है, लेकिन किसी पुराने कर्ज को चुकाने का समय आ गया है। जीवनसाथी के साथ सामंजस्य में सुधार होगा। नींद पूरी न होने से चिड़चिड़ापन हो सकता है।

वृश्चिक आज का राशिफल (Scorpio Horoscope Today)

ॉविद्यार्थियों और शोधकर्ताओं के लिए दिन बहुत अनुकूल है। नई चीजें सीखने का उत्साह रहेगा। अध्यात्म और दर्शन में रुचि बढ़ेगी। कार्यक्षेत्र में वरिष्ठों से सहयोग मिलेगा। आर्थिक स्थिति में धीरे-धीरे सुधार दिखेगा। प्रेम संबंधों में पारदर्शिता बनाए रखें। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, लेकिन जंक फूड से परहेज करें।

मकर आज का राशिफल (Capricorn Horoscope Today)

परिवार में कोई बड़ा निर्णय लेना पड़ सकता है। कार्यक्षेत्र में नई ज़िम्मेदारियाँ मिल सकती हैं, जिससे थोड़ा दबाव महसूस होगा। आपकी मेहनत रंग लाएगी, लेकिन धैर्य बनाए रखना आवश्यक है। माता-पिता से किसी विषय पर चर्चा हो सकती है। संपत्ति से संबंधित कोई मामला सुलझ सकता है। संतान की गतिविधियों पर नजर रखें।

कुंभ आज का राशिफल (Aquarius Horoscope Today)

आज सामाजिक गतिविधियों में भाग लेने का अवसर मिलेगा। आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। युवाओं को करियर से जुड़ा कोई शुभ समाचार मिल सकता है। प्रेम संबंधों में नयापन आएगा। कार्यक्षेत्र में रचनात्मक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। यात्राएं लाभकारी होंगी। छोटे भाई-बहनों के साथ समय बिताएं। किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है।

मीन आज का राशिफल (Pisces Horoscope Today)

आज का दिन भावनाओं को नियंत्रित करने का है। पारिवारिक मामलों में संतुलन बनाए रखें। कार्यक्षेत्र में स्थिरता बनी रहेगी। आर्थिक दृष्टिकोण से दिन ठीक है, लेकिन कोई बड़ा खर्च सामने आ सकता है। मानसिक शांति के लिए ध्यान और प्रार्थना सहायक होंगे। संतान की ओर से कुछ चिंता संभव है, लेकिन जल्द ही समाधान निकल आएगा।

यह भी पढ़ें…

मेष राशि का वर्षफल 2025
वृष राशि का वर्षफल 2025
मिथुन राशि का वर्षफल 2025कर्क राशि का वर्षफल 2025
सिंह राशि का वर्षफल 2025
कन्या राशि का वर्षफल 2025
तुला राशि का वर्षफल 2025वृश्चिक राशि का वर्षफल 2025
धनु राशि का वर्षफल 2025मकर राशि का वर्षफल 2025
कुंभ राशि का वर्षफल 2025मीन राशि का वर्षफल 2025