राशिफल 12 अप्रैल 2025 | Horoscope Today: आज चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा के साथ शनिवार का दिन है। पंचांग के अनुसार, पूर्णिमा तिथि पूरे दिन रहने वाली है। इसके साथ ही आज हस्त, चित्रा नक्षत्र के साथ व्याघात, हर्षण योग का निर्माण हो रहा है। ज्योतिषी सलोनी चौधरी के अनुसार, आज हनुमान जी का जन्मोत्सव के साथ चैत्र पूर्णिमा पड़ रही है। इसके साथ ही आज पंचग्रही, मालव्य, लक्ष्मी नारायण जैसे कई दुर्लभ राजयोगों का भी निर्माण हो रहा है। ऐसे में कुछ राशि के जातकों के ऊपर हनुमान जी की विशेष कृपा हो सकती है। जानें मेष, वृषभ, कर्क, सिंह, मिथुन, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि का आज का राशिफल…

Ank Jyotish 12 April 2025: मूलांक 3 वालों का बीतेगा अच्छा दिन, मिलेगी कोई गुड न्यूज, जानें 12 अप्रैल का अंक राशिफल

आज का मेष राशिफल (Mesh Rashifal)

आज आपका आत्मविश्वास और जोश दोनों उच्च स्तर पर होंगे। कोई पुराना कार्य पूरा होने से मन प्रसन्न रहेगा। यात्रा का योग है, लेकिन सावधानी बरतें।

आज का वृषभ राशिफल (Vrishabha Rashifal)

आज का दिन आरामदायक रहेगा। परिवार के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा। आर्थिक स्थिति में सुधार हो सकता है।

आज का मिथुन राशिफल (Mithun Rashifal)

आज बातचीत से आप कई काम सुलझा सकते हैं। छोटे-छोटे कार्य भी बड़े नतीजे ला सकते हैं। ध्यान रखें कि वाणी में मिठास बनाए रखें।

आज का कर्क राशिफल (Kark Rashifal)

आज भावनाएं हावी रह सकती हैं। किसी पुराने रिश्ते की याद आपको भावुक कर सकती है। घर के बुजुर्गों के साथ समय बिताएं।

आज का सिंह राशिफल (Singh Rashifal)

आपके अंदर रचनात्मकता की ऊर्जा भरपूर रहेगी। कला, लेखन या प्रस्तुति से जुड़ा कार्य करें तो सफलता मिलेगी। आपके काम की सराहना की जा सकती है।

आज का कन्या राशिफल (Kanya Rashifal)

घर की सफाई, आयोजन या किसी महत्वपूर्ण योजना में दिन बित सकता है। कुछ पुराने दस्तावेज़ या फाइलों में छुपा अवसर मिल सकता है। हनुमान जी कृपा से कई क्षेत्रों में सफलता पा सकते हैं।

आज का तुला राशिफल (Tula Rashifal)

आज का दिन तुला राशि के जातकों के लिए अच्छा रहने वाला है। सामाजिक मेलजोल का दिन है। दोस्तों के साथ कहीं बाहर जाने का मौका मिल सकता है। किसी पुराने दोस्त से संपर्क हो सकता है।

आज का वृश्चिक राशिफल (Vrishchik Rashifal)

आपकी निर्णय लेने की क्षमता तेज होगी। किसी कठिन समस्या का समाधान मिल सकता है। ध्यान रखें कि क्रोध पर नियंत्रण रखें, वरना बनता हुआ काम भी बिगड़ सकता है।

आज का धनु राशिफल (Dhanu Rashifal)

मन रोमांच से भरा रहेगा। कोई नई योजना या यात्रा की योजना बना सकते हैं। भाग्य साथ देगा। ऐसे में आप कइई क्षेत्रों में सफलता पा सकते हैं।

आज का मकर राशिफल (Makar Rashifal)

मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन अच्छा जाने वाला है। काम में मन लगेगा और आप नए टारगेट पर काम शुरू कर सकते हैं। परिवार में किसी निर्णय को लेकर विचार हो सकता है।

आज का कुंभ राशिफल (Kumbh Rashifal)

नए विचार और योजनाएं मन में आएंगी। कुछ अलग करने की प्रेरणा मिलेगी। आज आप दूसरों के लिए प्रेरणा बन सकते हैं। परिवार के साथ अच्छआ वक्त बीतेगा।

आज का मीन राशिफल (Meen Rashifal)

आज आपको अपने मन की आवाज़ सुननी चाहिए। अंतर्मन से जुड़कर निर्णय लें, लाभ होगा। आकस्मिक धन लाभ मिल सकता है। इसके साथ ही कोई गुड न्यूज भी मिल