Aaj Ka Rashifal 11 September 2025 (आज का राशिफल 11 सितंबर 2025): ज्योतिष सलोनी चौधरी के अनुसार, आज आश्विन माह की चतुर्थी तिथि है, जो दोपहर 12:45 तक रहेगी। मेष राशि वालों का आत्मविश्वास बढ़ेगा, वृषभ को चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा, मिथुन को रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी, कर्क का ध्यान परिवार पर रहेगा, सिंह को मान-सम्मान मिलेगा, कन्या के लिए आर्थिक लाभ होगा, तुला नई ऊर्जा से भरे रहेंगे, वृश्चिक को उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है, धनु के जीवन में खुशियाँ आएंगी, मकर का दिन सामान्य रहेगा, कुंभ की योजना सफल होगी, और मीन के लिए दिन संतुलित रहेगा।
आश्विन माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि के साथ गुरुवार का दिन है। पंचांग के अनुसार, चतुर्थी तिथि दोपहर 12 बजकर 45 मिनट तक रहने वाली है। इसके बाद पंचमी तिथि आरंभ हो जाती है। इसके साथ ही आज आश्विनी, भरणी नक्षत्र के साथ धुव्र, व्याघात के साथ सर्वार्थ सिद्धि योग का निर्माण हो रहा है। गुरु-शुक्र द्विद्वादश योग का निर्माण कर रहे हैं। ज्योतिषी सलोनी चौधरी के अनुसार, आज का दिन कई राशि के जातकों के जीवन में अच्छे पल लेकर आ सकता है। नई नौकरी की तलाश कर रहे जातकों को लाभ मिल सकता है। जानें मेष, वृषभ, कर्क, सिंह, मिथुन, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि का आज का राशिफल…
12 महीने बाद बुध ने बनाया शक्तिशाली योग, इन राशियों को होगा अप्रत्याशित लाभ, नई के मिलेंगे नए अवसर
मेष राशि आज का राशिफल (Aries Horoscope Today)
आज आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। लंबे समय से अटके हुए कार्य पूरे हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत रंग लाएगी और वरिष्ठ अधिकारी आपसे प्रसन्न रहेंगे। पारिवारिक जीवन में सामंजस्य बना रहेगा। यदि किसी नए प्रोजेक्ट की शुरुआत करनी है तो समय अनुकूल है। स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही न बरतें।
वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आपके सामने कई तरह की चुनौतियाँ आ सकती हैं, लेकिन आप धैर्य और विवेक से सब पर विजय पा लेंगे। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। नए निवेश की योजना बना सकते हैं। जीवनसाथी के साथ तालमेल अच्छा रहेगा। यदि कोई विवाद चल रहा था तो समाधान की संभावना है। यात्रा के योग भी बन रहे हैं।
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन रचनात्मक कार्यों में सफलता देगा। पढ़ाई और प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वालों को शुभ समाचार मिल सकता है। व्यापार में लाभ होगा और नए ग्राहक जुड़ सकते हैं। मित्रों के साथ समय बिताने से मन प्रसन्न रहेगा। परिवार में किसी खास निर्णय पर चर्चा हो सकती है।
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
आपका ध्यान आज परिवार पर अधिक रहेगा। घर-परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। कार्यक्षेत्र में मेहनत अधिक करनी पड़ सकती है, लेकिन परिणाम सकारात्मक रहेंगे। संपत्ति से संबंधित मामलों में लाभ के योग हैं। विद्यार्थियों को पढ़ाई में अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है। सेहत का ध्यान रखें।
सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आज आपके व्यक्तित्व का प्रभाव चारों ओर रहेगा। लोग आपकी बातों से प्रभावित होंगे। कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान मिलेगा और प्रमोशन या वेतनवृद्धि की संभावना बन सकती है। व्यापारियों को अचानक धन लाभ हो सकता है। मित्रों से सहयोग मिलेगा। किसी नए रिश्ते की शुरुआत भी हो सकती है।
कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
आज का दिन आर्थिक दृष्टि से लाभकारी रहेगा। नौकरी में तरक्की के योग बन रहे हैं। किसी वरिष्ठ का मार्गदर्शन मिलेगा जिससे आपका करियर बेहतर दिशा में आगे बढ़ेगा। पारिवारिक जिम्मेदारियों को निभाने में सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। निवेश करने से पहले सोच-समझकर निर्णय लें।
तुला दैनिक राशिफल ( Libra Daily Horoscope)
आज आप नई ऊर्जा से भरे रहेंगे। कामकाज में प्रगति होगी। भाग्य आपका साथ देगा। कोई रुका हुआ काम पूरा हो सकता है। दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी। यदि आप कला या संगीत से जुड़े हैं तो आपके लिए दिन खास साबित होगा। आर्थिक पक्ष स्थिर रहेगा।
वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
आज आपको कुछ उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है। कार्यक्षेत्र में दबाव अधिक रहेगा, लेकिन आपकी मेहनत से सबकुछ सामान्य हो जाएगा। पैसों से जुड़ा कोई फैसला जल्दबाजी में न लें। परिवार का माहौल थोड़ा तनावपूर्ण रह सकता है, इसलिए धैर्य से काम लें। सेहत पर ध्यान देने की जरूरत है।
धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज आपके जीवन में खुशियों का आगमन होगा। कामकाज में सफलता मिलेगी। व्यापारियों को बड़ा लाभ हो सकता है। रिश्तेदारों से मुलाकात का अवसर मिलेगा। अविवाहित लोगों के लिए विवाह प्रस्ताव आ सकते हैं। दोस्तों का सहयोग मिलेगा। यात्रा का योग भी है जो लाभदायक सिद्ध होगा।
मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज आपका दिन सामान्य रहेगा। कार्यक्षेत्र में मेहनत अधिक करनी पड़ेगी। सहकर्मियों से तालमेल बिठाना जरूरी होगा। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा लेकिन खर्चे भी बढ़ सकते हैं। परिवार के साथ समय बिताने से मन को शांति मिलेगी। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।
कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)
आज आपकी योजना सफल होगी। यदि आप किसी नए काम की शुरुआत करना चाहते हैं तो दिन अनुकूल है। उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे विद्यार्थियों को सफलता मिल सकती है। पैसों से जुड़ा कोई बड़ा निर्णय आपके पक्ष में जाएगा। मित्रों से सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
आज आपके लिए दिन संतुलित रहने वाला है। कामकाज में मेहनत का फल मिलेगा। परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। नए संबंधों की शुरुआत हो सकती है। व्यापार में अचानक लाभ मिलने की संभावना है। छात्रों को पढ़ाई में मन लगाना होगा। छोटी यात्रा का योग बन रहा है।