Aaj Ka Rashifal 1 December 2025 (आज का राशिफल 1 दिसंबर 2025): मार्गशीर्ष माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि के साथ सोमवार का दिन है। पंचांग के अनुसार, एकादशी तिथि शाम 7 बजकर 2 मिनट तक रहने वाली है। इसके साथ ही रेवती नक्षत्र के साथ व्यतिपात योग का निर्माण होगा। इसके अलावा आज मोक्षदा एकादशी का व्रत रखा जाएगा। साथ ही, आज गीता जयंती भी है। ऐसे में आज का दिन कुछ राशि वाले जातकों के लिए शुभ साबित हो सकता है। इन राशियों को भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा। जानें मेष, वृषभ, कर्क, सिंह, मिथुन, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि का दैनिक राशिफल…

मेष राशि आज का राशिफल (Aries Horoscope Today)

आज कामकाज में तेजी रहेगी। पुराने रुके हुए काम भी पूरे हो सकते हैं। रिश्तों में सामंजस्य बना रहेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

वृषभ राशि आज का राशिफल (Taurus Horoscope Today)

धन लाभ के अवसर मिल सकते हैं, लेकिन खर्च भी बढ़ सकता है। पारिवारिक माहौल शांतिदायक रहेगा। पार्टनर से सहयोग मिलेगा।

मिथुन राशि आज का राशिफल (Gemini Horoscope Today)

आज बातचीत में सावधानी रखें, छोटी सी बात भी विवाद का कारण बन सकती है। प्रोफेशनल लाइफ में नए मौके मिलेंगे। यात्रा संभव है।

कर्क राशि आज का राशिफल (Cancer Horoscope Today)

परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। काम में मन लगेगा। सेहत में सुधार की संभावना है।

सिंह राशि आज का राशिफल (Leo Horoscope Today)

आज अपने व्यवहार में विनम्रता बनाए रखें। किसी मित्र से मतभेद हो सकता है। ऑफिस में आपकी प्रशंसा होगी। योजनाओं में सफलता मिलेगी।

कन्या राशि आज का राशिफल (Virgo Horoscope Today)

आत्मविश्वास बढ़ेगा। कामकाज में सुधार आएगा। प्रेम जीवन में मिठास बढ़ेगी। सेहत सामान्य रहने वाली है।

तुला राशि आज का राशिफल (Libra Horoscope Today)

आज आपकी काबिलियत सबको प्रभावित करेगी। किसी महत्वपूर्ण काम में सफलता मिलेगी। परिवार के साथ अच्छा समय बितेगा।

वृश्चिक राशि आज का राशिफल (Scorpio Horoscope Today)

भावनात्मक रूप से संवेदनशील रहेंगे। जल्दबाज़ी में फैसले न लें। व्यवसाय में लाभ की संभावना है। रिश्तों में समझदारी दिखाएं।

धनु राशि आज का राशिफल (Sagittarius Horoscope Today)

आज का दिन भाग्यशाली रहेगा। रुका हुआ पैसा मिल सकता है। नौकरी बदलने का विचार भी मन में आएगा। परिवार वालों का सहयोग मिलेगा।

मकर राशि आज का राशिफल (Capricorn Horoscope Today)

काम का बोझ बढ़ सकता है, लेकिन आप संभाल लेंगे। जीवनसाथी से किसी बात पर चर्चा हो सकती है। सेहत का ध्यान रखें।

कुंभ राशि आज का राशिफल (Aquarius Horoscope Today)

नए लोगों से मुलाकात फायदेमंद हो सकती है। आर्थिक मामलों में सतर्क रहें। दोस्त आपका साथ देंगे। तनाव कम होगा।

मीन राशि आज का राशिफल (Pisces Horoscope Today)

आज रचनात्मक कार्यों में मन लगेगा। काम में प्रगति होगी। पारिवारिक रिश्ते मजबूत होंगे। लव लाइफ में रोमांस बढ़ सकता है।